Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: December 29, 2025

हमास का झूठ और इजरायल का वीडियो सबूत; IDF ने दिखाई असली क्रूरता

हमास का झूठ और इजरायल का वीडियो सबूत; IDF ने दिखाई असली क्रूरता

Uncategorized
तेलअवीव। 7 अक्टूबर 2023 का दिन इतिहास के पन्नों में काले अक्षरों में दर्ज हो गया है। इसी दिन हमास के आतंकवादियों ने इजरायल पर हमला किया था, जिसमें कई निर्दोष नागरिक मारे गए, अपहरण कर लिए गए और क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं। दुनिया ने देखा कि आतंकवाद कितना खूंखार हो सकता है और यह किसी भी सीमा को लांघ सकता है। इस घटना के दो साल बाद भी हमास हमले से इनकार कर रहा है और अपना एकतरफा संस्करण दुनिया के सामने पेश कर रहा है। वहीं, इज़रायल रक्षा बल (IDF) ने एक वीडियो फुटेज जारी करके हमास को जवाब दिया है और उसकी पोल खोल दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में IDF ने कहा कि हमास ने 42 पन्नों का एक दस्तावेज जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि 7 अक्टूबर के नरसंहार के दौरान उसने नागरिकों को निशाना नहीं बनाया। यह दस्तावेज नागरिकों की हत्या, बच्चों की हत्या और यौन हिंसा से इनकार करता ...
महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि यह दुनिया की जरूरत है कि हम विश्वगुरु बनें : भागवत

महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि यह दुनिया की जरूरत है कि हम विश्वगुरु बनें : भागवत

राज्य, राष्ट्रीय
हैदराबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि भारत को एक बार फिर 'विश्वगुरु' बनने की दिशा में काम करना चाहिए। कहा कि यह कोई महत्वाकांक्षा नहीं, बल्कि दुनिया की ज़रूरत है। रविवार को हैदराबाद में ‘विश्व संघ शिविर’ को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि करीब 100 साल पहले योगी अरविंद ने घोषणा की थी कि सनातन धर्म का पुनरुत्थान ईश्वर की इच्छा है और उसके लिए हिंदू राष्ट्र का उदय आवश्यक है। वह समय अब आ गया है। उन्होंने कहा कि देश को 'विश्वगुरु' बनने के लिए संघ के प्रयासों सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्तियों के विकास और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभिन्न कार्यस्थलों पर रखने पर ध्यान केंद्रित करता है। तकनीकों पर मानवीय नियंत्रण जरूरी संघ प्रमुख ने कहा कि सोशल मीडिया और एआई जैसी तरक्की तो होंगी ही, लेकि...
छात्र एंजेल चकमा की हत्‍या करने वाला नेपाली निकला, त्रिपुरा में आक्रोश की लहर

छात्र एंजेल चकमा की हत्‍या करने वाला नेपाली निकला, त्रिपुरा में आक्रोश की लहर

राष्ट्रीय
देहरादून । त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की देहरादून में हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। त्रिपुरा से लेकर उत्तराखंड तक इस पर भारी बवाल मचा है। उत्तराखंड सरकार ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस तरह की कोई भी घटना प्रदेश में स्वीकार्य नहीं है। सरकार अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी। इस तरह की घटनाओं में संलिप्त रहने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और पुलिस को अंदेशा है कि वह नेपाल भाग गया है। नेपाल से मामले में सहयोग मांगा गया है। त्रिपुरा के उनकोटी जिले के नंदानगर निवासी छात्र एंजेल चकमा की सेलाकुई देहरादून में हत्या के मामले में पांच आरोपितों को अभी तक पकड़ा जा चुका है। इनमें से दो आरोपित नाबालिग हैं, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। एक फरार आरोपित की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उस पर 25...
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का आरोप, पैसों की जरूरत होगी तभी सुनाया ऐसा फैसला

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का आरोप, पैसों की जरूरत होगी तभी सुनाया ऐसा फैसला

राष्ट्रीय
नई दिल्ली । उन्नाव दुष्कर्म में दोषी कुलदीप सेंगर पर कोर्ट के फैसले ने बहन-बेटियों को डरा दिया है। अगर ऐसे दुष्कर्म के दोषी को जमानत मिल रही है तो यह देश में पहला फैसला है। बहन-बेटियां अपने घर से नहीं निकलेंगी। उनकी पढ़ाई नहीं हो पाएगी। हमें सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। वहां से हमें न्याय मिलेगा। यह कहते हुए उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के आंसू छलक उठे। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता अपनी माता के साथ रविवार को जंतर मंतर पर सेंगर की जमानत के फैसला का विरोध करने पहुंची थीं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि फैसला सुनाने वाले जज को पैसों की जरूरत हो सकती है तभी इस तरह का फैसला सुनाया है। साथ ही, उन्होंने सीबीआई के जांच अधिकारी पर भी इस तरह के आरोप लगाए हैं। हिंदी में बहस होती तो जीत कर लाती फैसलापीड़िता ने कहा कि अगर यह बहस हिंदी में हुई होती तो मैं खुद कोर्ट से यह फैसला जीत के लाती। उन्होंने बताया कि वह प्रधानम...
RSS की तारीफ करने वाले दिग्विजय से जब मिले राहुल गांधी, हाथ मिलाया और फिर बोले, आपने…

RSS की तारीफ करने वाले दिग्विजय से जब मिले राहुल गांधी, हाथ मिलाया और फिर बोले, आपने…

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
नई दिल्ली । आरएसएस और भाजपा की तारीफ करने वाले दिग्विजय सिंह ने रविवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात, कांग्रेस स्थापना दिवस पर इंदिरा भवन स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान दिग्विजय सिंह से हाथ मिलाते हुए राहुल गांधी ने शिकायत भी दर्ज कराई। एनडीटीवी के मुताबिक उन्होंने दिग्विजय सिंह से मजाकिया लहजे में कहा, ‘कल आपने बदमाशी की।’ उनकी इस बात पर वहां मौजूद पार्टी के अन्य नेता हंस पड़े। इस दौरान वहां पर सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। कांग्रेस स्थापना दिवस समारोहों के बाद पार्टी मुख्यालय में नेताओं के लिए चाय और नाश्ता का इंतजाम किया गया। इस दौरान, दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी करीब आए। इसी दौरान राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की। चौबीस घंटे पहले, दिग्विजय सिंह ने नरेंद्र मोदी की लाल कृष्ण आडवाणी के साथ एक पुरानी तस्वीर का हवाला देते हुए आरएसएस-भाजपा गठबंधन की ...
ठंड में जंगल में मां-बाप के शव की रात भर रखवाली करता रहा पांच साल का मासूम

ठंड में जंगल में मां-बाप के शव की रात भर रखवाली करता रहा पांच साल का मासूम

राज्य, राष्ट्रीय
भुवनेश्वर। ओडिशा के देवगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पांच साल का मासूम पूरी रात जंगल में अपने मृत पिता और मां के पास बैठा रहा. सूरज निकलने पर वह मदद की तलाश में सड़क पर पहुंचा. यह कहानी महज कोई मामूली घटना नहीं थी. बल्कि मासूम के साहस और दर्द का ऐसी तस्वीर है जो किसी को भी झकझोर दे. एक हैरान करने वाली घटना के तहत पांच साल का बच्चा हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पूरी रात ओडिशा के जंगली इलाके में अपने मृत पिता और बेहोश मां के पास बैठकर उनकी रखवाली करता रहा और रविवार की सुबह लोगों से मदद मांगने के लिए बाहर आया. यह घटना ओडिशा के देवगढ़ जिले की है. यह मामला तब सामने आया जब बच्चा जंगल के पास सड़क पर राहगीरों से मदद मांगता दिखा. पुलिस ने क्या बताया पुलिस ने बताया कि बच्चे के माता-पिता दुष्मंत माझी और रिंकी माझी (कुंधईगोला पुलिस थाने के तहत...
जेलेस्की से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, बोले – पुतिन इस बार शांति के लिए गंभीर

