शिवाजी को महिलाओं के कपड़ों पर बयान देना पड़ा भारी, राम गोपाल वर्मा ने लगाई लताड़
मुंबई। साउथ फिल्म इंडस्ट्री हमेशा से किसी ने किसी सुर्खियों में रहती है. हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर शिवाजी इन दिनों भारी विवाद में घिर गए हैं. महिलाओं के छोटे कपड़ों को लेकर दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और आम लोगों में नाराजगी देखने को मिली. कई लोगों ने इसे महिलाओं की आजादी पर हमला बताया.
इसी बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी शिवाजी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अपने X हैंडल (ट्विटर) पर एक्टर की जमकर लताड़ लगाई. राम गोपाल वर्मा ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्हें उस इंसान का पूरा नाम तक नहीं पता. उन्होंने लिखा, ‘हे शिवाजी, तुम जो भी हो, अगर तुम्हारे घर की महिलाएं तुम्हारे जैसे बदतमीज और गंदे आदमी को सहन कर सकती हैं, तो तुम उन्हें एथिक्स का पाठ पढ़ा सकते हो’. उनका ये ट्वीट तेजी से वाय...









