Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: December 22, 2025

अरावली पहाड़ियों में खनन पर अदालत और सरकार

अरावली पहाड़ियों में खनन पर अदालत और सरकार

राष्ट्रीय
कैलाश चन्‍द्रभारत की अरावली पर्वतमाला उत्तर और पश्चिम भारत की पारिस्थितिक सुरक्षा प्रणाली की रीढ़ है। दिल्ली से लेकर गुजरात तक फैली यह प्राचीन पर्वत शृंखला भारत की सबसे पुरानी भूवैज्ञानिक संरचनाओं में से एक होने के साथ ही यह मरुस्थलीकरण को रोकने वाली प्राकृतिक दीवार, भूजल पुनर्भरण का अहम क्षेत्र और जैव विविधता का महत्वपूर्ण आश्रय भी है। ऐसे में हाल के दिनों में सोशल मीडिया और कुछ यूट्यूब चैनलों पर यह दावा किया जाना कि सरकार ने अरावली में खनन और निर्माण के लिए "ढील" दे दी है, स्वाभाविक रूप से चिंता पैदा करता है और इससे जुड़ा सच जानने के लिए प्रेरित करता है। इसी संदर्भ में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देना पड़ा है। उन्होंने इन आरोपों को भ्रामक और तथ्यों से परे बताया। वास्तव में इस पूरे विवाद को समझने के लिए तीन बुनियादी ...

उर्मिला मातोंडकर ने क्या छोड़ दी है फिल्में? बोलीं- ओटीटी पर कर रही हूं डेब्यू

मनोरंजन
मुंबई। उर्मिला मातोंडकर जिन्होंने 1977 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। 1991 में उन्होंने फिल्म नमसिम्हा से लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करना शुरू किया था। हालांकि कई समय से उर्मिला फिल्मों से दूर हैं और उनकी इस दूरी की वजह से सभी को लग रहा था कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया है। अब इन खबरों पर उर्मिला का रिएक्शन आया है। क्या बोलीं उर्मिलामीडिया से बात करते हुए उर्मिला ने कहा, ‘जब बात मेरे काम की आती है तो मैं हमेशा से सेलेक्टिव रही हूं। मैं किसी पर इल्जाम नहीं लगा सकती जब लोगों को लग रहा है कि मैं फिल्में या बाकी कुछ नहीं कर रही। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। मैं फिलहाल इस वक्त सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए तैयार हूं।’ओटीटी पर कर रही हैं डेब्यू उर्मिला ने यह भी बताया कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वह सेट पर वापस आएं और दोबारा ...
श्रीदेवी संग कैटफाइट की खबरों पर माधुरी दीक्षित बोलीं- ‘ऐसी कोई वजह नहीं …

श्रीदेवी संग कैटफाइट की खबरों पर माधुरी दीक्षित बोलीं- ‘ऐसी कोई वजह नहीं …

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड में एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के बीच मनमुटाव की खबरें आती रहती हैं। एक समय पर माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी के बीच कैटफाइट की भी काफी चर्चा थी जिस पर अब सालों बाद माधुरी ने अपनी बात रखी है। बता दें कि माधुरी और श्रीदेवी दोनों ही 90 के समय की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक थीं। क्या बोलीं माधुरीमाधुरी ने बात करते हुए कहा, 'ऐसी कोई वजह नहीं थी हमारे बीच जो हम एक-दूसरे की इज्जत ना करें। वह उनमें से हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में काफी मेहनत की है और मैं भी उनमें से ही हूं। मुझे लगता है हम दोनों इस बात को अच्छे से समझते थे।'जब माधुरी ने ली श्रीदेवी की जगह वैसे भले ही दोनों के बीच अनबन की खबरें रहती थीं, लेकिन जब श्रीदेवी का निधन हुआ तब फिल्म कलंक में माधुरी ने उनकी जगह ली थी। दरअसल, करण जौहर की फिल्म कलंक के लिए पहले श्रीदेवी एक किरदार निभाने वाली थीं, लेकिन जब उनका निधन हुआ तब माधुरी न...
मेरठ की मुस्कान जैसी दरिंदगी; संभल में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के कर दिए टुकड़े

मेरठ की मुस्कान जैसी दरिंदगी; संभल में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति के कर दिए टुकड़े

राष्ट्रीय
चन्दौसी (संभल)। उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सनसनीखेज 'मुस्कान कांड' की यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई थीं कि संभल के चन्दौसी में वैसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली नृशंसता सामने आई है। यहां भी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल अपने पति की हत्या की, बल्कि शव को कसाई की तरह काटकर टुकड़ों में बांट दिया। इन टुकड़ों को पॉलीथिन में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंका गया। पुलिस ने मारे गए युवक की पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की जानकारी से इलाके में सनसनी है। सोमवार को पतरोआ रोड स्थित ईदगाह के बाहर एक युवक के शव के टुकड़े पॉलीथिन में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए सिर, हाथ और पैर काटकर अलग कर दिए थे। पॉलीथिन में लिपटे मांस के लोथड़े और शरीर के कुछ हिस्सों को लेकर ही पुलिस ने जांच शुरू की थी।हाथ पर लिखे नाम और 'फेक...
धुरंधर एनिमल को पछाड़; टॉप 10 इंडियन फिल्म में हुई शामिल

धुरंधर एनिमल को पछाड़; टॉप 10 इंडियन फिल्म में हुई शामिल

मनोरंजन
मुंबई। आदित्य धर की फिल्म एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। फिल्म ने रविवार को एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। धुरंधर अब इस साल की टॉप 10 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में आ गई है। फिल्म ना सिर्फ 10वें नंबर पर आ गई है बल्कि इसने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को भी पछाड़ दिया है। दरअसल, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल टॉप 10 की लिस्ट में 10वें नंबर पर थी। फिल्म ने तीसरे रविवार को 555.7 करोड़ की कमाई की। वहीं एनिमल का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 553 करोड़ है। बताते हैं आपको भारत की टॉप 10 फिल्में ऑफ ऑल टाइम पुष्पा द रूल पार्ट 2 : 1234.1 करोड़ बाहुबली 2 : 1030 करोड़ केजीएफ चैप्टर 2 : 859.7करोड़ आरआरआर : 782.2 करोड़ कल्कि 2898 एडी : 646.31 करोड़ जवान : 640.25 कंतारा चैप्टर 1: 633.42 करोड़ छावा : 601.54 करोड़ स्त्री 2 : 597.99 करोड़ धुरंधर : 555.7 करोड़ बता ...
बेटी ने की प्रेमी से शादी तो नाराज घरवालों ने निकाली शव यात्रा

बेटी ने की प्रेमी से शादी तो नाराज घरवालों ने निकाली शव यात्रा

मध्य प्रदेश
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में एक परिवार ने अपनी 23 साल की बेटी को जीते जी मार दिया। बेटी परिवार के खिलाफ गई, तो नाराज परिजनों ने उसके पुतले की गाजे-बाजे के साथ पूरे बाजार में शव यात्रा निकाली और फिर विधिवत तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग अपने अपने ढंग से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस मामले में लड़की के भाई ने कहा- हमने उसे लाड़ प्यार से पाला, लेकिन… जानिए क्या है पूरा मामला? दरअसल एमपी के विदिशा में 23 साल की सविता कुशवाह लापता हो गई थी। घरवालों ने उसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और छानबीन शुरू हुई। मामला खुला, तो पुलिस पकड़कर ले आई। मगर तब तक शायद सब कुछ बदल चुका था। अब सविता अपने परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं थी। वजह थी, उसका अपने प्रेमी संजू मालवीय से शादी कर लेना। इस बात से घरवाले नाराज हो गए। बेटी को अपने साथ ले जाने को क...
बांग्लादेश में BNP नेता के घर प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग, 7 साल की बेटी की मौत

बांग्लादेश में BNP नेता के घर प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग, 7 साल की बेटी की मौत

Uncategorized
ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता बेलाल हुसैन के घर पर गुस्साई भीड़ के हमले में 7 साल की बच्ची के जिंदा जलकर मरने की खबर है। डेली स्टार और ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट्स के अनुसार, लक्ष्मीपुर में बीएनपी नेता का घर शनिवार को जलाया गया। यह घटना रात 1 बजे हुई जब घर के बाहर प्रदर्शनकारी थे और उन्होंने परिवार के अंदर होने के बावजूद घर में आग लगा दी। बेलाल की बेटी 7 साल की आएशा अख्तर आग में जलकर मर गईं। लक्ष्मीपुर सदर मॉडल थाना के ऑफिसर-इन-चार्ज मोहम्मद वाहिद परवेज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक बच्ची मृत पाई गई और तीन लोगों को बचाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, घर में आग लगने से बेलाल हुसैन और उनकी दो अन्य बेटियां (16 साल की सलमा अख्तर और 14 साल की सामिया अख्तर) गंभीर रूप से जल गईं। लड़कियों को बाद में ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बर्न यूनिट में ट्रांसफर कर दिया गया, जह...
रूस-यूक्रेन युद्ध: ट्रंप के पीस प्लान पर पुतिन तैयार; इधर जेलेंस्की पड़े नरम

