Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

‘तुमसे तुम तक’ के लिए ज़ी टीवी ने कश्मीर में शूट किया खास सीक्वेंस

‘तुमसे तुम तक’ के लिए ज़ी टीवी ने कश्मीर में शूट किया खास सीक्वेंस

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। टेलीविजन की कहानी कहने के तरीके को आगे बढ़ाता रहा है। चैनल हमेशा से ऐसी कहानियां लेकर आता रहा है, जो दिल से जुड़ती हैं, देखने में शानदार लगती हैं और अपनेपन के साथ सामने आती हैं। इसी कड़ी में अब ज़ी टीवी अपने पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट असल लोकेशन पर लेकर आया है। शरद केलकर (आर्या) और निहारिका चौकसे (अनु) स्टारर इस शो का एक अहम रोमांटिक सीक्वेंस कश्मीर की खूबसूरत वादियों&nbs...
टीवी कलाकारों के बैग में क्या है? जानिए उनके डेली “सीक्रेट किट” के बारे में!

टीवी कलाकारों के बैग में क्या है? जानिए उनके डेली “सीक्रेट किट” के बारे में!

मनोरंजन
मुंबई। लंबे शूटिंग आवर्स, एक के बाद एक सीन और बिना रुके भागदौड़-एण्डटीवी के कलाकारों की ज़िंदगी किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं है। ऐसे में अगर कुछ ज़रूरी चीज़ें साथ न हों, तो दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए एण्डटीवी के हमारे पसंदीदा सितारे अपने साथ रखते हैं कुछ ऐसी चीज़ें, जो उन्हें सेट पर फ्रेश, फोकस्ड और फुल-ऑन एनर्जेटिक बनाए रखती हैं। फिर चाहे सेल्फ केयर की चीजें हों, आर्गनाइज्ड रहना हो या पर्सनल गुड लक चार्म। एण्डटीवी के कलाकारों -सीरत कपूर (‘घरवाली पेड़वाली‘ की सावी), हिमानी शिवपुरी (‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की कटोरी अम्मा) और रोहिताश्व गौड़ (‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी) ने उन चीजों के बारे में बताया, जिसके बिना वो घर से बाहर कदम नहीं रखते। ‘घरवाली पेड़वाली‘ में सावी का किरदार निभा रहीं सीरत कपूर कहती हैं, “मेरा मानना है कि अगर आप पहले से तैयार हों, तो दिन अपने आप शांत और कॉन्फिडेंट रहता ...
टाटा मोटर्स ने पेट्रोल और ट्विन-सिलेंडर सीएनजी वाहन लांच किए

टाटा मोटर्स ने पेट्रोल और ट्विन-सिलेंडर सीएनजी वाहन लांच किए

आर्थिक
मुंबई! भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने आज एक्‍सप्रेस (XPRES) को पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में लॉन्चकिया। इसके साथ ही कंपनी ने अपने विशेष रूप से तैयार किए गए फ्लीट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, जो अब तक लोकप्रिय एक्‍सप्रेस ईवी तक सीमित था। इस कदम का उद्देश्य बड़े बाजार तक पहुंचना और प्रोफेशनल फ्लीट ऑपरेटर्स की विविध जरूरतों को पूरा करना है। यह लॉन्च टीएमपीवी कीमल्टी-पावरट्रेन रणनीतिको और मजबूत करता है, जिसके तहत कंपनी देशभर के फ्लीट ग्राहकों को कस्टमाइज़्ड, हाई-अपटाइम मोबिलिटी समाधान उपलब्ध करा रही है। एक्‍सप्रेस पेट्रोल और सीएनजी की बुकिंग अब अधिकृत फ्लीट डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है। इनकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमतें क्रमशः 5.59 लाख रूपये (पेट्रोल)और 6.59 लाख रूपये (CNG) से शुरू होती हैं, जो इस सेगमेंट में श्रेणी में सबसे बढि़या मान...
आज बदला रहेगा मौसम का मिजाज… पहाड़ो पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की संभावना

आज बदला रहेगा मौसम का मिजाज… पहाड़ो पर बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की संभावना

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। उत्तर भारत (North India) में आज मौसम का मिजाज बदला (Weather changed) रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी (Rain and Snowfall) होने की संभावना है। कश्मीर घाटी, हिमाचल के ऊंचे इलाकों और उत्तराखंड में 23 जनवरी को अलग-अलग भारी वर्षा/बर्फबारी हो सकती है। पंजाब में 23 जनवरी को हल्की से मध्यम बरसात होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 23 और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23-24 जनवरी को छिटपुट से बिखरी बारिश की उम्मीद है। इन इलाकों में 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तरी राजस्थान में 23 जनवरी को ओलावृष्टि भी संभव है। गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी 23 से 26 जनवरी के बीच गरज-चमक वाली बारिश और कुछ जगहों...
ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में रूस-चीन समेत कई देश नहीं हुए शामिल… भारत ने भी दिया US को झटका

ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में रूस-चीन समेत कई देश नहीं हुए शामिल… भारत ने भी दिया US को झटका

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने स्विट्जरलैंड के दावोस (Davos, Switzerland) में बृहस्पतिवार को अपने ‘शांति बोर्ड’ (Peace Board) का औपचारिक रूप से अनावरण किया। ट्रंप द्वारा गाजा को लेकर बनाए गए इस 'बोर्ड ऑफ पीस' (शांति बोर्ड) पर वैश्विक प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। जहां कई देशों ने इस पहल में शामिल होने की सहमति जताई है, वहीं कुछ प्रमुख यूरोपीय राष्ट्रों ने निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। अभी भी कई ऐसे देश हैं जिन्होंने ट्रंप के इस निमंत्रण पर कोई जवाब नहीं दिया है। ट्रंप ने इस मौके पर का- हर कोई उस निकाय का हिस्सा बनना चाहता है जो अंततः संयुक्त राष्ट्र का प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकता है। हालांकि अमेरिका के कई शीर्ष सहयोगी इसमें हिस्सा नहीं लेने का विकल्प चुना। क्या है 'बोर्ड ऑफ पीस' और इसका उद्देश्य?डोनाल्ड ट्रंप की अध्यक्षता वाला यह बोर्ड...
देशभर में आज बसंत पंचमी की धूम… सरस्वती पूजा के लिए दिनभर है शुभ मुहूर्त

