Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की सुपुत्री के निधन पर जताया दु:ख

शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।
लेखक: LN Star News
मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन की बेटी एवं उनके दो साथियों के आकस्मिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों को विनम्र श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं बाला बच्चन से बात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।
बता दें कि शुक्रवार को इंदौर में एक सड़क हादसे में बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और उनके दो साथियों का निधन हो गया। इस दुर्घटना में घायल हुईं अनुष्का राठी का उपचार जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने भी व्यक्त किया शोक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बाला बच्चन की सुपुत्री प्रेरणा बच्चन सहित तीन व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक एवं दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। उन्होंने इस दुःखद घटना पर गहन संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *