Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: December 10, 2025

खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे अभिषेक, दिग्विजय और बसीर सहित फरहाना

खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेंगे अभिषेक, दिग्विजय और बसीर सहित फरहाना

मनोरंजन
मुंबई। बिग बॉस के बाद अब टीवी ऑडियंस के लिए रोहित शेट्टी अपना शो खतरों के खिलाड़ी 15 लेकर आ रहे हैं। टीवी का सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड एडवेंचर शो अब नए कंटेस्टेंट के साथ धमाका करने के लिए तैयार है। ये शो एक साल के गैप के बाद टीवी पर आने वाला है ऐसे में ऑडियंस ज्यादा एक्साइटेड है। अब शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट से जुड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार खतरों के खिलाड़ी का ये सीजन एंटरटेनमेंट दुनिया के सबसे मशहूर सेलेब्रिटीज के साथ होगा।खतरों के लिए कंटेस्टेंट के नाम रिपोर्ट की मानें तो इस बार खतरों के खिलाड़ी में बिग बॉस 18 के अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन और इस बिग बॉस 19 से अभिषेक बजाज, बसीर अली, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे जैसे सेलेब्स नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी नाम की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन इन सभी सेलेब्स को एक शो में देखना मजेदार होने...
धुरंधर के बाद इन 6 फिल्मों से धमाका करने वाले हैं अक्षय खन्ना

धुरंधर के बाद इन 6 फिल्मों से धमाका करने वाले हैं अक्षय खन्ना

मनोरंजन
मुंबई। साल 2025 अक्षय खन्ना के नाम रहा। उन्होंने छावा और धुरंधर दोनों ही फिल्मों में अपनी एक्टिंग की ऐसी छाप छोड़ी कि लीड एक्टर फीके पड़ गए। अक्षय नए साल में भी अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं। आने वाले दिनों में अक्षय और भी शानदार किरदार अपनी ऑडियंस के सामने लाने वाले हैं।ये हैं अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्मेंसाल 2025 का ये आखिरी महीना है। इस साल कई हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। लेकिन जिन फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो साल की शुरुआत में आई छावा और साल के अंत में आई धुरंधर है। खास बात ये है कि दोनों की फिल्मों के विलेन अक्षय खन्ना थे। अब आने वाली इन फिल्मों से धमाका करने वाले हैं।अक्षय खन्ना अक्षय खन्ना ने धुरंधर में रहमान डकैत का किरदार निभाकर कमाल कर दिया है। हाल में चर्चा में चल रही इस फिल्म में उनके किरदार को पसंद किया जा रहा है। हालांकि, इसी पार्ट में उनकी मौत भ...
ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया क्लेरिफाई, स्टनिंग लुक में आई नजर

ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया क्लेरिफाई, स्टनिंग लुक में आई नजर

मनोरंजन
मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के बारे में बात की। उन्होंने साफ किया कि उनकी बेटी सोशल मीडिया पर नहीं है। उन्होंने कहा कि आराध्या के नाम से जो पेज हैं वो फैन पेज हैं। उन्होंने या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने न पेज बनाए हैं और न वे उन्हें माॅनिटर करते हैं। ऐश्वर्या राय का स्टनिंग लुकऐश्वर्या बोलीं, “जो चीजें ऑनलाइन हैं, कभी-कभी लोगों को लगता है कि वह आराध्या की हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कोई शुभचिंतक है जिसने इसे बनाया है, ऐसा मुझे लगता है। जाहिर है, उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह आराध्या से, मेरे परिवार से, मेरे पति से और मुझे प्यार करते हैं। आपके सभी के प्यार के लिए धन्यवाद, लेकिन वह आराध्या का ऑफिशियल पेज नहीं है। आराध्या सोशल मीडिया पर नहीं हैं।”ऐश्वर्या राय का स्टनिंग लुक उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सीमित मौजूदगी के बारे में भी...
टैरिफ पर ट्रंप बोले, ‘सुप्रीम’ कोर्ट का फैसला अमेरिकी को पहुंचा सकता है नुकसान

टैरिफ पर ट्रंप बोले, ‘सुप्रीम’ कोर्ट का फैसला अमेरिकी को पहुंचा सकता है नुकसान

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी कि टैरिफ लगाने के उनके अधिकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का कोई भी संभावित फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन जाएगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इतिहास का सबसे बड़ा खतरा अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का टैरिफ पर नकारात्मक निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट उनके खिलाफ फैसला सुनाता है तो अमेरिका 'आर्थिक रूप से पूरी तरह असहाय' हो जाएगा। ट्रंप ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि आसानी से और तेजी से लगाए गए टैरिफ की वजह से हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा में भारी वृद्धि हुई है और हम दुनिया के अब तक के सबसे आर्थिक रूप से मजबूत देश बन गए हैं। केवल अंधेरे और भयावह ताकतें ही इसे खत्म होते देखना चाहेंगी। गौरतलब है कि जनवरी में दूसरी बार सत्ता में लौटने के बाद से ट्रंप की लोकप्रियता रेटिंग अपन...
जापान में मेगाक्वैक एडवाइजरी: सुनामी में जा सकती है दो लाख की जान

जापान में मेगाक्वैक एडवाइजरी: सुनामी में जा सकती है दो लाख की जान

Uncategorized
टोक्यो । जापान इन दिनों भूकंप और सुनामी के संकट से जूझ रहा है। इस बीच मंगलवार को यहां पर मेगाक्वैक एडवायजरी जारी की गई। इसे एक रेयर एडवायजरी कहा जाता है। ओमोरी के पूर्वी तट पर 7.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आने के बाद यह चेतावनी जारी की गई है। इस भूकंप से बहुत ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन अधिकारियों को आशंका है कि आने वाले दिनों में खतरा बढ़ सकता है। इसी वजह से यह चेतावनी जारी की गई है। अगर यहां पर सुनामी आती है तो यह 98 फीट ऊंची हो सकती है। इससे करीब दो लाख लोगों के मारे जाने की आशंका है। जापान सरकार के अनुमानों में चेतावनी दी गई है। इसमें कहा गया है कि होक्काइडो–सैनरिकु क्षेत्र में एक और समुद्री महाभूकंप 30 मीटर (98 फीट) ऊंचाई की सुनामी पैदा कर सकती है। इससे करीब 1,99,000 लोग मारे जा सकते हैं। इसके अलावा 2,20,000 इमारतें नष्ट हो सकती हैं और लगभग 31 ट्रिलियन येन का आर्थिक नुकसान हो सक...
कराची में सिंधुदेश की मांग को लेकर बवाल, राजनाथ सिंह का बयान वायरल

कराची में सिंधुदेश की मांग को लेकर बवाल, राजनाथ सिंह का बयान वायरल

Uncategorized
कराची। सिंधी संस्कृति दिवस के मौके पर कराची में अलग 'सिंधुदेश' की मांग को लेकर निकाला गया आजादी मार्च निकाला गया। जिये सिंध मुत्तहिदा महाज (JSMM) के नेतृत्व में हजारों प्रदर्शनकारियों ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' और 'सिंधुदेश आजादी' के नारे लगाए। पुलिस द्वारा रूट बदलने पर भड़की भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस झड़प में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए और कम से कम 45 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी बीच भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुराना बयान कि 'एक दिन सिंध फिर भारत में वापस आएगा' एक बार फिर सोशल मीडिया और पाकिस्तानी मीडिया में वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला?दरअसल, रविवार को अधिकारियों ने रैली का रूट बदल दिया, जिससे हजारों प्रदर्शनकारी गुस्से में आ गए और तनाव तेजी से बढ़ गया। हालात तब और बिगड़ गए जब भीड़ के कुछ लोगों ने सुरक्षाक...
जमीन बेचकर की शादी, अब पत्नी का पोस्टर गले में लटकाए अफसरों से गुहार, मुझे मेरी बीवी दिलाओ

जमीन बेचकर की शादी, अब पत्नी का पोस्टर गले में लटकाए अफसरों से गुहार, मुझे मेरी बीवी दिलाओ

