Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: January 9, 2026

मप्र: मुलताई में ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन, 14 से 16 जनवरी

मप्र: मुलताई में ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन, 14 से 16 जनवरी

मध्य प्रदेश, राज्य
मुलताई, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।लेखक: LN Star Newsमध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आगामी 14 से 16 जनवरी तक बैतूल जिले के मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद बैतूल एवं मुलताई के सहयोग से हाई स्कूल मैदान मुलताई में आयोजित इस महोत्सव के सभी कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे।ताप्ती महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायकगण चंद्रशेखर देशमुख, महेंद्र सिंह चौहान, डॉ योगेश पंडाग्रे व गंगा सज्जन सिंह उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष मोहन नागर, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर व बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की गरिमामय उपस्थिति में होगा।संस्कृति व...
सतनाः नशे में धुत युवकों ने पुलिस पर हमला किया

सतनाः नशे में धुत युवकों ने पुलिस पर हमला किया

मध्य प्रदेश, राज्य
सतनाः, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवां क्षेत्र में गुरुवार की रात हनुमान नगर नई बस्ती में नशे में धुत युवकों ने पुलिसकर्मियों पर भयावह हमला कर दिया। इस घटना में पांच से छह पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए भागने को मजबूर हो गए। गनीमत रही कि किसी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इस हमले ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। हालाँकि, अभी तक किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कोलगवां थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर-15 में कुछ युवक शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर दो कर्मियों को भेजा। जब पुलिस ने युवकों को शांत करने की कोशिश की, त...
मप्र में उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार की घोषणा

मप्र में उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार की घोषणा

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News विश्‍व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2026 के अवसर पर, उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों एवं व्यक्तियों को राज्य एवं संभाग स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने बताया कि पुरस्कारों के लिए संगठनों एवं व्यक्तियों का चयन 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 तक की अवधि में की गई गतिविधियों के आधार पर किया जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कारों में तीन पुरस्कार होंगे: - प्रथम पुरस्कार: ₹1,11,000 - द्वितीय पुरस्कार: ₹51,000 - तृतीय पुरस्कार: ₹25,000 संभागों में भी पुरस्कार दिए जाएंगे: - प्रथम पुरस्कार: ₹21,000 - द्वितीय पुरस्कार: ₹11,000 - तृतीय पुरस्क...
पूरे विश्व में पहले नंबर पर आएगा भारत का डाक विभाग: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

पूरे विश्व में पहले नंबर पर आएगा भारत का डाक विभाग: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

मध्य प्रदेश, राज्य
शिवपुरी, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बदरवास उप डाक घर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदरवास के प्राचीन मंदिर की गली में स्थित ऐतिहासिक पोस्ट ऑफिस अब आधुनिक स्वरूप में जनता की सेवा के लिए समर्पित है। वर्ष 2009 से शुरू किए गए डाक आधुनिकीकरण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के 50 पोस्ट ऑफिस का कायाकल्प पूर्ण हो चुका है। आज का डाकिया चिट्ठी नहीं बैंक साथ लेकर आता है: सिंधिया केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डाकिया केवल डाक नहीं लाता, वह घर से दिल और सरहद से घर तक की भावनाएँ पहुँचाता है। उन्होंने कहा कि सनी देओल ने फिल्म में कहा था “चिट्ठी आई है”, लेकिन आज का डाकिया चिट्ठी के साथ बैंक लेकर आता है। पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक, बीमा योजनाएँ और सुकन्या समृद्धि योजना आज ग्रामीण परिवारों की आर्थिक सुरक्षा की रीढ़ बन चुकी हैं। सुकन्या समृ...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की सुपुत्री के निधन पर जताया दु:ख

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की सुपुत्री के निधन पर जताया दु:ख

मध्य प्रदेश, राज्य
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की बेटी एवं उनके दो साथियों के आकस्मिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को विनम्र श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं बाला बच्चन से बात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। बता दें कि शुक्रवार को इंदौर में एक सड़क हादसे में बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और उनके दो साथियों का निधन हो गया। इस दुर्घटना में घायल हुईं अनुष्का राठी का उपचार जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने भी व्यक्त किया शोक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदे...
प्रवासी भारतीय दिवस: वैश्विक भारतीय चेतना और राष्ट्र निर्माण की निरंतर यात्रा

प्रवासी भारतीय दिवस: वैश्विक भारतीय चेतना और राष्ट्र निर्माण की निरंतर यात्रा

विशेष समाचार
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News हर वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाने वाला प्रवासी भारतीय दिवस भारत और विश्वभर में बसे भारतीय समुदाय के बीच भावनात्मक, सांस्कृतिक और विकासात्मक रिश्तों को मजबूत करने का प्रतीक है। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के समय इस दिवस की प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है, क्योंकि यह हमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े एक ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है। 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। उनका यह लौटना प्रवासी भारतीयों के अधिकारों, संघर्षों और आत्मसम्मान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम था। इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को आधार बनाकर प्रवासी भारतीय दिवस की अवधारणा विकसित की गई। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने की थी शुरूआत। प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत वर्ष 2003 में तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के...
एआई में नवाचार से नेतृत्व की ओर बढ़ता भारत

