Tuesday, April 28खबर जो असर करे |
Shadow

Day: December 23, 2025

पिता की जमानत, बेटे की बोली, हॉलीवुड के सबसे बड़े सौदे की कहानी

पिता की जमानत, बेटे की बोली, हॉलीवुड के सबसे बड़े सौदे की कहानी

Uncategorized
वाशिंगटन। हॉलीवुड की मशहूर कंपनी वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी को खरीदने की होड़ में एक नया और दिलचस्प मोड़ आया है। ओरेकल कंपनी के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल लैरी एलिसन ने इस सौदे के लिए अपनी निजी जमानत देने का फैसला किया है। यह कदम पैरामाउंट स्काइडेंस कंपनी द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स को खरीदने की अपनी पेशकश को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के बोर्ड ने पिछले हफ्ते पैरामाउंट की पेशकश को ठुकराते हुए नेटफ्लिक्स के साथ समझौते का रास्ता चुना था। उनकी एक बड़ी आपत्ति यही थी कि पैरामाउंट के पास सौदे को पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसा साबित नहीं है और एलिसन परिवार की तरफ से कोई पूरी निजी गारंटी नहीं है। बोर्ड का कहना था कि पैरामाउंट ने शेयरधारकों को गुमराह किया है क्योंकि उसकी पिछली प्रस्तावित इक्विटी प्रतिबद्धता के लिए "एलिसन परिवार की कोई प्रतिबद्धता कि...
डोनाल्ड ट्रंप को इस देश ने दे दी सीधी चेतावनी, कहा-हम पर कभी नहीं कब्जा कर सकता अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप को इस देश ने दे दी सीधी चेतावनी, कहा-हम पर कभी नहीं कब्जा कर सकता अमेरिका

Uncategorized
कोपेनहेगन। डेनमार्क और ग्रीनलैंड ने सोमवार को अमेरिका को सीधी चेतावनी दे दी है। डेनमार्क और ग्रीनलैंड के नेताओं ने जोर देकर कहा है कि अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा नहीं कर सकता और उनकी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। उनका यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड के लिए एक विशेष दूत नियुक्त करने की घोषणा किए जाने के बाद आया। इससे पहले रविवार को ट्रंप ने लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री को ग्रीनलैंड के लिए विशेष दूत नियुक्त किए जाने की घोषणा की है। इससे उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सहयोगी डेनमार्क के विशाल, अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र में अमेरिका की रुचि को लेकर तनाव फिर से बढ़ गया। डेनमार्क के विदेश मंत्री ने डेनिश मीडिया से बातचीत में कहा कि वह अमेरिकी राजदूत को तलब करने की योजना बना रहे हैं।ग्रीनलैंड ग्रीनलैंडवासियों का है… वहीं डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ...
बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर कोलकाता में बांग्लादेशी उप उच्चायोग के समक्ष प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर कोलकाता में बांग्लादेशी उप उच्चायोग के समक्ष प्रदर्शन

Uncategorized
कोलकाता । बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की हुई बर्बर हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुभेंदु अधिकारी ने पार्टी नेताओं एवं समर्थकों के साथ सोमवार को यहां बांग्लादेशी उप उच्चायोग के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारी ने निजाम पैलेस से बेकबागन तक रैली का नेतृत्व किया, जहां लगभग 2,000 लोग एकत्र हुए तथा पड़ोसी देश में हुई हत्या की बर्बर घटना की निंदा की और प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के मयमनसिंह में 18 दिसंबर की रात दीपू दास की पीटकर हत्या कर दी गई। फिर शव को आग के हवाले कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि हम दास की हत्या में संलिप्त सभी लोगों के लिए कड़ी सजा चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हमले तुरंत बंद हों। अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश में अगर हिंदुओं पर हमले बंद नहीं हुए, तो हम 26 दिसंबर को 10,000 लोगों के साथ बांग्लादेशी उ...
‘अवतार 3’ में गोविंदा की हुई एंट्री? जानिए वायरल फोटो-वीडियो का क्या है सच?

‘अवतार 3’ में गोविंदा की हुई एंट्री? जानिए वायरल फोटो-वीडियो का क्या है सच?

