Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: December 2, 2025

Bangladesh: खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक… PM मोदी ने की जताई चिंता, मदद की पेशकश की

Bangladesh: खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक… PM मोदी ने की जताई चिंता, मदद की पेशकश की

Uncategorized
ढाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बांग्लादेश (Bangladesh) की पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Minister) बेगम खालिदा जिया (Begum Khaleda Zia) के स्वास्थ्य पर गहरी चिंता जताई और हरसंभव सहायता की पेशकश की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, ‘बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य के बारे में जानकर बहुत चिंतित हूं, जिन्होंने कई वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में योगदान दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हमारी प्रार्थनाएं। भारत हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।’ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा जिया को 23 नवंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत थी, जिससे उनके हृदय और फेफड़े प्रभावित हुए। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत बहुत खराब है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। स्थानीय और अं...
AI के भविष्य पर एलन मस्क बोले- 10-20 साल में काम करना पूरी तरह हो जाएगा वैकल्पिक

AI के भविष्य पर एलन मस्क बोले- 10-20 साल में काम करना पूरी तरह हो जाएगा वैकल्पिक

Uncategorized
वाशिंगटन। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ (Tesla and SpaceX CEO) एलन मस्क (Elon Musk) ने एक नए इंटरव्यू में भविष्यवाणी की है कि आने वाले 10 से 20 साल में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence- AI) और रोबोटिक्स में तेजी से हो रहे विकास के कारण काम करना पूरी तरह से वैकल्पिक हो जाएगा। मस्क का मानना है कि मशीनें जल्द ही ज्यादातर शारीरिक और बौद्धिक श्रम संभाल लेंगी, जिससे इंसानों के पास केवल वही काम करने का विकल्प होगा, जो वे पसंद से करना चाहें। मस्क ने रविवार (30 नवंबर) को रिलीज हुए पीपल बाय WTF पॉडकास्ट पर ज़ीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के साथ बातचीत में कहा, “मेरा अंदाजा है कि भविष्य में काम करना ऑप्शनल हो जाएगा। लोग इसे 20 साल बाद वापस ले जा सकते हैं और कह सकते हैं कि यह गलत था, लेकिन मुझे लगता है कि यह सही होगा। 20 साल से भी कम समय में, शायद 10 या 15 साल में, AI और रोबोटिक्स में ...
आकाश चोपड़ा ने किया रुतुराज गायकवाड़ का बचाव, कम स्कोर को लेकर कही ये बात

आकाश चोपड़ा ने किया रुतुराज गायकवाड़ का बचाव, कम स्कोर को लेकर कही ये बात

Uncategorized
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Former Indian cricketer Aakash Chopra) ने रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का समर्थन किया है। उन्होंने टीम मैनेजमेंट से साफ शब्दों में कहा है कि रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को उनकी नाकामियों के लिए जज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वे जिस पोजिशन पर खेलकर रन बनाए हैं। उस पोजिशन पर अब नहीं खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI series) के पहले मैच में वे चौथे स्थान पर खेलने उतरे और 14 गेंदों में 8 रन बना सके। रांची में वे श्रेयस अय्यर की जगह खेले, क्योंकि अय्यर चोट के कारण इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। रुतुराज गायकवाड़ की पारी डेवाल्ड ब्रेविस के एक खतरनाक कैच के आगे जल्दी समाप्त हो गई। घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाने वाले रुतुराज गायकवाड़ को देखकर ऐसा लगा कि वे फेल हो गए। हालांकि, आकाश चोपड़ा क...
Delhi : तेजी से गिरा टेम्पेचर, हवा भी हुई जहरीली…. दिल्लीवासियों को 4 दिन राहत के आसार नहीं

Delhi : तेजी से गिरा टेम्पेचर, हवा भी हुई जहरीली…. दिल्लीवासियों को 4 दिन राहत के आसार नहीं

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली (Delhi) में दिसंबर के पहले दिन ही न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट (Sharp Drop Minimum Temperature) दर्ज की गई। दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री या उससे ज्यादा कम रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट (Yellow Alert Cold wave) जारी किया है। वहीं जहरीली हवा ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है। अगले चार दिनों तक दिल्ली में दमघोंटू हवा से राहत के आसार नहीं है। बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंडयूं तो दिल्ली में इस बार नवंबर का महीना भी सामान्य से अधिक ठंडा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई शुरुआती बर्फबारी और उसके बाद उसी दिशा से आ रही हवा के चलते दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर के बाद दिसंबर महीने में भी ठंड का रुख बना हुआ है। चार दिनो...
रुस-यूक्रेन युद्ध पर बोले पोलैंड के विदेश मंत्री- PM मोदी की बात ध्यान से सुनते हैं पुतिन…

रुस-यूक्रेन युद्ध पर बोले पोलैंड के विदेश मंत्री- PM मोदी की बात ध्यान से सुनते हैं पुतिन…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पोलैंड के विदेश मंत्री (Polish Foreign Minister) व्लादिस्लाव तोफिल बार्टोजूस्की (Władysław Teofil Bartoszewski) भारत यात्रा पर हैं। खास बात है कि उनकी यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) भारत का दौरा करने जा रहे हैं। इस बीच बार्टोजूस्की ने एक भारतीय अखबार को दिए इंटरव्यू में रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध रुकवाने में भारत की भूमिका पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की बात पर पुतिन ध्यान देते हैं। बार्टोजूस्की ने कहा, 'मुझे बहुत उम्मीद है कि जब वह दिल्ली आएंगे, तो पीएम मोदी उन्हें शांति स्थापित करने के लिए कहेंगे। जैसा कि मैंने कहा कि 6-7 महीने पहले जब मैं यहां था, तब पीएम मोदी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पुतिन से यूक्रेन में टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियारों का ...
IPL 2026: मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को… 1355 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

