Tuesday, April 28खबर जो असर करे |
Shadow

Day: December 12, 2025

अमेरिका को NATO से निकालो, US कांग्रेस में पेश हुआ बिल

अमेरिका को NATO से निकालो, US कांग्रेस में पेश हुआ बिल

Uncategorized
वाशिंगटन । रूस यूक्रेन जंग को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच जारी असहमतियों के दौर के बीच अमेरिका की संसद में एक अहम बिल पेश किया गया है। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के एक सांसद ने हाल ही में एक विधेयक पेश कर अमेरिका को NATO से बाहर करने की मांग की कर दी है। सांसद ने इस बिल को पेश करते हुए कहा है कि यह सैन्य गठबंधन अब भी कोल्ड वॉर की मानसिकता से गुजर रहा है और इससे अमेरिकी टैक्सपेयर्स के ट्रिलियन डॉलर बर्बाद हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक केंटकी के सांसद थॉमस मैसी ने बीते मंगलवार को यह बिल कांग्रेस में पेश किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि NATO उस वक्त बनाया गया था, जब सोवियत यूनियन मौजूद था, लेकिन अब वह खतरा खत्म हो चुका है। मैसी ने कहा, “अमेरिका को NATO से बाहर निकलना चाहिए और उस पैसे को अपने देश की सुरक्षा पर लगाना चाहिए, ना कि सोशलिस्ट देशों पर। NATO की वजह से अमेरिकी टैक्...
अमेरिका में बच्चे को जन्म देकर नागरिकता हासिल करना तो अब लगेगा झटका, जानिए पूरा मामला

अमेरिका में बच्चे को जन्म देकर नागरिकता हासिल करना तो अब लगेगा झटका, जानिए पूरा मामला

Uncategorized
वॉशिंगटन । भारत में अमेरिकी दूतावास ने साफ किया है कि ऐसे लोगों को टूरिस्ट वीजा नहीं मिलेगा, जिनका मकसद अमेरिका में बच्चे को जन्म देकर अमेरिकी नागरिकता हासिल करने का होगा। अमेरिकी दूतावास ने झटका देते हुए कहा कि अगर इस बात का कोई संकेत मिलता है कि टूरिस्ट अमेरिकी धरती पर बच्चे को जन्म देकर नागरिकता पाने का शॉर्टकट अपनाना चाहता है, तो अमेरिका वीजा एप्लीकेशन प्रोसेस नहीं करेगा। भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,, "अमेरिकी काउंसलर अधिकारी टूरिस्ट वीजा एप्लीकेशन को मना कर देंगे, अगर उन्हें लगता है कि यात्रा का मुख्य मकसद अमेरिका में बच्चे को जन्म देकर बच्चे के लिए अमेरिकी नागरिकता हासिल करना है। इसकी इजाजत नहीं है।" इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दस लाख डॉलर की 'ट्रंप गोल्ड कार्ड' योजना शुरु करने की घोषणा की है। यह एक वीजा कार्यक्रम है, जो अ...
ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय..; पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में गूंजी देववाणी

ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय..; पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में गूंजी देववाणी

Uncategorized
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की मशहूर लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (LUMS) के क्लासरूम में इन दिनों एक ऐसी भाषा गूंज रही है जिसे सुनकर पहले तो यकीन करना मुश्किल लगता है। जी हां… आजादी के 77 साल बाद पहली बार इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान में संस्कृत आधिकारिक तौर पर विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का हिस्सा बन गई है। वो देववाणी, जिसे भारत में तो सदियों से पढ़ा जा रहा है, अब पाकिस्तानी छात्र बड़े शौक और जिज्ञासा से सीख रहे हैं। महज एक वीकेंड वर्कशॉप से शुरू हुई यह यात्रा अब चार क्रेडिट वाले पूर्ण कोर्स तक पहुंच चुकी है और आगे महाभारत व भगवद्गीता के अलग कोर्स भी आने वाले हैं। ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक LUMS अब महाभारत और भगवद्गीता पर भी अलग कोर्स शुरू करने की योजना बना रहा है। गुरमानी सेंटर के डायरेक्टर डॉ अली उस्मान कासमी कहते हैं कि उम्मीद है इससे नई दिशा मिलेगी। 10-15 साल में पाकिस्त...
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की अधूरी ख्वाहिश का किया खुलासा, बोलीं- उनका प्लान …

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की अधूरी ख्वाहिश का किया खुलासा, बोलीं- उनका प्लान …