मनोरंजन
नई दिल्ली। जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ को लेकर गोविंदा के दावे आज भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है. एक्टर ने दावा किया था कि ‘अवतार’ के लिए वो पहली पसंद थे और उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. गोविंदा अपने इन दावों के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुए थे. उनकी पत्नी सुनीता ने भी एक्टर के इस बयान पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें भी नहीं पता कि आखिर गोविंदा को ये फिल्म कब ऑफर हुई. अब एक बार फिर गोविंदा ‘अवतार’ की वजह से खबरों में हैं. इन दिनों ‘अवतार 3’ से गोविंदा की एक फोटो वायरल हो रही है जिसके बाद से चर्चाएं हैं कि क्या गोविंदा इस फिल्म में कैमियो में नजर आ रहे हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर इंटरनेट पर छाई इस तस्वीर का सच क्या है? दरअसल, फिल्म अवतार 3 से गोविंदा की ये फोटो और क्लिप एआई जेनरेटेड हैं. एआई द्वारा बनाई गई इस फोटो के बाद से कयास लगने लगे कि शायद गोविंदा अवतार 3 में कैमि...
अमिताभ ने दिया नाती अगस्त्य की फिल्म इक्कीस का परफॉर्मेंस रिव्यू

अमिताभ ने दिया नाती अगस्त्य की फिल्म इक्कीस का परफॉर्मेंस रिव्यू

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस रिलीज होने वाली है। फिल्म के थिएटर पर रिलीज से पहले बिग बी ने अपने नाती की फिल्म और उनकी परफॉर्मेंस का रिव्यू दिया है। बिग बी ने बताया कि जब अगस्त्य स्क्रीन पर आए तब वह अपनी नजर ही नहीं हटा पा रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि उनकी आंखों में आंसू भी आ गए थे। दरअसल, मंगलवार सुबह बिग बी ने अपना रिव्यू ब्लॉग में शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'इमोशन्स का फ्लो हो रहा है जब इक्कीस में अपने नाती की परफॉर्मेंस देखी। मुझे वो समय याद आ गया जब उनकी मां श्वेता को ब्रीच कैंडी अस्पताल लेकर गए थे लेबर पेन के बाद और फिर अगस्त्य का जन्म हुआ था। कुछ घंटे बाद मैंने उन्हें गोद में उठाया और यही डिस्कस करते रहे कि क्या उनकी आंखें ब्लू हैं…उसके बाद वह बड़ा हुआ और मैं उसे हग करता और वह मेरी दाढ़ी से खेलता और फिर उसे और बढ़ता हुआ देखा और फिर उसका फाइ...
बॉर्डर 2 में सनी देओल संग नजर आएंगे धुरंधर अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी

बॉर्डर 2 में सनी देओल संग नजर आएंगे धुरंधर अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी

मनोरंजन
मुंबई। बॉर्डर 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। बॉर्डर 2 जिसमें पहले पार्ट से सिर्फ सुनील शेट्टी लीड रोल में थे, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ अब फिल्म में पुराने 2 किरदार और जुड़ने वाले हैं और वह हैं अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी। इसके अलावा फिल्म में क्या खास होने वाला है, आपको बताते हैं। कैसे होगा कैमियो एक रिपोर्ट के मुताबिक 1998 की बॉर्डर फिल्म से 3 एक्टर्स को लिया जाएगा, छोटे कैमियो के लिए। पहली फिल्म 1971 इंडिया पाकिस्तान वॉर पर आधारित थी। वहीं बॉर्डर 2 भी 1971 इंडिया-पाकिस्तान वॉर के बैकड्रॉप पर है तो ऐसे में जो ओरिजनल फिल्म के किरदार हैं वो नए फिल्म के किरदारों से मिलेंगे। डायरेक्टर अनुराग और प्रोड्यूसर राइटर निधि दत्ता ने सोचा कि पहले पार्ट के किरदारों को लेकर इसे यादगार बनाया जा सकता है।साथ दिखेंगे सुनील शेट्टी और अहान रिपोर्ट्स के मुताबिक...
धर्मेंद्र को यादकर इमोशनल हुए सलमान खान, बोले- सिर्फ यही दो लोग हैं जिनसे मैं अच्छे तरीके से इंस्पायर हुआ हूं

धर्मेंद्र को यादकर इमोशनल हुए सलमान खान, बोले- सिर्फ यही दो लोग हैं जिनसे मैं अच्छे तरीके से इंस्पायर हुआ हूं

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को यादकर इमोशनल हो गए। उन्होंने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर दिवंगत एक्टर को इमोशनल ट्रिब्यूट दी। उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी-अभी पिता समान इंसान को खो दिया, धरम जी।’ इसके बाद, सलमान ने बताया कि उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी पर धरम जी का बहुत बड़ा असर है।‘मैंने अपने करियर में जो कुछ भी किया है…’ सलमान ने कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे इंस्पायर किया है। मैंने हमेशा उन्हें फॉलो किया है और मैंने अपने करियर में जो कुछ भी किया है… आप जानते हैं, मैंने एक हीरो को फॉलो किया है, मैंने धरम जी को फॉलो किया है।”सलमान ने क्यों लिया पिता का नमा? सिनेमा के प्रति अपने नजरिए पर बात करते हुए सलमान ने कहा, “स्क्रिप्ट लेवल पर, मैंने अपने पिता को फॉलो करने की कोशिश की है। सिर्फ यही दो लोग हैं जिनसे मैं अच्छे तरीके से इंस्पायर हुआ हूं।”‘ब...
सबसे ज्यादा व्यूज देकर ऑडियंस ने इस फिल्म को बनाया नंबर 1