जेलेस्की से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, बोले – पुतिन इस बार शांति के लिए गंभीर

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ((American President Donald Trump)) और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelenskyy) की फ्लोरिडा के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में मुलाकात हुई। यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) को समाप्त करने के लिए यूएस की ओर से प्रस्तावित शांति योजना पर केंद्रित थी। ट्रंप ने जेलेंस्की के आगमन पर उनका स्वागत किया और मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने बैठक से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। ट्रंप ने विश्वास जताया कि पुतिन इस बार शांति के लिए गंभीर हैं और दोनों नेता समझौता करना चाहते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैंने 8 युद्ध सुलझाए हैं। यह सबसे कठिन है, लेकिन आज की बैठक शांति की दिशा में अहम होगी।' ट्रंप ने यह भी बताया कि मीटिंग के बाद वे फिर पुतिन से बात करेंगे और वार्ताएं जारी रहेंगी। वही...
Pak को याद आए ऑपरेशन सिंदूर के झटके, स्वीकारी हमले की बात… कहा- भारत को समझाने आए थे दो देश

Pak को याद आए ऑपरेशन सिंदूर के झटके, स्वीकारी हमले की बात… कहा- भारत को समझाने आए थे दो देश

Uncategorized
इस्लामाबाद। ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान भारत के दिए झटके को अब पाकिस्तान (Pakistan) स्वीकार करने लगा है। हाल ही में पड़ोसी मुल्क के उप प्रधानमंत्री इशाक डार (Deputy Prime Minister Ishaq Dar) ने हमले की बात मान ली है और साथ ही बताया है कि किन दो देशों ने भारत से बात करने की इच्छा जताई थी। जबकि, भारत साफ कर चुका है कि दुनिया के किसी नेता ने भारत को सीजफायर रोकने के लिए नहीं कहा था। पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर का आगाज किया था। कौन से दो देश आए थे आगेडार ने दावा किया है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने भारत से बात करने की इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि 10 मई को रूबियो की तरफ से उन्हें सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर फोन आया था। उनके अनुसार, तब अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत...
Uttarakhand: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी

Uttarakhand: BJP प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President ) सांसद महेंद्र भट्ट (MP Mahendra Bhatt) को उनके मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में रविवार को शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि लगातार अज्ञात नंबर से उनके खिलाफ अपशब्द एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान (Manveer Singh Chauhan) ने बताया कि रविवार को प्रदेशाध्यक्ष द्वारा स्वयं को जान से मारने की धमकी देने के संबंध में देहरादून के एसएसपी को शिकायती पत्र दिया गया है। इसमें भट्ट द्वारा बताया गया कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उनके निजी मोबाइल नंबर पर लगातार गाली गलौज और अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत के अनुसार, इस दौरान उन्होंने कई बार समझाया गया कि इस तरह की भाषा का प्रयोग...
IndW vs SAW: मैच में 412 रन बने, फिर भी नहीं लगा कोई शतक… T20 इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

IndW vs SAW: मैच में 412 रन बने, फिर भी नहीं लगा कोई शतक… T20 इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Uncategorized
नई दिल्ली। इंडिया वर्सेस श्रीलंका चौथे टी20 मैच (India vs Sri Lanka fourth T20 match) के दौरान एक ऐसा कारनामा हुआ, जो वुमेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज तक नहीं हुआ। भारत (India) ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए अपने टी20 क्रिकेट के इतिहास का 221 रनों का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस दौरान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने 80 तो शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 ही रन बना सकी। श्रीलंका के लिए कप्तान चमीरा अट्टापट्टू ने 53 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। दोनों टीमों ने मिलकर इस मैच में 412 रन बनाए, मगर किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं जड़ा। WT20I क्रिकेट के इतिहास का यह दोनों टीमों का मिलाकर सबसे बड़ा स्कोर है, जब किसी बैटर ने शतक ना जड़ा हो। जब इतने रन टी20 में बनते हैं तो कोई एक ...