Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 14, 2026

मध्‍य प्रदेश में ठंड का असर बरकरार, लेकिन कोहरे से मिली राहत, ग्वालियर–कटनी रहे सबसे ठंडे

मध्‍य प्रदेश में ठंड का असर बरकरार, लेकिन कोहरे से मिली राहत, ग्वालियर–कटनी रहे सबसे ठंडे

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी है, हालांकि बीते दिनों की तुलना में कई जिलों को घने कोहरे से राहत मिली है। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना हुआ है। **भिंड**, **मुरैना**, **श्योपुर**, **दतिया**, **निवाड़ी**, **टीकमगढ़**, **छतरपुर**, **पन्ना** और **सतना** में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का असर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में सबसे अधिक महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज **बुधवार** को राज्य के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान है। **भोपाल**, **इंदौर** और **उज्जैन** सहित बड़े शहरों में दिन में राहत जरूर मिलेगी, लेकिन रात का तापमान कम बना रहेगा। **ग्वालियर-चंबल** क्षेत्र के साथ **सागर** और **रीवा** संभाग में तेज सर्दी का असर अभी जारी रहेगा। **बुधवार** सुबह **ग्वालियर...
‘राहु केतु’ को मिला बड़े सितारों का समर्थन, दिग्गजों की सराहना के बाद माहौल और गर्म

‘राहु केतु’ को मिला बड़े सितारों का समर्थन, दिग्गजों की सराहना के बाद माहौल और गर्म

मनोरंजन
[City], 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। फिल्म 'राहु केतु' को लेकर इंडस्ट्री में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इसे बड़े-बड़े सितारों का समर्थन भी मिल रहा है। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त, अली फ़ज़ल और ऋत्विक धनजानी जैसे दिग्गजों की सराहना के बाद फिल्म को लेकर माहौल और गर्म हो गया है। ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही फिल्म चर्चा में बनी हुई है और इसे दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी भरपूर प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के लिए यह खुशी का पल तब और खास बन गया, जब कॉमेडी के माहिर निर्देशक अनीस बज़्मी ने 'राहु केतु' की टीम को बधाई दी। 'वेलकम', 'नो एंट्री' और 'सिंह इज़ किंग' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले अनीस बज़्मी का समर्थन मिलना फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अभिनेत्री कृति सेनन ने ट्रेलर को हंसी से भरपूर और पूरी तरह मनोरंजक बताया, जबकि बॉब...
बलरामपुर : मकर संक्रांति पर सूर्य गोचर और षटतिला एकादशी का दुर्लभ योग, उदया तिथि से 15 जनवरी को मनाया जाएगा पर्व

बलरामपुर : मकर संक्रांति पर सूर्य गोचर और षटतिला एकादशी का दुर्लभ योग, उदया तिथि से 15 जनवरी को मनाया जाएगा पर्व

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इस वर्ष मकर संक्रांति को लेकर तिथि और समय को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश, पुण्यकाल, षटतिला एकादशी का संयोग और उदया तिथि इन सभी ज्योतिषीय तथ्यों के आधार पर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है कि मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष किस दिन मनाया जाएगा और किस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व रहेगा। रामानुजगंज स्थित वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित ददन पांडेय के अनुसार, ज्योतिषीय गणना के मुताबिक वर्ष 2026 में सूर्य आज 14 जनवरी, बुधवार को दोपहर बाद 3 बजकर 8 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य के इस गोचर के साथ ही पुण्यकाल सुबह 8 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ हो गया है। इसी आधार पर कुछ स्थानों पर 14 जनवरी को मकर संक्रांति मानने की परंपरा रही है। पंडित ददन पांडेय ने बताया कि इस वर्ष मकर संक्रांति पर एक विशेष धार्मिक संयोग भी बन रह...
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में कमजोरी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कमजोरी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से बेंचमार्क इंडेक्स **सेंसेक्स** और **निफ्टी** की चाल लगातार ऊपर नीचे होने लगी। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद **सेंसेक्स** 0.17 प्रतिशत और **निफ्टी** 0.13 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से **कोल इंडिया**, **ओएनजीसी**, **टाटा स्टील**, **एक्सिस बैंक** और **एनटीपीसी** के शेयर 2.69 प्रतिशत से लेकर 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, **कोटक महिंद्रा**, **आयशर मोटर्स**, **टीसीएस**, **सिप्ला** और **एशियन पेंट्स** के शेयर 1.39 प्रत...
पूर्व उप प्रधानमंत्री लामिछाने ने अपने खिलाफ मुकदमों को वापस लेने का किया आग्रह

पूर्व उप प्रधानमंत्री लामिछाने ने अपने खिलाफ मुकदमों को वापस लेने का किया आग्रह

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व उपप्रधानमंत्री रवि लामिछाने ने अपने खिलाफ दायर कुछ मामलों को वापस लेने के लिए महान्यायाधिवक्ता कार्यालय में आवेदन दिया है। उन पर विभिन्न जिला अदालतों में सहकारी ठगी के साथ-साथ संपत्ति शुद्धीकरण (मनी लॉन्ड्रिंग) और संगठित अपराध के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने विशेष रूप से महान्यायाधिवक्ता कार्यालय से संपत्ति शुद्धीकरण और संगठित अपराध से जुड़े आरोप वापस लेने का आग्रह किया है। रवि लामिछाने के निजी सचिव दीपक बोहरा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने हिरासत के दौरान भी अपने खिलाफ राजनीतिक पूर्वाग्रह के आधार पर लगाए गए मामलों को वापस लेने की मांग करते हुए आवेदन दिया था। अब जमानत और बैंक गारंटी पर रिहा होने के बाद उन्होंने पूरक आवेदन भी दायर किया है। निजी सचिव बोहरा के अनुसार सहकारी के ध...
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में तेजी का रुख

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में तेजी का रुख

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिका में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में जोरदार बिकवाली होने की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 400 अंक फिसल गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,960.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डेक ने 0.15 प्रतिशत टूट कर 23,698.65 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.07 प्रतिशत लुढ़क कर 49,158.26 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ...
उत्तरी माली में नाइजर नदी में नाव डूबी, 38 की मौत

उत्तरी माली में नाइजर नदी में नाव डूबी, 38 की मौत

अंतरराष्ट्रीय
बमाको, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तरी माली के टिम्बकटू में नाइजर नदी में एक फेरी नाव (बोट) चट्टानों से टकराकर डूब गई। इस हादसे में 38 लोगों की मृत्यु हो गई और 23 को बचा लिया गया। स्थानीय अधिकारियों और मृतकों के रिश्तेदारों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा गुरुवार को डिरे शहर में हुआ। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या जारी नहीं की है। पूर्व नेशनल असेंबली के डिप्टी **अल्काइडी टूरे** ने 38 लोगों की मौत की पुष्टि की। अमेरिका के एबीसी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, डिरे नवासी **मूसा अग अल्मोबारक ट्राओरे** ने बताया कि उन्होंने इस हादसे में अपने परिवार के 21 सदस्यों को खो दिया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव में किसान सवार थे और यह हादसा रात को हुआ। इस इलाके में अल-कायदा के आतंकवादियों के हमलों को रोकने के लिए सुरक...
जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी दिव्यकांत काे किया जिला बदर

जिला प्रशासन ने आदतन अपराधी दिव्यकांत काे किया जिला बदर

अपराध
देहरादून, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था व नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा को जिला बदर करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगरवासियों के लिए भय और हिंसा का पर्याय बने आदतन अपराधी दिव्यकांत लखेड़ा पुत्र स्व राम बिहारी लखेड़ा, निवासी लेन ऋषि विहार, माजरी माफी, देहरादून को गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर जिला बदर करने का आदेश दिया है। दरअसल, जनसुनवाई के दौरान मोहल्लेवासियों की शिकायतों के आधार पर यह सामने आया कि आरोपित dिव्यकांत लखेड़ा अपनी वृद्ध माता के साथ मारपीट करता है, जिससे डर कर उसकी माता को घर छोड़ना पड़ा। इसके अतिरिक्त यह भी तथ्य सामने आया है कि आरोपित दिव्यकांत मोहल्ले की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करता है और असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर अपने घर पर नशे का अड्डा चलाता है। इन शिकायतों और प...
आज भारत में 33 करोड़ कनेक्शन वाला देशव्यापी एलपीजी सिस्टमः हरदीप पुरी

आज भारत में 33 करोड़ कनेक्शन वाला देशव्यापी एलपीजी सिस्टमः हरदीप पुरी

आर्थिक
नई दिल्‍ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया के जरिए भारत की स्वच्छ तरीके से खाना पकाने के पहल के सकारात्मक और व्यापक प्रभाव को रेखांकित किया। उन्‍होंने कहा कि साफ-सुथरा खाना पकाना तभी काम करता है जब इसका रेगुलर इस्तेमाल किया जाए। पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि आज भारत में 33 करोड़ कनेक्शन वाला देशव्यापी एलपीजी सिस्टम है। हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर भारत की क्लीन कुकिंग पहलों के बड़े बदलाव लाने वाले असर पर बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस योजना की असली सफलता सिर्फ दिए गए कनेक्शन की संख्या में नहीं बल्कि लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के रेगुलर इस्तेमाल में है। मंत्री ने बताया कि देश में इस समय एक विशाल राष्ट्रीय एलपीजी नेटवर्क संचालित हो रहा है, जिसके तहत करीब 33 करोड़ एलपीजी कनेक्शन मौजूद हैं...
रायसेन में चलती बस में लगी आग, टायर फटने से भड़की चिंगारी, 5 फीट ऊंची लपटें उठीं, सभी यात्री सुरक्षित

रायसेन में चलती बस में लगी आग, टायर फटने से भड़की चिंगारी, 5 फीट ऊंची लपटें उठीं, सभी यात्री सुरक्षित

मध्य प्रदेश, राज्य
रायसेन, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बम्हौरी ढाबे के पास मंगलवार देर रात सड़क पर दौड़ती यात्री बस में अचानक आग लग गई। टायर फटने से भड़की चिंगारी तेजी से फैली और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को समय रहते उतार लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी अनुसार जय भवानी ट्रेवल्स की बस इंदौर से रीवा जा रही थी। इस दौरान देर रात करीब 1.30 बजे बम्हौरी ढाबे के पास बस का टायर फटने के बाद उसमें आग भड़क गई। इसके बाद आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। टायर में आग लगने के बाद बस करीब 50 मीटर आगे रुकी। ढाबा कर्मचारियों और बस स्टाफ की त्वरित मदद से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जि...