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और उनकी बेटियों (ईशा देओल और अहाना देओल) ने 11 दिसंबर के दिन दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को सम्मान देने के लिए दिल्ली में प्रार्थना सभा आयोजित की। इस प्रार्थना सभा में अमित शाह, निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, कंगना रनौत जैसी कई जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं और उन्होंने ही-मैन को श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा में, हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति की उस ख्वाहिश का खुलासा किया जो अधूरी रह गई। ‘यही उनकी खूबी थी’हेमा मालिनी बोलीं, “देखते ही देखते धर्मेंद्र जी के अस्तित्व का एक और पहलू सामने आया जब वह उर्दू की शायरी करने लगे थे। उनकी खास बात ये थी कि कोई भी परिस्थिति हो वह तुरंत उस पर एक शेर सुना दिया करते थे। यही उनकी खूबी थी।"कौन-सी अधूरी ख्वाहिश? हेमा मालिनी ने नम आंखों से आगे कहा, "मैंने भी कई बार उनसे कहा कि आप इतना अच्छा लिखते हैं तो आपको इसे एक ...
डायरेक्टर का खुलासा: धर्मेंद्र की ‘इक्कीस’ को लेकर ख्वाहिश रह गई अधूरी

डायरेक्टर का खुलासा: धर्मेंद्र की ‘इक्कीस’ को लेकर ख्वाहिश रह गई अधूरी

मनोरंजन
मुंबई। धर्मेंद्र का पिछले महीने निधन हो गया। धर्मेंद्र के जाने से ना सिर्फ उनके परिवार वाले और दोस्त बल्कि उनके फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस थी जो इसी महीने रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज से पहले ही धर्मेंद्र का निधन हो गया। अब फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने बताया कि धर्मेंद्र पूरी फिल्म देखना चाहते थे, लेकिन उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई। धर्मेंद्र की थी यह ख्वाहिशगलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में श्रीराम राघवन ने कहा, ‘हमारी अक्टूबर में डबिंग हुई थी। उससे पहले भी वह पूछते रहते थे कि मूवी कैसी चल रही है और कब मैं उन्हें फिल्म दिखाऊंगा। मैंने उनसे कहा था कि वह डबिंग से पहले देख सकते हैं, लेकिन उन्हें फिर काम था तो उन्होंने कहा दूसरे दिन देखेंगे। उन्होंने फिर भी 50-70 प्रतिशत फिल्म देखी थी और उन्हें वो पसंद आई थी।’इस बात का है अफसोस श्रीराम ने आगे कहा, ‘...
अभिषेक बच्चन ने तलाक के अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘सब झूठ‘

अभिषेक बच्चन ने तलाक के अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘सब झूठ‘

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बॉलीवुड में अफवाहों का बाजार हमेशा गर्म रहता है. कभी लिंक-अप की चर्चाएं, तो कभी ब्रेक-अप की सुर्खियां इंटरनेट पर कयासों की भरमार रहती है. कुछ ऐसा ही हाल हाल ही में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को लेकर भी हुआ. दोनों ने सार्वजनिक तौर पर कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया, फिर भी सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ीं कि दोनों अलग होने वाले हैं. जबकि उनके एक साथ कई मौकों पर नजर आने जैसे बेटी आराध्या के स्कूल कार्यक्रम और पारिवारिक आयोजनों ने इन दावों को पहले ही कमजोर कर दिया था. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर बेवजह की बहसें चलते रहीं.सब झूठ है- अभिषेक बच्चनअब अभिषेक बच्चन ने पहली बार इन अफवाहों पर खुलकर बात की है. पीपिंग मून को दिए इंटरव्यू में उन्होंने तलाक की खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया. अभिषेक ने कहा, “अगर आप सेलिब्रिटी हैं, तो लोग आपके बा...
83 साल के अमिताभ बच्चन का अब शरीर दे रहा है जवाब, खुद किया खुलासा