रूस-यूक्रेन युद्ध: ट्रंप के पीस प्लान पर पुतिन तैयार; इधर जेलेंस्की पड़े नरम

Uncategorized
वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच चार साल से चल रहे युद्ध के बीच अच्छी और बड़ी खबर सामने आई है। रूस की ओर से कहा गया है कि युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित शांति वार्ता फ्लोरिडा में 'रचनात्मक' तरीके से आगे बढ़ रही है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि संबंधित पक्षों की बातचीत तेजी से प्रगति कर रही है। यह वार्ता ट्रंप प्रशासन द्वारा महीनों से किए जा रहे शांति प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें इस सप्ताह की शुरुआत में बर्लिन में यूक्रेनी और यूरोपीय अधिकारियों के साथ बैठकें भी शामिल हैं। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ के अनुसार, रूसी दूत किरिल दिमित्रीव ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि चर्चाएं रचनात्मक रूप से आगे बढ़ रही हैं। ये आज भी जारी हैं और कल भी जारी रहेंगी। खबर के मुताबिक, दिमित्रीव ने मियामी में अमेरिकी राष...
आसिम मुनीर की तालिबान को चेतावनी, पाकिस्तान या TTP में से किसी एक को चुनो

आसिम मुनीर की तालिबान को चेतावनी, पाकिस्तान या TTP में से किसी एक को चुनो

Uncategorized
इस्लामाबाद । पाकिस्तानी सेना प्रमुख और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक बार फिर से तालिबान को चेतावनी दी है। मुनीर ने तालिबान सरकार से टीटीपी या फिर पाकिस्तान में से एक को चुनने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि सीमा पार से पाकिस्तान में घुसपैठ करने वाले ज्यादातर आतंकियों में अफगान नागरिक शामिल हैं। हाल ही में इस्लामाबाद में नेशनल उलेमा कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, मुनीर ने पाकिस्तान और 1,400 साल पहले पैगंबर द्वारा अरब क्षेत्र (आज के सऊदी अरब) में स्थापित राज्य के बीच समानताएं भी बताईं। हालांकि 10 दिसंबर को दिए गए भाषण का आधिकारिक विवरण सीमित था, लेकिन उनके भाषण के चुनिंदा क्लिप रविवार को स्थानीय टेलीविजन पर प्रसारित किए गए। मुनीर ने अफगान तालिबान सरकार से पाकिस्तान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) में से किसी एक को चुनने के लिए कहा, और कहा कि सीमा पार से होने वाले आतंकवाद का बड़ा हिस्सा...
साध्वी ऋतंभरा का बड़ा बयान, कहा- हर दिल में गूंजा संदेश.. इसलिए सफल हुआ राम मंदिर आंदोलन

साध्वी ऋतंभरा का बड़ा बयान, कहा- हर दिल में गूंजा संदेश.. इसलिए सफल हुआ राम मंदिर आंदोलन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। साध्वी ऋतंभरा (Sadhvi Ritambhara) ने अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Temple) के निर्माण को लेकर रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी नहीं होने के बावजूद अयोध्या राम मंदिर आंदोलन (Ayodhya Ram Temple movement) सफल हुआ, क्योंकि उसका संदेश हर दिल में सच्चे और स्वाभाविक रूप से गूंजा। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि राम जन्मभूमि मुद्दे को लेकर चला संघर्ष ऐसे संकल्प की परिणति थी जिसका कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा, 'हमारा काम राम जी के कार्य के लिए है।' साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि मंदिर का निर्माण इस बात का प्रमाण है कि एक दृढ़ संकल्पित और एकजुट समाज क्या हासिल कर सकता है। उन्होंने पुणे में एक कार्यक्रम में कहा, 'राष्ट्र की सच्ची मजबूती केवल भौतिक शक्ति में नहीं, बल्कि चरित्र की प्रमाणिकता और आंतरिक विभाजनों को दूर करने में निहित है।' उन्हों...