Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Month: December 2025

तूफान में भारतीय वायुसेना ने लगा दी जान, अब चीन के सामने श्रीलंका ने मदद के लिए फैलाए हाथ

तूफान में भारतीय वायुसेना ने लगा दी जान, अब चीन के सामने श्रीलंका ने मदद के लिए फैलाए हाथ

Uncategorized
नई दिल्‍ली। नवंबर 2025 में श्रीलंका को चक्रवात दित्वा ने बुरी तरह प्रभावित किया। इस प्राकृतिक आपदा से देश में भयंकर बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। हजारों लोग प्रभावित हुए, सैकड़ों की मौत हुई और सड़कें, पुल तथा रेलवे लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। श्रीलंका सरकार ने आपदा के बाद पुनर्निर्माण और राहत कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी। इसमें चीन और भारत ने सबसे आगे बढ़कर सहायता प्रदान की। इस बीच श्रीलंका ने सोमवार को चक्रवात दित्वा से क्षतिग्रस्त हुए पुलों और रेलवे पटरियों के पुनर्निर्माण के लिए चीन से तत्काल सहायता मांगी। दरअसल, चक्रवात के कारण श्रीलंका में भारी बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस कारण ॉआपदा प्रबंधन क्षमता पर भारी दबाव पड़ा है। ऐसे में श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने चीनी राजदूत क्वी झेनहोंग से मुलाकात कर...
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्‍म करने 50 सालों की सुरक्षा गारंटी चाहते हैं जेलेंस्की ?

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्‍म करने 50 सालों की सुरक्षा गारंटी चाहते हैं जेलेंस्की ?

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इस सिलसिले में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को बताया कि ट्रंप ने उन्हें 20-सूत्री शांति प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी, जिसकी चर्चा ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ की थी। जेलेंस्की की यह टिप्पणी रविवार को फ्लोरिडा के पाम बीच पर ट्रंप से मुलाकात के बाद आई, जहां दोनों नेताओं ने युद्ध समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा की। यह संघर्ष रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के साथ शुरू हुआ था और अब 4 साल पूरे होने वाला है। वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अगले 50 वर्षों तक लंबी अवधि की सुरक्षा गारंटी पर जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस के साथ कोई बातचीत तभी संभव है जब राष्ट्रपति ट्रंप और यूरोपीय नेता दस्तावेजों पर सहमति बनाएं। इस बीच ट्रंप...
साउथ ईस्ट एशिया में भी चीन बढ़ा रहा दखल, मदद करने को तैयार ड्रैगन

साउथ ईस्ट एशिया में भी चीन बढ़ा रहा दखल, मदद करने को तैयार ड्रैगन

Uncategorized
वीजिंग। साउथ ईस्ट एशिया में चीन का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। जहां कभी अमेरिका युद्धविराम और शांति समझौतों में प्रमुख भूमिका निभाता था, वहीं अब चीन सक्रियता से आगे आ रहा है। इसका ताजा उदाहरण है थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे सीमा विवाद में बीजिंग की मध्यस्थता। सोमवार को चीन के युन्नान प्रांत में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के साथ हुई त्रिपक्षीय बैठक ने दिखाया कि चीन अब क्षेत्रीय संकटों में मजबूत मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है। यह बैठक हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते के ठीक बाद हुई, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। चीन की इस पहल से साफ है कि वह एशियाई कूटनीति में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। दरअसल, कंबोडिया और थाईलैंड के विदेश मंत्रियों ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ युन्नान प्रांत में त्रिपक्षीय बैठक की। यह बैठक विवादित सीमा के उत्तर में...
US: कैलिफोर्निया में दर्दनाक हादसा… खाई में कार गिरने से तेलंगाना की दो युवतियों की मौत

US: कैलिफोर्निया में दर्दनाक हादसा… खाई में कार गिरने से तेलंगाना की दो युवतियों की मौत

Uncategorized
कैलिफोर्निया। अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया (California) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां तेलंगाना (Telangana) के महबूबाबाद जिले (Mahbubabad district) की दो युवतियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों की पहचान पुल्लाखंडु मेघना रानी (24) और कडियाला भावना (24 ) के रूप में हुई है। दोनों हाल ही में अपनी मास्टर डिग्री पूरी कर अमेरिका में नौकरी की तलाश कर रही थीं। बताया जा रहा है कि मेघना और भावना आठ दोस्तों के साथ कैलिफोर्निया की यात्रा पर गई थीं और दो अलग-अलग कारों में सफर कर रही थीं। तेलंगाना और अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, अलबामा हिल्स रोड पर एक मोड़ पर उनकी कार नियंत्रण से बाहर होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अमेरिकी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिवार का कहना है कि मेघना के पिता नागेश्वर राव गरला में मी-सेवा केंद्र चलाते हैं, जबकि...
डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ रहा देश… ATM की संख्या घटी, बचत खातों में जमा हुए 3.3 लाख करोड़

डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ रहा देश… ATM की संख्या घटी, बचत खातों में जमा हुए 3.3 लाख करोड़

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India- RBI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में एटीएम (ATM) की संख्या में कमी आई है, क्योंकि लोग डिजिटल पेमेंट (Digital payments) की ओर बढ़ रहे हैं। ई-पेमेंट नेटवर्क ने ग्राहकों की नकद निकासी की जरूरत को कम कर दिया है, भले ही बैंक शाखाओं का विस्तार जारी रहा। प्राइवेट बैंकों ने एटीएम सबसे ज्यादा घटाएरिपोर्ट के मुताबिक, निजी बैंकों ने अपना एटीएम नेटवर्क 79,884 से घटाकर 77,117 कर दिया। वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने मुख्य रूप से ऑफसाइट मशीनें बंद करके अपने एटीएम 134,694 से 133,544 कर दिए। व्हाइट लेबल एटीएम बढ़ेइसके विपरीत, व्हाइट लेबल एटीएम (नॉन-बैंकिंग संस्थाओं द्वारा स्थापित) ऑपरेटरों ने अपनी मौजूदगी बढ़ाई और इनकी संख्या 34,602 से बढ़कर 36,216 हो गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अंतरसार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ग्रामीण, अर्ध-शहरी...
देश के औद्योगिक उत्पादन में इजाफा, दो साल के उच्च स्तर पर पहुंची वृद्धि दर

देश के औद्योगिक उत्पादन में इजाफा, दो साल के उच्च स्तर पर पहुंची वृद्धि दर

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। खनन और विनिर्माण क्षेत्रों (Mining and Manufacturing sectors) के मजबूत प्रदर्शन से नवंबर महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि दर (Country's Industrial Production growth rate) दो साल के उच्च स्तर 6.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन को मापने वाला औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) नवंबर, 2024 में पांच प्रतिशत बढ़ा था। इससे पहले औद्योगिक उत्पादन का उच्च स्तर नवंबर, 2023 में 11.9 प्रतिशत दर्ज किया गया था। त्योहारों से पहले देश में मांग और खपत को बढ़ावा देने के लिए कई उपभोक्ता वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में 22 सितंबर 2025 से कटौती की गई थी। इससे जीएसटी दरों में कमी का लाभ उठाने के लिए विनिर्माण ऑर्डरों में तेजी आई। अक्टूबर के आंकड़ों में बदलावइसके साथ एनएसओ ने अक्टूबर 2025 के लिए औद्योगिक उत्...
यूक्रेन ने पुतिन के आवास के आसपास दागे 91 ड्रोन…, ट्रंप के शांति डील के प्रयासों पर फिर सकता है पानी

यूक्रेन ने पुतिन के आवास के आसपास दागे 91 ड्रोन…, ट्रंप के शांति डील के प्रयासों पर फिर सकता है पानी

Uncategorized
मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia and Ukraine war) को खत्म करने की कोशिशों के बीच एक बार फिर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. रूस ने सोमवार को आरोप लगाया कि यूक्रेन (Ukraine) ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) के उत्तरी रूस में स्थित एक आवास पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की. रूस का दावा है कि इस कथित हमले में कुल 91 ड्रोन इस्तेमाल किए गए, जिन्हें रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते मार गिराया. शांति समझौतों पर बातचीत के बीच हुए इस हमले से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप खासा नाराज हैं. उनकी पुतिन से बात भी हुई है। यूक्रेन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे रूस की ओर से "झूठ का एक और दौर" बताया और कहा कि ऐसे बयान शांति वार्ता को कमजोर करने के लिए दिए जा रहे हैं. इस आरोप-प्रत्यारोप के बाद दोनों देश...
शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, 600 उड़ानें रद्द…. देरी से चल रहीं 100 से ज्यादा ट्रेनें

शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत, 600 उड़ानें रद्द…. देरी से चल रहीं 100 से ज्यादा ट्रेनें

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पूरे उत्तर भारत (North India) में भीषण शीतलहर (Severe Cold wave) जारी है। घने कोहरे (Fog) का असर यातायात संसाधनों पर भी देखने को मिला है। भीषण कोहरे के चलते 600 उड़ानें प्रभावित हुईं और 100 से अधिक ट्रेनें लेट (100 trains delayed) हुई हैं। इंडिगो ने सोमवार को खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों के चलते 118 उड़ानें रद्द (118 Indigo flights cancelled) कर दीं। इनमें से छह उड़ानें ऑपरेशनल कारणों के चलते रद्द की गईं, जबकि बाकी अलग-अलग हवाईअड्डे पर खराब मौसम की वजह से कैंसिल हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जगहों पर मंगलवार को दिन के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। दिल्ली हवाईअड्डे पर 128 उड़ानें रद्दघने कोहरे के कारण अकेले दिल्ली हवाईअड्डे पर 128 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें आगमन और प्रस्थान की 64-64 उड़ानें शामिल थीं। आठ उड़ानों को दूसरे शहरों में डायवर्ट करना ...
ट्रंप को शांति पुरस्कार से सम्मानित करेगा इस्राइल…. नेतन्याहू बोले- इनके लिए हम तोड़ रहे परंपरा

ट्रंप को शांति पुरस्कार से सम्मानित करेगा इस्राइल…. नेतन्याहू बोले- इनके लिए हम तोड़ रहे परंपरा

Uncategorized
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Israel's highest civilian honor) इस्राइल शांति पुरस्कार (Israel Peace Prize) से सम्मानित किया जाएगा। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने सोमवार को फ्लोरिडा में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये एलान किया। नेतन्याहू ने एलान करते हुए कहा कि इस्राइली सरकार ने फैसला किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप को इस्राइल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाए। 80 साल में यह पुरस्कार किसी भी गैर इस्राइली नागरिक को नहीं दिया गया है और पहली बार है कि शांति श्रेणी में यह पुरस्कार दिया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस एलान पर खुशी जताई और कहा कि यह सम्मान उनके लिए अनापेक्षित था। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस्राइली ...
MP: नर्मदा तट पर पेशाब… भड़के IAS अफसर ने युवक को जड़े थप्पड़, जमीन में गाड़ने की दी धमकी

MP: नर्मदा तट पर पेशाब… भड़के IAS अफसर ने युवक को जड़े थप्पड़, जमीन में गाड़ने की दी धमकी

मध्य प्रदेश, राज्य
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर जिले (Narsinghpur district) में नर्मदा नदी (Narmada River) पर बने एक घाट से कुछ दूरी पर एक युवक को पेशाब करता देख एक IAS अधिकारी का पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने उसे दो थप्पड़ रसीद कर दिए। इतना ही नहीं उनकी देखादेखी उनके गार्ड ने भी युवक को एक चांटा जड़ दिया। हाथ उठाने वाले अधिकारी की पहचान गजेंद्र नागेश (Gajendra Nagesh) के रूप में हुई है, और इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें नागेश उस युवक को गालियां देते और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने बताया कि युवक घाट के पीछे पेशाब करने के लिए गया था, तभी वहां आरोपी अधिकारी आ पहुंचे और उसे समझाने की बजाय उस पर हाथ उठाया शुरू कर दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने जिस युवक को सरेआम थप्पड़ मारे उसकी पहचान बृजेश नौरिया के रूप में हुई है, जो कि घाट के पा...