Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: December 8, 2025

बांग्लादेश में चुनाव से छात्र नेतृत्व वाली पार्टी ने कट्टरपंथी जमात से मिलाया हाथ

बांग्लादेश में चुनाव से छात्र नेतृत्व वाली पार्टी ने कट्टरपंथी जमात से मिलाया हाथ

Uncategorized
ढाका। बांग्लादेश में हाल में गठित छात्र नेतृत्व वाली पार्टी एनसीपी ने रविवार को जमात-ए-इस्लामी और एक अन्य समूह के साथ मिलकर फरवरी में होने वाले चुनाव से पहले 'गणतांत्रिक संगस्कार जोट' नामक गठबंधन बनाया। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रोत्साहन से इस वर्ष फरवरी में गठित नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी), स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन (एसएडी) का एक राजनीतिक संगठन है, जिसने पिछले साल हिंसक प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। प्रदर्शन के परिणामस्वरूप पांच अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग सरकार को सत्ता से बाहर होना पड़ा था। एनसीपी ने दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी की शाखा अमर बांग्लादेश (एबी) पार्टी और 'राष्ट्र संगस्कार आंदोलन' के साथ गठबंधन बनाया। एनसीपी संयोजक नाहिद इस्लाम ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमारे गठबंधन को 'गणतांत्रिक संगस्कार जोट' कहा जाएगा।' उन्होंने क...
Bigg Boss 19: फिनाले में ऐसा क्या हुआ जिससे सलमान खान के निकले आंसू

Bigg Boss 19: फिनाले में ऐसा क्या हुआ जिससे सलमान खान के निकले आंसू

मनोरंजन
मुंबई। ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में शो के होस्ट सलमान खान की आंखें नम हो गईं। वह इमोशनल हो गए। दरअसल, उन्होंने घरवालों को बताया कि हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर ‘बिग बॉस 19’ के फाइनलिस्ट शॉक्ड रह गए। इसके बाद सलमान खान और शो के कंटेस्टेंट्स ने खड़े होकर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी। सलमान खान ने कहा, ‘जब आप लोग अंदर थे तब हमने अपने ही-मैन को खो दिया। हमने सबसे बेहतरीन इंसान को खो दिया। मुझे नहीं लगता कि धरम जी से बेहतर कोई इंसान है। उन्होंने अपनी जिंदगी किंग साइज जी है, दिल खोलकर जी है। 60 साल तक लोगों का मनोरंजन किया है। उन्होंने हमें सनी देओल दिया, बॉबी देओल दिया और ईशा देओल दी।’ सलमान खान ने आगे कहा, ‘सबसे खास बात ये है कि जिस वक्त से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री जॉइन की है और आखिरी तक, उनका सिर्फ एक ही सपना था कि काम ...
खंडाला फार्महाउस पर नहीं मनाई जाएगी धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी

खंडाला फार्महाउस पर नहीं मनाई जाएगी धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की आज बर्थ एनिवर्सरी है। एक्टर अगर जिंदा होते तो आज उनका 90वां बर्थडे होता। धर्मेंद्र के निधन के बाद भी उनका परिवार उनके इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करने वाले हैं। पहले कहा जा रहा था कि उनके खंडाला वाले फार्महाउस में एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे और उसमें एक्टर के फैंस भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि अब खबर आ रही है कि इस प्लान में बदलाव किए गए हैं।क्यों किए गए बदलावएक रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी में बदलाव किए गए हैं और अब एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी को मुंबई वाले घर में सेलिब्रेट करेंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है कि क्योंकि वे सेलिब्रेशन को पर्सनल, इमोशनल और घर के क्लोज रखना चाहते हैं। इसके अलावा एक्टर ने वहीं अपनी लाइफ के ज्यादा पल बिताए हैं।एक्टर के फैंस करेंगे उनकी यादों को सेलिब्रेट खबर यह भी है कि एक्ट...
पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद छलका ईशा देओल का दर्द, बर्थडे पर लिखा इमोशनल पोस्ट

पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद छलका ईशा देओल का दर्द, बर्थडे पर लिखा इमोशनल पोस्ट