एआई में नवाचार से नेतृत्व की ओर बढ़ता भारत

लेख
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News वर्ष 2026 के आरंभ में भारत एक ऐसे निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है, जहाँ कृत्रिम बुद्धिमत्ता देश की तकनीकी दिशा तय करने वाला प्रमुख आधार बन रही है। यह परिवर्तन किसी एक नीति, संस्था या कंपनी का परिणाम नहीं है। यह भारत की सामूहिक बौद्धिक शक्ति, युवाओं की उद्यमशील सोच और एक स्पष्ट राष्ट्रीय दृष्टि का परिणाम है। जिस वैश्विक एआई प्रतिस्पर्धा में भारत कुछ वर्ष पहले तक दर्शक की भूमिका में माना जाता था, उसी मंच पर आज वह अग्रणी दावेदार के रूप में उभर रहा है। वस्तुत: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ग्लोबल एआई वाइब्रेंसी रिपोर्ट में भारत का सातवें स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर पहुँचना इस बदलाव का ठोस प्रमाण है। अमेरिका और चीन के बाद भारत का नाम आना यह दर्शाता है कि भारतीय प्रतिभा, स्टार्टअप संस्कृति और तकनीकी सोच अब वैश्विक स्तर पर गंभीरता से ली जा र...
भारत में वामपंथी वैचारिकी, विश्वविद्यालयी आंदोलन और नक्सली समर्थन

भारत में वामपंथी वैचारिकी, विश्वविद्यालयी आंदोलन और नक्सली समर्थन

लेख
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star Newsभारत का लोकतंत्र अपनी विविधता, मतभिन्नता और खुली बहस की परंपरा के कारण विश्व में विशिष्ट रहा है। किंतु पिछले दो दशकों में एक ऐसी वैचारिक धारा विकसित हुई है, जिसने विश्वविद्यालयों, वामपंथी छात्र संगठनों, शहरी बुद्धिजीवी समूहों और माओवादी हिंसा को व्यापक वैचारिक सूत्र में पिरो दिया है। यह विमर्श केवल छात्र-राजनीति या असहमति तक सीमित नहीं; यह राज्य-विरोध, पहचान की राजनीति, ‘क्रांतिकारी प्रतिरोध’ की संस्कृति और अंततः माओवादी सशस्त्र संघर्ष तक फैला सुनियोजित नैरेटिव बन चुका है। सबसे स्पष्ट उदाहरण दिल्ली के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय- जेएनयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया तथा हैदराबाद एवं कलकत्ता विश्वविद्यालय हैं, जहाँ विमर्श का झुकाव धीरे-धीरे राष्ट्रीय दृष्टिकोण से हटकर एक प्रकार के वैचारिक अराजकवाद की ओर दिखाई देता है। जेएनयू में एसएफआई, एआईएसए, डी...
वैश्विक मंच पर हिंदी

वैश्विक मंच पर हिंदी

लेख
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News भारत की सांस्कृतिक चेतना की समृद्ध विरासत हिंदी न केवल हमारी अस्मिता की पहचान है वरन हमारे राष्ट्र की आत्मा भी है। अब हिंदी केवल परस्पर संवाद और संपर्क का माध्यम ही नहीं है वरन वैश्विक स्तर पर भी अपनी सर्जनात्मकता, जिजीविषा और समावेशिता के कारण अपने प्रभुत्व का निरंतर विस्तार कर रही है। विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) पर विशेष इसलिए विश्व में हिंदी प्रयोक्ताओं की संख्या लगभग 100 करोड़ से अधिक हो गई है। पहले अंग्रेजों के साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होने का मिथक था जो इतिहास बन गया किंतु अब हिंदी के लिए गर्व का विषय है कि उसके बोलने, समझने और लिखने वालों का संसार इतना विराट हो गया कि वहाँ कभी सूर्य अस्त नहीं होता। भारतीय प्रतीकों और राष्ट्रवाद की प्रखरता को मुखरता के साथ प्रस्फुटित करने वाली हिंदी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थाप...
गंगा सागर मेले में आग लगने से अस्थायी शिविरों को नुकसान

गंगा सागर मेले में आग लगने से अस्थायी शिविरों को नुकसान

राष्ट्रीय
कोलकाता, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।लेखक: LN Star Newsविश्व प्रसिद्ध गंगा सागर मेला शुरू होने से पहले आज कपालमुनि मंदिर के पास नंबर-दो सड़क के किनारे बनाए गए कई अस्थायी शिविरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते होगला से बनी झोपड़ियां दहक उठीं और कुछ ही देर में एक के बाद एक शिविर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र में विभिन्न सरकारी विभाग अस्थाई शिविरों का निर्माण करा रहे हैं। इनमें सरकारी अधिकारियों, सूचना एवं संस्कृति विभाग के कर्मियों और पत्रकारों के ठहरने की व्यवस्था की जानी थी। अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इसके कारणों की जांच दमकल विभाग ने शुरू कर दी ह...