IPL 2026: मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को… 1355 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Uncategorized
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (Indian Premier League (IPL)) के 2026 के सीजन के मिनी ऑक्शन (Mini Auction) के लिए 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें दर्जनों स्टार इंडियन प्लेयर्स (Star Indian Players) शामिल हैं। इसके अलावा दर्जनों विदेशी सितारे भी शामिल हैं। मयंक अग्रवाल, केएस भरत, राहुल चाहर, रवि बिश्नोई, आकाश दीप, दीपक हुड्डा, सरफराज खान, शिवम मावी, वेंकटेश अय्यर, चेतन सकारिया, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, उमेश यादव और संदीप वॉरियर कुछ बड़े भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अबू धाबी में 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में हिस्सा लेने का फैसला किया है। क्रिकबज के पास उस रजिस्ट्रेशन लिस्ट का एक्सेस है, जिसमें 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बड़े इंटरनेशनल प्लेयर्स से 13 पेज की एक...
इंदौरः मुख्यमंत्री ने किया आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण, वितरित किए कंबल

इंदौरः मुख्यमंत्री ने किया आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण, वितरित किए कंबल

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रवास के दौरान सोमवार देर रात 10:30 बजे दयालबाग स्थित आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां अस्थायी रूप रह रहे लोगों से बातचीत की और आश्रय स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी आश्रयग्राहियों को कंबल वितरित किए, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ व दाहोद से परीक्षा देने आए विद्यार्थी कमल, दाहोद के संकेत एवं संजय तथा इंदौर में पानी टंकी की चौकीदारी कर रहे चुन्नी लाल सहित अन्य श्रमिकों से उनके यहां आने के कारण, कार्य-स्थिति और आश्रय स्थल पर मिल रही सुविधाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने आश्रय स्थल में ठहरे लोगों की दिनचर्या, समस्याओं और उनकी जरूरतों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान परिक्रमावासी अनिल से भी...
इंदौर को मिली बड़ी सौगात, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मप्र के पहले गीता भवन हुआ लोकार्पण

इंदौर को मिली बड़ी सौगात, अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मप्र के पहले गीता भवन हुआ लोकार्पण

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव और गीता जयंती के पावन अवसर पर सोमवार शाम को इंदौर को एक बड़ी सौगात देते हुए प्रदेश में शासकीय क्षेत्र के पहले अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नये गीता भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस तरह के गीता भवन प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत स्तर पर भी बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर का लोकार्पित यह नया गीता भवन परंपरा एवं आधुनिकता का अनूठा संगम है। राज्य शासन द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन एवं इससे जुड़े विभिन्न आयामों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गीता भवन परियोजना के अंतर्गत ऐतिहासिक गोपाल मंदिर परिसर को आधुनिक गीता भवन के रूप में विकसित कर प्रदेश को समर्पित किया गया है। इस योजना के तहत स्मार्ट सिटी द्वारा इस नये गीता भवन में विकसित विविध आधुनिक सु...
MP: 10 जिलों में एसआईआर का काम पूर्ण, 35 जिलों ने पार किया 96% से अधिक का लक्ष्य

MP: 10 जिलों में एसआईआर का काम पूर्ण, 35 जिलों ने पार किया 96% से अधिक का लक्ष्य

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन का कार्य तेज गति से जारी है। अभी तक मध्य प्रदेश में लगभग 5 करोड़ 42 लाख गणना पत्रकों का डिजीटाइजेशन पूरा हो चुका है। जो कुल कार्य का 94.5 फीसदी है। राज्य के 10 जिलों अशोक नगर,नीमच, बैतूल , गुना, मंडला , डिंडोरी , शाजापुर, सीहोर, सीधी और उमरिया में शत् प्रतिशत डिजीटाइजेशन का काम हो चुका है। यह जानकारी सोमवार देर शाम मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) संजीव कुमार झा ने दी। सीईओ झा ने सभी शासकीय सेवकों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि से पूर्व यह उपलब्धि सभी के प्रयास और कर्तव्य निष्ठा से ही संभव हुई है। झा ने बताया कि प्रदेश के 35अन्य जिलों ने 96 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर उत्कृष्ट प्रदर...
मप्र विधानसभा शीतकालीन सत्रः हंगामेदार रहा पहला दिन, कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित

मप्र विधानसभा शीतकालीन सत्रः हंगामेदार रहा पहला दिन, कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की सोमवार को शुरुआत हुई। सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। इस दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विधायकों ने किसानों, एमएसपी और कृषि संकट को लेकर जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से सीधे सवाल किया कि क्या मक्का एमएसपी पर खरीदा जाएगा और जिस रेट पर दूसरे राज्यों में सोयाबीन खरीदी हो रही है। इस पर कृषि मंत्री ने “वेट एंड वॉच” का जवाब दिया। जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसान आपकी बातें सुन रहा है और आप उसे वेट एंड वॉच कह रहे हैं। इस पर मंत्री ने सफाई दी कि यह शब्द उन्होंने किसानों के लिए नहीं कहा। कृषि मुद्दों पर लगातार पांच घंटे बहस चली। इसके बाद सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले विधानसभा में नियम 139 के तहत अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर चर्चा के दौरान अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर नगरीय विका...