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। दिल्ली के होटल में नौकरी करने वाला एक युवक इन दिनों अलीगढ़ में अपनी पत्नी का पोस्टर गले में लटकाए अधिकारियों की चौखट दर चौखट गुहार लगा रहा है। पोस्टर पर पत्नी की फोटो के साथ लिखा है कि मुझे मेरी बीवी दिलाओ। अपनी शादी के लिए उसने जमीन तक बेच दी और शादी के तीन दिन बाद ही उसकी पत्नी घर से जेवर और कीमती सामान समेट कर फरार हो गई है। उसकी दर्द भरी दास्तां सुनकर हर कोई हैरान रह जा रहा है। इस तरह से उसे घूमता देख हर किसी की नजर उस पर पड़ रही है और चर्चा का विषय भी बना हुआ है। चंडौस थाना क्षेत्र के टीकरी भवापुर में रहने वाले इस युवक का नाम हरज्ञान है। हरज्ञान ने अधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि लगभग चार महीने पहले गांव के ही बिचौलिए ने उसकी शादी बुलंदशहर जिले की रिंकू नाम की युवती से कराई गई थी।हरज्ञान ने बताया कि बिचौलियों ने इस शादी की व्यवस्था करने के लिए उससे मोटी रक...
सो रहे पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा कर भाग गई पत्नी, युवक की मौत

सो रहे पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा कर भाग गई पत्नी, युवक की मौत

Uncategorized
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक खौफनाक वारदात सामने आया है। घरेलू विवाद में एक पत्नी ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे पति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की शादी को लगभग 22 साल हो चुके थे। लंबे समय से दंपति के बीच मनमुटाव बना हुआ था। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र में घरेलू कलह में एक महिला के अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे 45 साल के युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। डीडी नगर थाने से मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, आठ दिसंबर की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। बताया गया कि अरुण पटवा देर रात भतीजी की शादी से लौटने के बाद घर पहुंचे थे। विवाद के बाद वह सोने चले गए तभी आरोपी पत्नी ने उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर वहां से निकल गई। आग की ल...
आरजेडी के बागियों पर ‘तलवार’ चलाएंगे लालू और तेजस्वी यादव

आरजेडी के बागियों पर ‘तलवार’ चलाएंगे लालू और तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा के बाद राजद अब बगियों पर कार्रवाई की तैयारी में है। उम्मीदवारों और पार्टी पदाधिकारियों ने ऐसे बगियों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को दी है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर दर्जनों नेताओं पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। मंगलवार को समीक्षा बैठक के अंतिम दिन पटना प्रमंडल के जिला अध्यक्ष, प्रधान महासचिव, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद एवं पार्टी के पदाधिकारियो का जुटान हुआ। बैठक में कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से यह मामला उठाया कि तेजस्वी यादव को अपने घर का दरवाजा कार्यकर्ताओं के लिए खोल देना चाहिए और उनकी बातों को सुनकर समझकर संगठन का काम करना चाहिए। पार्टी के समर्पित एवं पुराने कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में चलकर ही पार्टी सत्ता प्राप्त कर सकती है। बैठक में नेताओं ने कहा कि तेजस्व...
राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा…. अमित शाह के इस आरोप पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे

राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा…. अमित शाह के इस आरोप पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् (National Anthem Vande Matram) के 150 वर्ष होने के मौके पर मंगलवार को संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा (Rajya Sabha) में भी चर्चा (Debate) हो रही है। इसकी शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने वंदे मातरम् को देश भक्ति, त्याग और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया और कहा कि जो लोग इस समय इसकी चर्चा करने के औचित्य और जरूरत पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अपनी सोच पर नए सिरे से विचार करना चाहिए। शाह ने कहा कि इस चर्चा के माध्यम से देश के बच्चे, युवा और आने वाली पीढ़ी यह बात समझ सकेगी कि वंदे मातरम् का देश को स्वतंत्रता दिलाने में क्या योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में कांग्रेस की एक बड़ी नेत्री ने इस विषय पर यह प्रश्न उठाया था कि आज वंदे मातरम् पर चर्चा क्यों होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पा...