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के जन्मदिन (Happy Birthday) पर आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री उन्हें याद कर रही है, लेकिन सबसे ज्यादा भावुक उनकी बेटी ईशा देओल नजर आईं। धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हुआ था और अब 15 दिन बाद उनका 90वां जन्मदिन है। बेशक ईशा ने पिता की मौत के बाद अपने इमोशन्स को अंदर दबाकर रखा लेकिन आज पिता के जन्मदिन के मौके पर उनका दर्द छलक पड़ा और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने पिता और उनकी यादों को याद किया। ईशा ने जो पोस्ट किया है वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पोस्ट में ईशा ने पिता के बिना इस जन्मदिन को सबसे कठिन बताया और उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए दिल छू लेने वाली बात कही।ईशा ने इंस्टा पर अपने पिता को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है जिसमें उनका दर्द साफ झलक रहा है। उन्होंने लिखा- मेरे प्यारे पापा को, हमा...
WI vs NZ: दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, 3 दिग्गज खिलाड़ी हुए टीम से बाहर

WI vs NZ: दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, 3 दिग्गज खिलाड़ी हुए टीम से बाहर

Uncategorized
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले मेजबान न्यूजीलैंड (New Zealand) को 3 बड़े झटके लगे हैं। 3 खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में दो नए तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Fast bowler Matt Henry) (काफ इंजरी) और नैथन स्मिथ (Nathan Smith.) (साइड स्ट्रेन) क्राइस्टचर्च में सीरीज के पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था और अब ये दोनों धाकड़ खिलाड़ी सीरीज के आखिरी दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे, जबकि ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर अभी तक ग्रोइन इंजरी से उबर नहीं पाए हैं। न्यूजीलैंड वर्सेस वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के पहले दिन फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी। इस वजह से वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऐसे...
IndiGo Crisis : रिसेप्शन की खुशियों पर ब्रेक… दूल्हा-दुल्हन समेत पूरी बारात एयरपोर्ट पर फंसी

IndiGo Crisis : रिसेप्शन की खुशियों पर ब्रेक… दूल्हा-दुल्हन समेत पूरी बारात एयरपोर्ट पर फंसी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। शादी का रिसेप्शन (Wedding Procession) हो और दूल्हा-दुल्हन (Bride and groom.) समेत पूरी बारात (Barat) एयरपोर्ट (Airport) पर अटक जाए, यह नजारा रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर देखने को मिला। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रद्दीकरण ने नवविवाहित जोड़े की खुशियों पर ब्रेक लगा दिया। तकनीकी खराबी और स्टाफ की कमी के चलते विमान उड़ान नहीं भर सका और सैकड़ों लोग रातभर एयरपोर्ट की ठंडी फर्श पर इंतजार करते रहे। उन्हें तत्काल में न तो वैकल्पिक उड़ान मिली और न ही रिफंड का तुरंत इंतजाम हो पाया। यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन ने समय पर जानकारी नहीं दी और न ही मदद के पर्याप्त इंतजाम किए। एयरपोर्ट पर फंसे लोगों ने हंगामा किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखा कि लोग चिल्ला रहे थे कि हमारी जिंदगी रुक गई है। एक यात्री ने बताया कि शादी का खास मौका था, सब कुछ बर्बाद हो गया। इंडिग...
सोने की कीमतों में उछाल का दौर जारी… 2026 में भी जारी रहेगी जबरदस्त तेजी!

सोने की कीमतों में उछाल का दौर जारी… 2026 में भी जारी रहेगी जबरदस्त तेजी!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सोने की कीमतों (Gold Price) में जबरदस्त तेजी का दौर 2026 में भी थमता नहीं दिख रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कीमती धातु अब एक और मजबूत ऊपरी रैली के लिए तैयार है। ब्रोक्रेज फर्म वेंचुरा (Brokerage firm Ventura) ने एक ताजा रिपोर्ट में कहा है कि केंद्रीय बैंकों (Central Banks) की खरीदारी, बनी रहने वाली मुद्रास्फीति (Inflation), अमेरिकी घाटे में बढ़ोतरी और अमेरिकी अर्थव्यवस्था व टैरिफ को लेकर चिंताओं से बना "एक कॉकटेल" सोने की कीमतों को आने वाले वर्ष में $4,600 से $4,800 के लक्षित सीमा में पहुंचा सकता है। नए साल 2026 में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा 75 बीपीएस की दरों में कटौती की उम्मीद से बोलीदाताओं की दिलचस्पी बनी रहेगी। सोने ने इस साल 67 प्रतिशत का मुनाफा दियासुरक्षित निवेश के रूप में सोने की चमक बरकरार है और इस साल घरेलू बाजार में इसने अबतक लगभग 67 प्रतिशत का रिटर्न द...
DGCA ने इंडिगो के CEO और मैनेजर को दी राहत… नोटिस का जवाब देने के लिए मिला और समय

DGCA ने इंडिगो के CEO और मैनेजर को दी राहत… नोटिस का जवाब देने के लिए मिला और समय

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) के पिछले 6 दिनों से लगातार जारी संकट के बीच विमानन नियामक (Aviation Regulator) DGCA ने कंपनी को राहत दी है। कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स और अकाउंटेबल मैनेजर इसिड्रो पोरकेरास को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। नोटिस में दोनों अधिकारियों से रविवार शाम तक जवाब मांगा गया था, लेकिन अब उन्हें सोमवार शाम 6 बजे तक का समय मिल गया है। यह छूट दोनों अधिकारियों की ओर से की गई अपील के बाद दी गई है। डीजीसीए के सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले छह दिनों से इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर प्रभावित हैं। हजारों यात्री फ्लाइट रद्द होने और घंटों देरी से परेशान हैं। इसे देखते हुए शनिवार को डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और अकाउंटेबल मैनेजर को शो-कॉज नोटिस जारी किया था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि यात्रियों को हो रही भारी असुविधा के लिए ...
Ayodhya: राम मंदिर प्रतिष्ठा द्वादशी के भव्य आयोजन की तैयारी शुरू, राष्ट्रपति को दिया आमंत्रण

Ayodhya: राम मंदिर प्रतिष्ठा द्वादशी के भव्य आयोजन की तैयारी शुरू, राष्ट्रपति को दिया आमंत्रण

राष्ट्रीय
अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Temple) में प्रतिष्ठा द्वादशी (Pratishtha Dwadashi) के अवसर पर 31 दिसम्बर 2025 को मनाई जाने वाली रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के आयोजन पर मंथन शुरू हो चुका है। अंदरखाने तैयारियां भी शुरू हो गई है। इस बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय (Champatrai) नई दिल्ली होकर रविवार को सुबह लौट आए। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रतिष्ठा द्वादशी के आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) को मुख्य अतिथि के दायित्व ग्रहण करने का आग्रह किया है। इसी संदर्भ में तीर्थ क्षेत्र की ओर से पत्र भी सौंपा है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मु ने भी आमंत्रण को औपचारिक रूप से स्वीकार भी कर लिया है। फिर भी अधिकृत सूचना भारत सरकार की ओर से जारी होगी । फिलहाल तैयारियां उसी लिहाज से होगी। यह भी जल्द पता चल जाएगी। यह भी ज...
MP: सतना में बिजली विभाग का कारनामा… 12 रुपये के बिल की वसूली के लिए भेजा नोटिस

MP: सतना में बिजली विभाग का कारनामा… 12 रुपये के बिल की वसूली के लिए भेजा नोटिस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
सतना। एमपी अजब (MP Amazing.) है, यहां की व्यवस्था गजब है... यह कहावत एक बार फिर सतना जिले (Satna district) के बिजली विभाग (Electricity Department) ने सच साबित कर दिखाई है। विभाग ने वसूली के जोश में होश खोते हुए एक उपभोक्ता को महज 12 रुपये की बकाया राशि के लिए नोटिस थमा दिया। हद तो तब हो गई जब मई महीने में बना यह नोटिस 7 महीने बाद अब उपभोक्ता के हाथ में दिया गया। नोटिस भेजने में कागज और प्रिंटिंग का खर्च ही 12 रुपये से ज्यादा हो गया होगा, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल यह पूरा मामला सतना जिले के कोठी का है। यहां रहने वाले उपभोक्ता पीयूष अग्रवाल ने बतायु की समय पर बिल जमा करते हैं। पीयूष उस वक्त हैरान रह गए जब कल बिजली विभाग के कर्मचारी उनके यहां पहुंचे और उन्हें एक आधिकारिक नोटिस थमाया। नोटिस खोलते ही पीयूष का सिर चकरा गया। इसमें लिखा था कि उन पर 12 रु...