Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: December 30, 2025

प्रभास की ‘द राजा साब’ में मालविका मोहनन की एंट्री

प्रभास की ‘द राजा साब’ में मालविका मोहनन की एंट्री

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टीम 'द राजा साब' ने फिल्म से मालविका मोहनन के किरदार भैरवी का आधिकारिक खुलासा कर दिया है, जिसने फिल्म के प्रमोशन को एक नया मोड़ दे दिया है। इस अनाउंसमेंट के साथ ही दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। भैरवी को एक रहस्यमयी, स्टाइलिश और ताकतवर शख्सियत के रूप में पेश किया गया है, जिससे साफ है कि कहानी में उनका रोल बेहद अहम होने वाला है। भारत की सबसे बड़ी अपकमिंग हॉरर-फैंटेसी फिल्मों में गिनी जा रही इस फिल्म के लिए यह खुलासा काफी चर्चा में है। जारी किए गए नए पोस्टर में मालविका मोहनन ब्लैक साड़ी, स्टेटमेंट ब्लाउज, लेयर्ड ब्रेसलेट्स, टेक्सचर्ड हैंडबैग और सनग्लासेस के साथ बेहद एलिगेंट अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी शांत लेकिन आत्मविश्वास से भरी नजरें एक साथ रहस्य और आकर्षण दोनों का एहसास कराती हैं। बैकग्राउंड में दिखता सुनसान कॉरिडोर फिल्म के भूतिया माहौल को और गहराई देता है, जिससे यह साफ हो जा...
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कब्जा, हो रही जबरदस्त कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कब्जा, हो रही जबरदस्त कमाई

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। खास यह है कि इसके सामने रिलीज हुई दूसरी फिल्म दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रही है। लगातार जबरदस्त कमाई करते हुए 'धुरंधर' ने रिलीज के 24वें दिन एक नया कीर्तिमान बना दिया है।इस फिल्म में रणवीर के अलावा मुख्य भूमिका में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्न, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी के साथ कई अन्य कलाकार हैं। वहीं सारा अर्जुन इस फिल्म में रणवीर के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहीं हैं। चौथे वीकेंड पर भी बरकरार रहा जादू 'धुरंधर' का असर चौथे वीकेंड पर भी साफ देखने को मिला, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 24वें दिन यानी चौथे रविवार को करीब 22.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले 23वें दिन...
गिरती कमाई से उबरने की कोशिश, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ के मेकर्स ने दिया नया ऑफर

गिरती कमाई से उबरने की कोशिश, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ के मेकर्स ने दिया नया ऑफर

मनोरंजन
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई में रोज़ गिरावट दर्ज की जा रही है। वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला। करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म फिलहाल अपनी लागत निकालने से काफी दूर नजर आ रही है। ऐसे में फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए मेकर्स ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक नया दांव खेला है।करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के लिए अब 'बाय वन, गेट वन फ्री' ऑफर की घोषणा की गई है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त मिलेगी। हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और सिर्फ 29 दिसंबर तक ही मान्य रहेगा। अब तक की कमाई सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन करीब 5.25 क...
मध्य प्रदेश के असद खान ने काशी में अपनाया सनातन धर्म, नया नाम अथर्व त्यागी

मध्य प्रदेश के असद खान ने काशी में अपनाया सनातन धर्म, नया नाम अथर्व त्यागी

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी) में मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी असद खान ने विधिवत रूप से सनातन धर्म स्वीकार कर लिया। धर्मांतरण के पश्चात उनका नाम अथर्व त्यागी रखा गया। अस्सी घाट के समीप पवित्र गंगा नदी में नाव पर आचार्यों के सान्निध्य में गौरी-गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके उपरांत 21 ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुद्धिकरण संस्कार संपन्न कराया गया। इस प्रक्रिया के बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात विधिवत नामकरण संस्कार हुआ। पूजन एवं शुद्धिकरण संस्कार कराने वाले योगी आलोक नाथ (हिन्दू युवा शक्ति प्रदेश प्रचारक) और सुधीर सिंह ने बताया कि पूरी प्रक्रिया शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार संपन्न कराई गई। उन्होंने कहा कि घर वापसी से पूर्व आवश्यक शुद्धिकरण संस्कार कराए गए, जिसके बाद मंत्रोच्चार के साथ ना...
तोशाखाना मामले में इमरान खान और बुशरा बीबी ने सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती

