
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कमजोरी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से बेंचमार्क इंडेक्स **सेंसेक्स** और **निफ्टी** की चाल लगातार ऊपर नीचे होने लगी। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद **सेंसेक्स** 0.17 प्रतिशत और **निफ्टी** 0.13 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।
शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से **कोल इंडिया**, **ओएनजीसी**, **टाटा स्टील**, **एक्सिस बैंक** और **एनटीपीसी** के शेयर 2.69 प्रतिशत से लेकर 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, **कोटक महिंद्रा**, **आयशर मोटर्स**, **टीसीएस**, **सिप्ला** और **एशियन पेंट्स** के शेयर 1.39 प्रतिशत से लेकर 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,584 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,374 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,210 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह **सेंसेक्स** में शामिल 30 शेयरों में से 15 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 15 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि **निफ्टी** में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
**बीएसई** का **सेंसेक्स** आज 269.15 अंक की कमजोरी के साथ 83,358.54 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी के सपोर्ट से **सेंसेक्स** हरे निशान में 83,715.93 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 83,288.13 अंक तक गोता भी लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे** **सेंसेक्स** 140.50 अंक की कमजोरी के साथ 83,487.19 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
**सेंसेक्स** की तरह ही **एनएसई** के **निफ्टी** ने आज 83.75 अंक टूट कर 25,648.55 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। खरीदारी के सपोर्ट से **निफ्टी** उछल कर हरे निशान में 25,761.50 अंक तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर ये सूचकांक लाल निशान में 25,638.35 अंक तक गिर भी गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे **निफ्टी** 33.05 अंक की गिरावट के साथ 25,699.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन **मंगलवार** को **सेंसेक्स** 250.48 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,627.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं **निफ्टी** ने 57.95 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,732.30 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।
