Saturday, April 25खबर जो असर करे |
Shadow

Month: January 2026

‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का मोशन पोस्टर, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का मोशन पोस्टर, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज

मनोरंजन
अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' (2023) को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से जबरदस्त सराहना मिली थी। अब निर्माता ने इस प्रोजेक्ट को समाप्त नहीं होने देने का फैसला किया है और इसकी अगली कड़ी 'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' को लेकर तेजी से तैयारिया जोरों पर हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही इसकी ऑफिशियल रिलीज तारीख का भी ऐलान हो गया है। कहानी और टोन में गहराई निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि यह सिक्वल एक भावनात्मक और गहन कहानी सामने लाएगी। मोशन पोस्टर में महिलाओं के दर्द, भय, आँसू और क्रोध जैसे भावों को शक्तिशाली रूप से दिखाया गया है, जो आगामी फिल्म के गंभीर विषय और इमोशनल जर्नी का संकेत देते हैं। फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, जिन्होंने इस विषय को संवेदनशील और प्रभावशाली तरीके से बड़े पर्दे पर पेश करने का दावा...
‘बॉर्डर 3’ पर लगी मुहर, टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स मिलकर बढ़ाएंगे विरासत

‘बॉर्डर 3’ पर लगी मुहर, टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स मिलकर बढ़ाएंगे विरासत

मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त ओपनिंग वीकेंड और दर्शकों की भरपूर सराहना के बाद फिल्म 'बॉर्डर 2' ने एक बार फिर देशभक्ति सिनेमा की मजबूत पकड़ को साबित कर दिया है। फिल्म की सफलता के बाद अब बॉर्डर फ्रेंचाइज़ी के अगले भाग को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। टी-सीरीज़ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार ने एक साक्षात्कार में पुष्टि की है कि 'बॉर्डर 3' के निर्माण के लिए टी-सीरीज़, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की प्रोडक्शन कंपनी जेपी फिल्म्स के साथ दोबारा सहयोग करेगी। इस घोषणा के साथ ही फ्रेंचाइज़ी के भविष्य को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। भूषण कुमार ने कहा कि 'बॉर्डर' फ्रेंचाइज़ी केवल एक फिल्म सीरीज़ नहीं, बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और देशभक्ति को बड़े पर्दे पर सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि 'बॉर्डर 2' को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया इस बात का प्रम...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’ का किया पुण्य स्मरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’ का किया पुण्य स्मरण

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र निर्माण को समर्पित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’ की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री रज्जू भैया के प्रखर विचार, कृतित्व और उनका अद्भुत व्यक्तित्व मां भारती की सेवा को समर्पित राष्ट्र सेवकों के लिए सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।...
मध्य प्रदेश
मप्र में 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, संजय कुमार होंगे भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर भोपाल। मध्य प्रदेश शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेना (आईपीएस) के 14 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में गुरुवार को गृह विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार (2004 बैच) को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि मौजूदा आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) बनाया गया है। वहीं, उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा (आईपीएस 1997 बैच) को मध्य प्रदेश का परिवहन आयुक्त बनाया गया है। यानी उनकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपी गई हैं। इसके अलावा 1992 बैच के आईपीएस पंकज कुमार श्रीवास्तव को विशेष पुलिस महानिदेशक, सीआईडी एवं विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता पुलिस म...
गणतंत्र दिवस पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 3000 सैनिकों की परेड

गणतंत्र दिवस पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 3000 सैनिकों की परेड

Uncategorized
नई दिल्ली। आज देश में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 77 साल पहले आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस के खास मौके पर कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर सेना अपने शौर्य का प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में भारतीय थल सेना से लेकर नौसेना और वायु सेना के पराक्रम की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी। राष्ट्रपति के तिरंगा फहराने से लेकर रंग-बिरंगी झांकियां, सैन्य परेड और मुख्य अतिथि की उपस्थिति जैसी चीजें गणतंत्र दिवस पर नई नहीं हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि देश का पहला गणतंत्र दिवस कैसे मनाया गया था? क्यों चुनी 26 जनवरी की तारीख?पहले गणतंत्र दिवस की कहानी तारीख तय करने से शुरू होती है। आपने कभी सोचा है कि गणतंत्र दिवस के लिए 26 जनवरी को ही क्यों चुना गया? मशहूर इतिहासकार रामचंद्र गुहा की किताब 'India After Gandhi' में इस दिन को बहुत बारीकी से पेश किया गया है...
‘मैटरनिटी लीव पर प्रीम कोर्ट ने पलटा मद्रास HC का फैसला, कहा-लीव देना कोई एहसान नहीं’

‘मैटरनिटी लीव पर प्रीम कोर्ट ने पलटा मद्रास HC का फैसला, कहा-लीव देना कोई एहसान नहीं’

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। जस्टिस उज्ज्वल भुइयां और जस्टिस अभय एस. ओका की बेंच ने 23 मई 2025 को मैटरनिटी लीव पर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट ने फिर एक बार कहा है कि मैटरनिटी लीव देना कोई एहसान नहीं, बल्कि एक कानूनी अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के एक फैसले को बदल दिया है, जिसमें हाई कोर्ट ने एक सरकारी स्कूल टीचर को राज्य की दो बच्चों वाली नीति के तहत मैटरनिटी लीव देने से मना कर दिया था।'मैटरनिटी लीव देना कोई एहसान नहीं' सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के एक फैसले को बदलते हुए कहा, 'मैटरनिटी लीव किसी अधिकारी का दिया गया कोई एहसान या मनमर्जी का फायदा नहीं है, बल्कि यह एक महिला के प्रजनन अधिकारों से जुड़ा कानूनी अधिकार है।' सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मैटरनिटी लीव, मैटरनिटी बेनिफिट्स का एक जरूरी हिस्सा है और यह महिलाओं के स्वास्थ्य, प्राइवेसी, समानता, गैर-भेदभाव और गरिमा क...
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में फहराया ध्वज

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में फहराया ध्वज

मध्य प्रदेश
भोपाल ! राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लोकभवन में ध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी सहित लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। राज्यपाल श्री पटेल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों और परिजनों को मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, परिसहाय द्वय श्री नरेन्द्र सिंह रावत, श्री श्रेयस दलवी, विधि अधिकारी श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविंद पुरोहित, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री अभिलाष भलावी, नियंत्रक हाउसहोल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर राज्यपाल के निज सचिव श्री विपुल पटेल सहित राजभवन के सभी विभागों और सुरक्षा बलों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।...
चीन में अमेरिका का सीनियर जनरल कर रहा था न्यूक्लियर हथियारों की जासूस !

चीन में अमेरिका का सीनियर जनरल कर रहा था न्यूक्लियर हथियारों की जासूस !

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। चीन के मोस्ट सीनियर जनरल झांग यूक्सिया पर अमेरिका को चीनी न्यूक्लियर हथियारों की जानकारी देने का आरोप लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर जनरल ने पैसे और प्रमोशन के लिए गोपनीय जानकारी अमेरिका को दी है। सीनियर जनरल पर यह आरोप शनिवार, 24 जनवरी को एक बंद कमरे में हुई ब्रीफिंग के दौरान बताए गए, जिसमें सीनियर मिलिट्री अधिकारी मौजूद थे। इसके तुरंत बाद चीन के रक्षा मंत्रालय ने झांग के खिलाफ जांच की घोषणा की।चीन से लीक हुई न्यूक्लियर हथियारों की जानकारीचीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा, 'झांग यूक्सिया पर पार्टी अनुशासन और राज्य कानून के गंभीर उल्लंघन का संदेह है।' लेकिन मंत्रालय की तरफ से इसे लेकर कोई डिटेल नहीं दी गई। ब्रीफिंग से जुड़े लोगों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया, झांग पर पॉलिटिकल ग्रुप बनाने और कम्युनिस्ट पार्टी की टॉप मिलिट्री बॉडी, सेंट्रल मिलिट्री कमीशन...
गणतंत्र दिवस पर पिछले 16 सालों में कौन-कौन से राज्य रहे झांकी के विजेता, जानिए कैसे होता है चयन ?

गणतंत्र दिवस पर पिछले 16 सालों में कौन-कौन से राज्य रहे झांकी के विजेता, जानिए कैसे होता है चयन ?

Uncategorized
गणतंत्र दिवस पर पिछले 16 सालों में कौन-कौन से राज्य रहे झांकी के विजेता, जानिए कैसे होता है चयन ?नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की झांकियां भारत के राष्ट्रीय उत्सव में एक खास जगह रखती हैं। हर भारतीय के बचपन की यादें समेटे हुए यह परेड श की एक बदलती हुई कहानी दिखाती है। 1952 में कल्चरल झांकियां शुरू की गईं, जिससे परेड में गर्व और अनेकता की भावना का एक नया पहलू जुड़ा। सांस्कृतिक झांकियों की शुरुआत असल में "विविधता में एकता" के तहत हुई थी। शुरुआती परेड में साधारण झांकियां होती थीं जिनमें फ्लैटबेड ट्रकों पर क्षेत्रीय हस्तशिल्प और लोक कलाकार होते थे। धीरे-धीरे समय के साथ झांकियों की झलक भी बदलती गई। आज हम यहां पिछले 16 सालों में जो झांकियां विजेता रहीं, उनकी बात करेंगे।उत्तर प्रदेश, महाकुंभ 2025इस झांकी ने महाकुंभ मेले का एक शानदार नजारा पेश किया था। इसमें 'समुद्र मंथन', 'अमृत कलश' और संगम के किनारे...
महिला गिग वर्कर्स की हड़ताल! आज ऑनलाइन हड़ताल, सब कुछ बंद

महिला गिग वर्कर्स की हड़ताल! आज ऑनलाइन हड़ताल, सब कुछ बंद

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। गिग और प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले कर्मचारियों ने अपने अधिकार और सुरक्षा की मांग को लेकर पूरे देश में आंदोलन करने का ऐलान किया है। गिग एंड प्लेटफॉर्म सर्विस वर्कर्स यूनियन के अनुसार, कर्मचारी 26 जनवरी 2026 को ऐप बंद करके ऑनलाइन हड़ताल करेंगे। इसके बाद 3 फरवरी 2026 को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। बड़ी संख्या में महिला गिग वर्कर्स इस आंदोलन की अगुवाई करेंगी। यूनियन के मुताबिक, देश में लाखों गिग वर्कर्स अलग-अलग ऐप कंपनियों से जुड़े हुए हैं। ये लोग फूड डिलीवरी, घरेलू काम से लेकर लॉजिस्टिक्स तक कई क्षेत्रों में काम करते हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक श्रमिक का दर्जा नहीं मिला है। उन्हें हमेशा कमाई की अनिश्चितता और कंपनियों की मनमानी नीतियों का सामना करना पड़ता है।सबसे ज्यादा महिला वर्कर्स के सामने चुनौतियांयूनियन के अनुसार, महिला कर्मचारियों का कहना है कि जब वे ऐसी समस्याओं ...