तोशाखाना मामले में इमरान खान और बुशरा बीबी ने सजा को हाईकोर्ट में दी चुनौती

Uncategorized
इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने तोशाखाना-2 मामले में सुनाई गई 17-17 साल की कैद की सजा को चुनौती देते हुए सोमवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में अलग-अलग अपीलें दायर कीं। ये अपीलें 20 दिसंबर 2025 को एक विशेष अदालत द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ दायर की गई हैं, जिसमें दोनों को बुल्गारी आभूषण सेट की कथित खरीद से जुड़े मामले में दोषी ठहराया गया था। यह आभूषण मई 2021 में एक आधिकारिक यात्रा के दौरान सऊदी क्राउन प्रिंस द्वारा इमरान खान को उपहार में दिया गया था और इसे कथित तौर पर बहुत कम कीमत पर खरीदा गया था। अपीलों में दोनों ने तर्क दिया है कि यह दोषसिद्धि राजनीतिक रूप से प्रेरित है। उन्होंने उच्च न्यायालय से फैसले को रद्द करने और उन्हें बरी करने की मांग की है। अपीलकर्ताओं ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष (फेडरल जांच एजेंसी - एफआईए) द्वारा अपनाई गई प्...
तूफान में भारतीय वायुसेना ने लगा दी जान, अब चीन के सामने श्रीलंका ने मदद के लिए फैलाए हाथ

तूफान में भारतीय वायुसेना ने लगा दी जान, अब चीन के सामने श्रीलंका ने मदद के लिए फैलाए हाथ

Uncategorized
नई दिल्‍ली। नवंबर 2025 में श्रीलंका को चक्रवात दित्वा ने बुरी तरह प्रभावित किया। इस प्राकृतिक आपदा से देश में भयंकर बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। हजारों लोग प्रभावित हुए, सैकड़ों की मौत हुई और सड़कें, पुल तथा रेलवे लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। श्रीलंका सरकार ने आपदा के बाद पुनर्निर्माण और राहत कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी। इसमें चीन और भारत ने सबसे आगे बढ़कर सहायता प्रदान की। इस बीच श्रीलंका ने सोमवार को चक्रवात दित्वा से क्षतिग्रस्त हुए पुलों और रेलवे पटरियों के पुनर्निर्माण के लिए चीन से तत्काल सहायता मांगी। दरअसल, चक्रवात के कारण श्रीलंका में भारी बाढ़, भूस्खलन और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इस कारण ॉआपदा प्रबंधन क्षमता पर भारी दबाव पड़ा है। ऐसे में श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने चीनी राजदूत क्वी झेनहोंग से मुलाकात कर...
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्‍म करने 50 सालों की सुरक्षा गारंटी चाहते हैं जेलेंस्की ?

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्‍म करने 50 सालों की सुरक्षा गारंटी चाहते हैं जेलेंस्की ?

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। इस सिलसिले में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को बताया कि ट्रंप ने उन्हें 20-सूत्री शांति प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी, जिसकी चर्चा ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ की थी। जेलेंस्की की यह टिप्पणी रविवार को फ्लोरिडा के पाम बीच पर ट्रंप से मुलाकात के बाद आई, जहां दोनों नेताओं ने युद्ध समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा की। यह संघर्ष रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के साथ शुरू हुआ था और अब 4 साल पूरे होने वाला है। वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अगले 50 वर्षों तक लंबी अवधि की सुरक्षा गारंटी पर जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस के साथ कोई बातचीत तभी संभव है जब राष्ट्रपति ट्रंप और यूरोपीय नेता दस्तावेजों पर सहमति बनाएं। इस बीच ट्रंप...
साउथ ईस्ट एशिया में भी चीन बढ़ा रहा दखल, मदद करने को तैयार ड्रैगन

साउथ ईस्ट एशिया में भी चीन बढ़ा रहा दखल, मदद करने को तैयार ड्रैगन

Uncategorized
वीजिंग। साउथ ईस्ट एशिया में चीन का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। जहां कभी अमेरिका युद्धविराम और शांति समझौतों में प्रमुख भूमिका निभाता था, वहीं अब चीन सक्रियता से आगे आ रहा है। इसका ताजा उदाहरण है थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे सीमा विवाद में बीजिंग की मध्यस्थता। सोमवार को चीन के युन्नान प्रांत में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के साथ हुई त्रिपक्षीय बैठक ने दिखाया कि चीन अब क्षेत्रीय संकटों में मजबूत मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है। यह बैठक हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते के ठीक बाद हुई, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। चीन की इस पहल से साफ है कि वह एशियाई कूटनीति में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। दरअसल, कंबोडिया और थाईलैंड के विदेश मंत्रियों ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ युन्नान प्रांत में त्रिपक्षीय बैठक की। यह बैठक विवादित सीमा के उत्तर में...
US: कैलिफोर्निया में दर्दनाक हादसा… खाई में कार गिरने से तेलंगाना की दो युवतियों की मौत

US: कैलिफोर्निया में दर्दनाक हादसा… खाई में कार गिरने से तेलंगाना की दो युवतियों की मौत

Uncategorized
कैलिफोर्निया। अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया (California) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां तेलंगाना (Telangana) के महबूबाबाद जिले (Mahbubabad district) की दो युवतियों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों की पहचान पुल्लाखंडु मेघना रानी (24) और कडियाला भावना (24 ) के रूप में हुई है। दोनों हाल ही में अपनी मास्टर डिग्री पूरी कर अमेरिका में नौकरी की तलाश कर रही थीं। बताया जा रहा है कि मेघना और भावना आठ दोस्तों के साथ कैलिफोर्निया की यात्रा पर गई थीं और दो अलग-अलग कारों में सफर कर रही थीं। तेलंगाना और अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, अलबामा हिल्स रोड पर एक मोड़ पर उनकी कार नियंत्रण से बाहर होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अमेरिकी पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिवार का कहना है कि मेघना के पिता नागेश्वर राव गरला में मी-सेवा केंद्र चलाते हैं, जबकि...
डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ रहा देश… ATM की संख्या घटी, बचत खातों में जमा हुए 3.3 लाख करोड़

डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ रहा देश… ATM की संख्या घटी, बचत खातों में जमा हुए 3.3 लाख करोड़

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India- RBI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में एटीएम (ATM) की संख्या में कमी आई है, क्योंकि लोग डिजिटल पेमेंट (Digital payments) की ओर बढ़ रहे हैं। ई-पेमेंट नेटवर्क ने ग्राहकों की नकद निकासी की जरूरत को कम कर दिया है, भले ही बैंक शाखाओं का विस्तार जारी रहा। प्राइवेट बैंकों ने एटीएम सबसे ज्यादा घटाएरिपोर्ट के मुताबिक, निजी बैंकों ने अपना एटीएम नेटवर्क 79,884 से घटाकर 77,117 कर दिया। वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने मुख्य रूप से ऑफसाइट मशीनें बंद करके अपने एटीएम 134,694 से 133,544 कर दिए। व्हाइट लेबल एटीएम बढ़ेइसके विपरीत, व्हाइट लेबल एटीएम (नॉन-बैंकिंग संस्थाओं द्वारा स्थापित) ऑपरेटरों ने अपनी मौजूदगी बढ़ाई और इनकी संख्या 34,602 से बढ़कर 36,216 हो गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अंतरसार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने ग्रामीण, अर्ध-शहरी...