सबसे ज्यादा व्यूज देकर ऑडियंस ने इस फिल्म को बनाया नंबर 1

मनोरंजन
मुंबई। OTT फिल्मों का व्यूवरशिप रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। इस फिल्म के रिपोर्ट कार्ड में टॉप 5 फिल्मों ने अपनी जगह बनाई है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में ये एक फिल्म छाई हुई है। इस फिल्म ने आते ही OTT ऑडियंस की लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बना ली है। OTT पर आई फिल्मों की लिस्ट आ गई है। व्यूवरशिप के मामले में इन 5 फिल्मों ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रश्मिका मंदाना की फिल्म लगातार ऑडियंस की फेवरिट लिस्ट में बनी हुई है और टॉप कर ही है। वहीं इस बार नवाज़ुद्दीन की रात अकेली है भी छा गई है।ल कुछ ही दिनों में फिल्म को ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला है। रश्मिका मंदाना की फिल्म पिछले तीन हफ्तों से टॉप पर बनी हुई है।थामा आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म थामा को थिएटर पर जबरदस्त रिएक्शन मिला था। अब ये फिल्म OTT पर भी धमाका कर रही है। हाल में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थामा आते ही छा ग...
फिर साथ होंगे फरदीन-नताशा, एक्ट्रेस मुमताज ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा…

फिर साथ होंगे फरदीन-नताशा, एक्ट्रेस मुमताज ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा…

मनोरंजन
मुंबई। मुमताज ने अपनी बेटी नताशा माधवानी और दिवंगत एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान के 2023 में हुए ‘सेपरेशन’ पर खुलकर बात की. जहां नताशा अपने बच्चों बेटी डायनी और बेटे अजारियस के साथ लंदन में रहती हैं, वहीं फरदीन मुंबई में रहते हुए भी उनसे मिलने जाते रहते हैं. अब मुमताज ने हाल में एक इंटरव्यू में दोनों के फिर से साथ आने की इच्छा जताई है. उन्होंने फरदीन को ‘बेहतरीन पिता और पति’ बताया और कहा कि वह अब भी अपनी पत्नी नताशा की बहुत परवाह करते हैं.मुमताज ने विक्की लालवानी से बातचीत में फरदीन को ‘हीरा’ बताया और कहा, ‘मुझे आज भी फरदीन हीरा लड़का लगता है. वह मेरा फेवरेट है. मुझे उससे बहुत प्यार है क्योंकि जब वह पैदा हुआ था और हम फिरोज की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, मैंने उसके नाम पर शैम्पेन पी थी. वह बहुत स्वीट है.’ मुमताज ने याद किया कि जब उनकी बेटी लंदन में बीमार थी, तो फरदीन उनसे मिलने तीन बार भ...
BCCI का बड़ा फैसला … महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों का वेतन बढ़ाया

BCCI का बड़ा फैसला … महिला क्रिकेटरों और मैच अधिकारियों का वेतन बढ़ाया

Uncategorized
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने घरेलू क्रिकेट में समान वेतन संरचना (Equal Pay Structure) की ओर कदम बढ़ते हुए महिला क्रिकेटरों (Women cricketers) और मैच अधिकारियों की मैच फीस दोगुनी से भी अधिक बढ़ा दी है। यह कदम भारत की पहली वनडे विश्व कप जीत के बाद उठाया गया है। इस वेतन वृद्धि को बोर्ड की शीर्ष परिषद ने मंजूरी दे दी है। संशोधित संरचना के अनुसार घरेलू टूर्नामेंटों में खेलने वाली सीनियर महिला क्रिकेटरों को अब प्रतिदिन 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच मिलेंगे, जो मौजूदा 20,000 रुपये (रिजर्व खिलाड़ियों के लिए 10,000 रुपये) प्रति मैच दिन से काफी अधिक है। सीनियर महिला घरेलू एक दिवसीय टूर्नामेंटों और बहुदिवसीय प्रतियोगिताओं में एकादश में शामिल खिलाड़ियों को प्रतिदिन 50,000 रुपये मिलेंगे, जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को इसकी आधी राशि यानी 25,000 रुपये प्र...