Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की अधूरी ख्वाहिश का किया खुलासा, बोलीं- उनका प्लान …


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी और उनकी बेटियों (ईशा देओल और अहाना देओल) ने 11 दिसंबर के दिन दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को सम्मान देने के लिए दिल्ली में प्रार्थना सभा आयोजित की। इस प्रार्थना सभा में अमित शाह, निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू, कंगना रनौत जैसी कई जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं और उन्होंने ही-मैन को श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा में, हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति की उस ख्वाहिश का खुलासा किया जो अधूरी रह गई।

‘यही उनकी खूबी थी’
हेमा मालिनी बोलीं, “देखते ही देखते धर्मेंद्र जी के अस्तित्व का एक और पहलू सामने आया जब वह उर्दू की शायरी करने लगे थे। उनकी खास बात ये थी कि कोई भी परिस्थिति हो वह तुरंत उस पर एक शेर सुना दिया करते थे। यही उनकी खूबी थी।”
कौन-सी अधूरी ख्वाहिश?

हेमा मालिनी ने नम आंखों से आगे कहा, “मैंने भी कई बार उनसे कहा कि आप इतना अच्छा लिखते हैं तो आपको इसे एक किताब के रूप में प्रकाशित करना चाहिए। आपके बहुत चाहने वाले हैं। आपके फैंस को पसंद आएगा तो वह बहुत सीरियस हो गए। वह ये करना चाहते थे। वह सबकुछ प्लान कर रहे थे, लेकिन उनका ये सपना, उनका ये काम अधूरा रह गया।”
धर्मेंद्र का परिवार

धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश कौर से शादी की, जिनसे उनके चार बच्चे हुए। उन्होंने 1980 में हेमा से शादी की और उनकी दो बेटियां हुईं। इतने सालों तक लोगों का मनोरंजन करने के बाद दिग्गज अभिनेता 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में हम सबको छोड़कर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *