US में 30 भारतीय समेत 49 अवैध प्रवासी गिरफ्तार…. कमर्शियल लाइसेंस पर चला रहे थे सेमी-ट्रक
Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) (US Customs and Border Protection -CBP) ने कैलिफोर्निया में अवैध रूप से रह रहे 30 भारतीय नागरिकों (30 Indian citizens) सहित कुल 49 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस (सीडीएल) (Commercial Driver's License (CDL)) का उपयोग करके सेमी-ट्रक चला रहे थे। गिरफ्तारियां हाल के हफ्तों में इमिग्रेशन चेकपॉइंट्स पर वाहन जांच और अंतर-एजेंसी अभियानों के दौरान की गईं।
सीबीपी की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, एल सेंट्रो सेक्टर के एजेंटों ने यह कार्रवाई की। 23 नवंबर से 12 दिसंबर के बीच इंडियो स्टेशन के एजेंटों ने हाइवे 86 और 111 पर इमिग्रेशन चेकपॉइंट्स या इंटरस्टेट पर यात्रा करते समय 42 अवैध प्रवासियों को सेमी-ट्रक चलाते हुए पकड़ा। इनमें से 30 भारतीय नागरिक थे। शेष गिरफ्तार व्यक्ति एल साल्वाडोर, चीन, इरिट्रिया, हैती, हों...