देशभर में आज बसंत पंचमी की धूम… सरस्वती पूजा के लिए दिनभर है शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (Mas Shukla Paksha Panchami Tithi) को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार शुक्रवार को वसंत पंचमी (Basant Panchami 2026) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार पंचमी तिथि में कोई घटत बढ़त या संशय की स्थिति नहीं है, सूर्योदय से पूर्व ही पंचमी तिथि शुरू हो गई है। बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती (Goddess Saraswati) की पूजा का विशेष महत्व है। बसंत पंचमी का दिन शुभ कामों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन शादी-विवाह, मुंडन, नामकरण, गृह-प्रवेश और खरीदारी जैसे काम किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन विवाह के बंधन में बंधने वाले जोड़ों को देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद मिलता है और उनका रिश्ता सात जन्मों तक बना रहता है। कहते हैं कि बसंत पंचमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था, इसलिए यह दिन शादी के लिए...
प्रदेश में उत्पादित फूलों की विभिन्न किस्मों का होगा प्रदर्शन

प्रदेश में उत्पादित फूलों की विभिन्न किस्मों का होगा प्रदर्शन

मध्य प्रदेश
भोपाल। "वाइब्रेंट" की थीम पर 30 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाला "राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव" बहुउदेशीय होगा। पुष्प महोत्सव के भव्य आयोजन के लिये तैयारियों की समीक्षा बैठक आयुक्त श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें राज्य स्तरीय रोज सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद गर्दे सहित अन्य पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश में फूलों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने और कृषकों की आय में वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिये पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही है। इसमें कृषि, एवं उद्यानिकी फसल उत्पादन और फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देना सरकार का मूल लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश, देश का प्रमुख पुष्प उत्पादन राज्य है। मध्यप्रदेश में मुख्यत: गुलाब, जरबेरा, गेंदा, सेवंती, रजनी...
पेंच जल विद्युत गृह ने मॉक ड्रिल में दिया महाराष्ट्र के तीन ताप विद्युत गृहों को बैकअप

पेंच जल विद्युत गृह ने मॉक ड्रिल में दिया महाराष्ट्र के तीन ताप विद्युत गृहों को बैकअप

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने पेंच जल विद्युत गृह तोतलाडोह के माध्यम से उच्च स्तरीय अभियान्त्रिकी दक्षता, समन्वय एवं परिचालन तत्परता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कम्पनी (MahaTransco) के साथ गत दिवस सफलतापूर्वक ब्लैक स्टार्ट मॉक ड्रिल की। यह अभ्यास विशिष्ट आपातकालीन परिस्थितियों या राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड के आंशिक अथवा पूर्ण विफल होने की स्थिति में विद्युत प्रणाली की त्वरित बहाली एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दृष्टि से किया जाता है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कम्पनी के पेंच जल विद्युत गृह से महाराष्ट्र राज्य स्थित कोराडी ताप विद्युत गृह (महा-जेनको), खापरखेड़ा ताप विद्युत गृह (महा-जेनको) व विदर्भ औद्योगिक विद्युत गृह (अदाणी समूह), नागपुर तक एक आयलैंड का निर्माण कर महाराष्ट्र की लगभग 5 हजार मेगावाट उत्पादन...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में म.प्र. और डीपी वर्ल्ड के बीच हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में म.प्र. और डीपी वर्ल्ड के बीच हुआ एमओयू

मध्य प्रदेश
संयुक्त अरब अमीरात स्थित वैश्विक लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है डीपी वर्ल्ड भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में बुधवार को दावोस में मध्यप्रदेश और वैश्विक लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन क्षेत्र की संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में स्थित अग्रणी कंपनी डीपी वर्ल्ड के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मध्यप्रदेश शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई ने एवं डीपी वर्ल्ड की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा वित्त एवं व्यवसाय विकास अधिकारी अनिल मोहता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर डीपी वर्ल्ड के समूह अध्यक्ष सुल्तान अहमद बिन सुलायेम उपस्थित रहे। इस एमओयू के माध्यम से औद्योगिक विकास और निवेश सहयोग से जुड़े विषयों पर सहमति बनी, जो राज्य में लॉजिस्टिक्स, इन्फ्रॉस्ट्रक्चर और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देने की क्षमता रख...
लोकभवन 25 जनवरी से आमजनों के लिए खुलेगा

लोकभवन 25 जनवरी से आमजनों के लिए खुलेगा

मध्य प्रदेश
भोपाल! राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 25 जनवरी से लोकभवन आमजनों के लिए खोला जा रहा है। नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक निर्धारित समयावधि में लोकभवन का भ्रमण कर सकेंगे। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने बताया कि लोकभवन 25 जनवरी एवं 27 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से सायं 8 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के दिन, लोकभवन भ्रमण का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि लोकभवन भ्रमण के लिए आने वाले नागरिक कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में वाहन पार्किंग कर सकेंगे। लोकभवन में प्रवेश गेट क्रमांक-1 से होगा और निकास गेट क्रमांक- 4 से होगा। भ्रमण के समस्त रूट में आमजन लोकभवन की ऐतिहासिकता, सजावट और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत म...