इंदौर में विश्व की सबसे बड़ी एलुमनी मीट, देशभर से जुटेंगे पूर्व छात्र
इंदौर,। मध्य प्रदेश के इंदौर एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। पिछले वर्ष विश्व की सबसे बड़ी एलुमनी मीट आयोजित करने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र 20 दिसंबर 2025 को फीनिक्स मॉल में नवोत्सव 4 के लिए जुटेंगे। इस बार देश-विदेश से 5,000 से अधिक पूर्व नवोदयन छात्र शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम में सहभागी छात्र पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 5,000 पेड़ लगाने का संकल्प लेंगे। इस एलुमनी मीट में सांसद, IAS, IPS, डॉक्टर, इंजीनियर, CA, CS समेत कई उद्योगपति और पेशेवर पूर्व छात्र शामिल होंगे। सभी अपनी पुरानी यादें साझा करेंगे और नवोदय के अनुभवों को फिर से जीएंगे।
इस आयोजन का संचालन मध्यप्रदेश एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदय (मान) द्वारा किया जा रहा है। यह इस तरह का चौथा राष्ट्रीय आयोजन है, जिसमें जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर उत्तर-पूर्व तक, देश के हर हिस्...