83 साल के अमिताभ बच्चन का अब शरीर दे रहा है जवाब, खुद किया खुलासा

मनोरंजन
मुंबई। 83 की उम्र में भी लगातार काम करना कोई आसान बात नहीं है. इस काम के लिए महानायक अमिताभ बच्चन की काफी सराहना की जाती है. वे अभी तक एक्टिव हैं और पूरी लगन से काम कर रहे हैं. वे अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखते हैं और हल्का-फुल्का वर्कआउट करते हैं. लेकिन अब लगता है कि बिग बी उम्र का असर होने लगा है. इसका जिक्र उन्होंने खुद किया है. अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे फेसबुक और ब्लॉग के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखते हैं. उन्हें खुद से जुड़ी छोटी से छोटी बात भी फैंस से शेयर करना बहुत पसंद है. हाल ही में अमिताभ ने बताया कि उनका शेड्यूल इतना बिजी था कि उन्हें पूरी रात काम करना पड़ा अब वे सुबह के 5 बजे अपने ब्लॉग को अपडेट करने बैठे हैं. अचानक उन्हें याद आया कि फैंस उनके ब्लॉग का वेट कर रहे हैं. इसलिए उन्हें अपडेट करना जरूरी है. लेकिन...
झांसी में चार साल के बेटे ने खोला पापा और बुआ का राज!

झांसी में चार साल के बेटे ने खोला पापा और बुआ का राज!

राज्य
झांसी। 25 साल की मोनिका की शादी 5 साल पहले झांसी के रहने वाले शिवम दुबे के साथ हुई थी. लेकिन मोनिका ने ससुराल में चल रहे विवाद से परेशान होकर अपनी जान दे दी है. मोनिका के 4 साल के बेटे का आरोप है कि पिता शिवम दुबे ने मां के साथ मारपीट की थी. आरोप है कि शिवम दुबे बेटे की फीस और घर के खर्चे के लिए मोनिका को पैसे नहीं देता था. पैसों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. मोनिका के मायके पक्ष से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने मोनिका का अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मॉर्चरी भेज दिया गया है. 5 साल पहले हुई थी मोनिका और शिवम की शादी मोनिका उर्फ रोली दुबे प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली थी. मोनिका की शादी और उनकी शादी 26 फरवरी 2020 को झांसी के रहने वाले शिवम दुबे से हुई थी. उनका एक 4 साल का बेटा भी है जिसका नाम ओम बताया जा रहा है. मृतका...
ChatGPT के उकसावे पर बेटे ने कर दी मां की हत्या; OpenAI पर दर्ज हो गया केस

ChatGPT के उकसावे पर बेटे ने कर दी मां की हत्या; OpenAI पर दर्ज हो गया केस

Uncategorized
सैन फ्रांसिस्को । अमेरिका में कनेक्टिकट की 83 वर्षीय महिला के परिवार ने चैटजीपीटी निर्माता ओपनएआई और उसके व्यापारिक साझेदार माइक्रोसॉफ्ट पर मुकदमा कर आरोप लगाया है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता वाले चैटबॉट ने उनके बेटे के ‘भ्रम’ को और बढ़ा दिया तथा अपनी मां की हत्या करने के लिए उकसाया। पुलिस ने बताया कि प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी 56 वर्षीय स्टीन-एरिक सोएलबर्ग ने अगस्त की शुरुआत में कनेक्टिकट में स्थित घर में अपनी मां सुजैन एडम्स की पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी। मां-बेटे इसी घर में रहते थे। एडम्स के परिवार द्वारा बृहस्पतिवार को सैन फ्रांसिस्को में स्थित अदालत में दायर मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि ओपनएआई ने एक दोषपूर्ण उत्पाद डिजाइन व वितरित किया जिसने एक उपयोगकर्ता के अपनी मां के बारे में मनगढ़ंत भ्रमों को सही साबित कर दिया। मुकदमे में कहा गया है कि इन...
इमरान खान को अडियाला जेल से हटाकर कहीं और ले जाने की तैयारी में शहबाज सरकार !

इमरान खान को अडियाला जेल से हटाकर कहीं और ले जाने की तैयारी में शहबाज सरकार !

Uncategorized
इस्‍लामाबाद। लगातार बढ़ते दबाव और विरोध प्रदर्शनों के बीच पाकिस्तान में शहबाज शरीफ की सरकार अब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अडियाला जेल से दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक 2 साल से ज्यादा समय से जेल में बंद इमरान खान को जल्द ही रावलपिंडी की इस जेल से दूसरी जेल भेजा जा सकता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान के समर्थन में लगातार हो रहे प्रदर्शनों से प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है और और सुरक्षा एजेंसियों को चिंता है कि हालात और बिगड़ सकते हैं। Wion न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच बातचीत के बाद खान को दूसरी जगह भेजने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री को अटॉक डिस्ट्रिक्ट जेल में शिफ्ट किया जा सकता है।शरीफ सरकार का क्या ...