राजकोट, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत ने न्यूज़ीलैंड के सामने 285 रन का लक्ष्य रखा है। इस मैच में **KL राहुल** ने अपने करियर का आठवां शतक लगाया, जबकि **Shubman Gill** ने भी एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
[City], 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। साल 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म 'आवारापन' से इमरान हाशमी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। फिल्म के गीत और संगीत आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं, जिसकी वजह से यह फिल्म बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक मानी जाती है। अब लंबे इंतज़ार के बाद 'आवारापन-2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सीक्वल के ज़रिए इमरान हाशमी एक बार फिर अपने उसी पुराने, गंभीर और दमदार अंदाज़ में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में इमरान हाशमी ने सीक्वल आने में हुई देरी की वजह बताई। उन्होंने कहा कि वह तभी 'आवारापन-2' करना चाहते थे, जब इसकी कहानी पहली फिल्म के स्तर की हो। हाशमी के मुताबिक वह लंबे समय तक एक मजबूत और प्रभावशाली स्क्रिप्ट का इंतज़ार कर रहे थे। जब लेखक बिलाल सिद्दीकी एक सशक्त कहानी लेकर आए, तभी उन्होंने फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला किया। फिलहाल 'आवारापन-2' का...
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है की प्रदेश में विभिन्न निर्माणाधीन वृहद एवं मध्यम परियोजनाओं का कार्य समय से पूरा किया जाए। वरिष्ठ अधिकारी परियोजनाओं के कार्य का निरंतर निरीक्षण करें और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
मंत्री सिलावट ने राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में अपने प्रतिकक्ष में बुधवार को विभाग के अंतर्गत धसान केन कछार सागर में निर्माणाधीन वृहद एवं मध्यम परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख अभियंता विनोद कुमार देवड़ा, मुख्य अभियंता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्य से संबंधित निर्माण ऐजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मंत्री सिलावट ने निर्देश दिए कि वरिष्ठ अधिकारी स्वीकृत परियोजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययो...
सिलीगुड़ी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सिलीगुड़ी में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मालदा जिले के कालियाचक से सिलीगुड़ी लाये जा रहे 483 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। इसके साथ ही एक मादक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोविंद राय (26) के रूप में हुई है। वह माटीगाड़ा के शिमुलतला इलाके का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात माटीगाड़ा बाजार इलाके में एसओजी और माटीगाड़ा थाने की सादी वर्दी पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक संदिग्ध चार पहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के अंदर एक पैकेट से कुल 483 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस...
औरैया, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में रात्रिगश्त व पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कंचौसी की ओर से विझाई पुल के पास सामने से आ रही दो संदिग्ध बाइकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को प्रातः तीन बजे दिबियापुर थाना पुलिस की शातिर चोरों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरे को दबोच लिया गया।
सीओ सिटी अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे यह मुठभेड़ दिबियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विझाई पुल के पास हुई। पुलिस को देखते ही एक बाइक सवार युवक ने अचानक पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बाइक पर सवार शातिर बदमाश शिवम पाल पुत्र प्रमोद, निवासी थाना फफूंद, औरैया के पैर में गोली लग गई। मुठभे...
यमुनानगर, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। यमुनानगर से विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इटली में वर्क परमिट और स्थायी नौकरी का सपना दिखाकर एक परिवार से करीब 15 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। इसके लिए पीड़ित परिवार को न सिर्फ अपना मकान बेचना पड़ा, बल्कि सोने के गहने भी गिरवी रखने पड़े। बावजूद इसके, न तो युवक को वर्क परमिट मिला और न ही स्थायी रोजगार मिला।
पीड़िता सरोज रानी पत्नी मोहित कुमार, निवासी वीना नगर कैंप, की शिकायत पर थाना गांधी नगर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र कृष्ण लाल और मन्न शोकते के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले 15–16 वर्ष से अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। इसी दौरान आरोपी कृष्ण लाल के बच्चे भी उनके यहां पढ़ते थे, जिससे दोनों परिवारों के बीच घरेलू संबंध और गहरा विश्वास बन ग...
सिरसा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए की 115 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक **दीपक सहारण** ने बुधवार को बताया कि **सीआईए ऐलनाबाद** पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव **संतनगर** क्षेत्र में मौजूद थी।
इस दौरान गांव संतनगर की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 101 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर की पहचान **बंसत सिंह** निवासी संतनगर जिला सिरसा के रूप में हुई।
सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने **रानियां** शहर क्षेत्र से **विक्रम सिंह** को सात ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। इसके अलावा **एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा...
[City], 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। फिल्म 'तुम्बाड' से अपनी अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक **अनिल बर्वे** एक बार फिर रहस्य और डर की दुनिया में दर्शकों को ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी अगली फिल्म **'मायासभा'** काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। पिछले साल **नवंबर** में रिलीज हुए इसके पोस्टर में **जावेद जाफरी** के रहस्यमयी अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी। अब साल **2026** की शुरुआत में मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, साथ ही इसकी नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
टीजर की शुरुआत **जावेद जाफरी** की गंभीर और रहस्यमयी आवाज से होती है। वह **कबीरदास** का दोहा पढ़ते सुनाई देते हैं, "माटी कहे कुम्हार से तू क्या रौंदेगी मोहे, एक दिन ऐसा आएगा कि मैं रौंदूंगी तोए।" इसके बाद टीजर में कई डरावने और रहस्य से भरे दृश्य दिखाई देते हैं, जो फिल्म के अंधेरे और तिलिस्मी माहौल की झलक देते हैं। *...
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर बनाने वाली कंपनी विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हेकिल्स इंटरनेशनल के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में कमजोर शुरुआत करके अपने आईपीओ निवेशकों को करारा झटका दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 41 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 15.98 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 34.45 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण थोड़ी ही देर में ये शेयर 32.75 रुपये लोअर सर्किट लेवल पर आ गए। इस तरह पहले दिन के कारोबार में ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को 20.12 प्रतिशत का नुकसान हो गया।
विक्ट्री ईवी इंटरनेशनल का 35 करोड़ रुपये का आईपीओ 7 से 9 जनवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से काफी फीका रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये फुली सब्सक्राइब भी नहीं हो सका था।...
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शेर बहादुर देउवा के नेपाली कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष पद छोड़ने से इनकार किए जाने के बाद पार्टी विभाजन की ओर बढ़ रही है। नेपाली कांग्रेस के विशेष महाधिवेशन में नए नेतृत्व का चयन किया जाना तय माना जा रहा है।
सोमवार से लगातार चली आ रही चर्चाएं आज सुबह तक भी नेतृत्व के विवाद पर सहमति में नहीं बदल सकीं, जिसके चलते कांग्रेस औपचारिक रूप से विभाजन की ओर उन्मुख हो गई है। कार्यकारी अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा और महामंत्रियों गगन थापा व विश्वप्रकाश शर्मा के बीच आज सुबह हुई बैठक भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद भृकुटीमंडप में निर्वाचन कार्यक्रमों को आगे बढ़ा दिया गया है।
उधर, देउवा पक्ष ने केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक करके महामंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी है। देउवा पक्ष ने केंद्रीय कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई है।
महामंत्रियों...