Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

सिरसा: तीन तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख रुपये की हेरोइन बरामद

सिरसा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए की 115 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सिरसा के पुलिस अधीक्षक **दीपक सहारण** ने बुधवार को बताया कि **सीआईए ऐलनाबाद** पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव **संतनगर** क्षेत्र में मौजूद थी।

इस दौरान गांव संतनगर की तरफ से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 101 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर की पहचान **बंसत सिंह** निवासी संतनगर जिला सिरसा के रूप में हुई।

सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने **रानियां** शहर क्षेत्र से **विक्रम सिंह** को सात ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। इसके अलावा **एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस** ने **बेगू रोङ सिरसा** क्षेत्र से स्कूटी सवार **बिंदू सिंह** पुत्र **भीम सैन** निवासी सिरसा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के नेक्सस को तोडऩे व अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सिरसा पुलिस लगातार अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ तोबड़-तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस की सक्रियता से न केवल आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगा है, बल्कि संदिग्ध क्षेत्रों में गहनता से चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *