Monday, March 9खबर जो असर करे |
Shadow

मप्र में 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, संजय कुमार होंगे भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेना (आईपीएस) के 14 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में गुरुवार को गृह विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार (2004 बैच) को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि मौजूदा आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) बनाया गया है। वहीं, उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा (आईपीएस 1997 बैच) को मध्य प्रदेश का परिवहन आयुक्त बनाया गया है। यानी उनकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपी गई हैं।

इसके अलावा 1992 बैच के आईपीएस पंकज कुमार श्रीवास्तव को विशेष पुलिस महानिदेशक, सीआईडी एवं विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि 1994 बैच के आईपीएस अंनत कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद राज्य में कार्यभार ग्रहरण करने पर विशेष पुलिस महानिदेशक/ प्रबंधक संचालक मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन बनाया गया है। वहीं, 1995 बैच के आईपीएस केपी वेंकटेश्वर राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं तथा एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 1997 बैच के आईपीएस डी श्रीनिवास वर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स एवं एसटीएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2002 बैच के आईपीएस अभय सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (योजना) पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

इधर, 1998 बैच के आईपीएस और परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा की परिवहन विभाग से सेवाएं वापस लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। इस बैच के आईपीएस और पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंशुमन यादव की सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंपते हुए खेल एवं युवक कल्याण विभाग में संचालक बनाया गया है। वहीं, 1999 बैच के आईपीएस एवं संचालक खेल एवं युवक कल्याण राकेश गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन बनाया गया है। 2002 बैच के आईपीएस अभय सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (योजना) पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं, 2004 बैच के आईपीएस एवं पुलिस महानिरीकक्षक (योजना) पुलिस मुख्यालय संजय तिवारी को पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन, 2006 की आईपीएस चैत्रा एन को पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन, 2008 बैच के आईपीएस ललित शाक्यवार को पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *