Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Day: December 26, 2025

शेख हसीशेख हसीना की सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हिंदू नेता

शेख हसीशेख हसीना की सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हिंदू नेता

Uncategorized
ढाका । बांग्लादेश में पिछले सालभर में हिंदुओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है। कई हिंदुओं की जान चली गई। अब फरवरी में बांग्लादेश में आम चुनाव होने वाले हैं, जिस पर दुनियाभर की नजरे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया है और खुद हसीना भी भारत में हैं। ऐसे में उनकी सीट से इस बार एक हिंदू शख्स चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बांग्लादेश जातीय हिंदू महाजोत की केंद्रीय समिति के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट गोबिंदा चंद्र प्रमाणिक ने आने वाले आम चुनाव में गोपालगंज-3 (कोटालीपारा-तुंगीपारा) सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसी सीट से शेख हसीना भी चुनाव लड़ा करती थीं। हिंदू महाजोत की जिला इकाई के अध्यक्ष बिजन रॉय ने बताया कि गोबिंदा ने बुधवार को शाम करीब 4:30 बजे गोपालगंज जिला रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस से अपना नॉमिनेशन फॉर्म ...
अब इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं कर पाएंगे सेना के जवान

अब इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं कर पाएंगे सेना के जवान

राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली । भारतीय सेना ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर अपनी नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब सेना के जवान और अधिकारी इंस्टाग्राम का उपयोग केवल देखने और निगरानी के उद्देश्य से कर सकेंगे। वे किसी भी प्रकार की पोस्ट नहीं कर पाएंगे और न ही किसी पोस्ट को लाइक या उस पर टिप्पणी कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक, डिजिटल गतिविधियों को लेकर सेना के लिए पहले से लागू सभी अन्य नियम यथावत रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि ये निर्देश सेना की सभी यूनिटों और विभागों को जारी कर दिए गए हैं। इसका उद्देश्य सैनिकों को सोशल मीडिया पर मौजूद सामग्री को देखने, उससे अवगत रहने और सूचनाएं जुटाने की सीमित अनुमति देना है, ताकि वे फर्जी या भ्रामक कंटेंट को पहचान सकें। नई व्यवस्था के तहत, सैनिक यदि सोशल मीडिया पर किसी फर्जी, भ्रामक या संदिग्ध पोस्ट को देखते हैं तो वे उसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे सकेंगे।...
क्रिसमस पर जेलेंस्की ने मांगी दुआ, पुतिन की मौत और रूस की बर्बादी

क्रिसमस पर जेलेंस्की ने मांगी दुआ, पुतिन की मौत और रूस की बर्बादी

Uncategorized
कीव। जहां एक तरफ पूरी दुनिया क्रिसमस की खुशियां मना रही है, वहीं दूसरी तरफ दो देशों के लोग डर के मारे घरों में बंद होने पर मजबूर हैं. ये हालात युद्ध से गुजर रहे रूस और यूक्रेन में दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों देशों को बीच चल रहा महायुद्ध ने अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां कूटनीति नहीं ‘बददुआओं’ का भयावह शोर सुनाई दे रहा है. क्रिसमस के मौके पर जब दुनिया शांति की दुआ मांगती है, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दुआ में सीधे पुतिन की मौत और रूस की बर्बादी मांग डाली है. क्या बोल गए जेलेंस्की?रूस-यूक्रेन के बीच पीस डील की कोशिश कर रहे ट्रंप कई बार ये कह चुके हैं कि जेलेंस्की और पुतिन एक-दूसरे से बेहद नफरत करते हैं. हाल ही में क्रिसमस के मौके पर जेलेंस्की ने अपने देशवासियों को संबोधित किया और इस दौरान पुतिन के लिए उनकी नफरत उफन-उफन कर बाहर आ रही थी.जेलेंस्की ने अपनी भावुक स्पीच में एक पुरा...
सिद्धारमैया सरकार में मंत्री जमीर अहमद के सेक्रेटरी के घर लोकायुक्त का छापा, 14 करोड़ बरामद

सिद्धारमैया सरकार में मंत्री जमीर अहमद के सेक्रेटरी के घर लोकायुक्त का छापा, 14 करोड़ बरामद

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में मंत्री जमीर अहमद के निजी सचिव सरफराज खान के घर और ऑफिस पर लोकायुक्त ने एक साथ छापेमारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस छापे में लोकायुक्त की टीम ने 14 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। यह छापेमारी बेंगलुरू के लोकायुक्त पुलिस थाने में आय से अधिक संपत्ति का एक केस दर्ज होने के बाद की गई। गौरतलब है कि जमीर अहमद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का करीबी सहयोगी माना जाता है। इस पूरे मामले में जानकार एक लोकायुक्त अधिकारी ने बताया, ‘‘आज बेंगलुरु में सहकारी विभाग निदेशालय से आवासीय विभाग में प्रतिनियुक्ति पर तैनात सरदार सरफराज खान से जुड़े परिसरों की तलाशी ली जा रही है।’’ रिपोर्ट्स के मुताबिक सरफराज के घर और अन्य ठिकानों पर गई छापेमारी में चल और अचल दोनों प्रकार की संपत्ति की जानकारी सामने आई है। अचल संपत्तियों में चार आलीशान आवासीय मकानों के दस्तावेज और 37 एकड़...
मारा गया एक करोड़ का इनामी टॉप नक्सली गणेश उइके

मारा गया एक करोड़ का इनामी टॉप नक्सली गणेश उइके

राष्ट्रीय
कंधमाल । हिडमा के खात्मे के बाद सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़े एनकाउंटर में शीर्ष नक्सली नेता गणेश उइके समेत चार नक्सलियों को ढेर कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओडिशा के कंधमाल के जंगलों में एक बड़े ऑपरेशन में माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्य गणेश उइके और 5 अन्य नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। शाह ने बताया मील का पत्थरकेंद्रीय गृहम मंत्री अमित शाह ने एक्स पर अपने एक पोस्ट में इस कामयाबी को नक्सल मुक्त भारत की दिशा में मील का पत्थर करार दिया। उन्होंने कहा- ओडिशा के कंधमाल में एक बड़े ऑपरेशन में सेंट्रल कमेटी के सदस्य गणेश उइके समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इस बड़ी सफलता के साथ ओडिशा से नक्सलवाद से पूरी तरह खत्म होने की ओर है। हम 31 मार्च 2026 से पहले नक...
प्रतिबंध लगने के बाद भी अमेरिकी डॉलर को रूस के रूबल ने ऐसे चटाई धूल

प्रतिबंध लगने के बाद भी अमेरिकी डॉलर को रूस के रूबल ने ऐसे चटाई धूल

Uncategorized
मॉस्‍को। रूसी करंसी रूबल ने इस साल डॉलर के मुकाबले सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। जनवरी से 45% की तेजी आई है, जो रूसी अधिकारियों के अनुमान से कहीं ज्यादा है। इससे युद्ध प्रभावित अर्थव्यवस्था को चुनौतियां मिल रही हैं। रूबल की अप्रत्याशित ताकतरूबल अब डॉलर के मुकाबले 78 के आसपास कारोबार कर रहा है, जो यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले के स्तर जैसा है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से रूसी लोग विदेशी मुद्रा कम खरीद रहे हैं। ऊंची ब्याज दरों ने स्थानीय निवेशकों को रूबल में आकर्षित किया है।ब्याज दरों का असर केंद्रीय बैंक ने पिछले साल अक्टूबर से इस साल जून तक ब्याज दरें बहुत ऊंची रखीं, फिर 5 अंक घटाकर 16 प्रतिशत कर दीं। सरकार ने सालाना औसत 91.2 रूबल प्रति डॉलर का अनुमान लगाया था, लेकिन वास्तविकता इससे बेहतर रही।प्रतिबंधों के बावजूद रूबल मजबूत तेल कीमतों में गिर...
मध्यप्रदेश बना सबसे तेज़ी से आगे बढ़ने वाला राज्य : अमित शाह

मध्यप्रदेश बना सबसे तेज़ी से आगे बढ़ने वाला राज्य : अमित शाह

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल! केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मध्यप्रदेश अब देश में सबसे तेज़ गति से विकास करने वाला राज्य बन गया है। बीते सालों की वैश्विक आर्थिक उतार-चढ़ाव से अलग रहकर अनेकानेक चुनौतियों और संसाधनों के अभाव से उबरकर प्रदेश ने जिस रफ्तार से प्रगति की है, वह पूरे देश को अभिप्रेरित करती है। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन, स्वास्थ्य सुधार, खनन, फार्मा, नवकरणीय ऊर्जा और वृहद संख्या में आधारभूत अवसंरचनाएं, हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश आज अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ने अपनी नई सोच, उद्यमशीलता, प्रगतिशील दृष्टिकोण और नवाचारों के माध्यम से विकास के ऐसे मानक स्थापित किए हैं, जिनका अनुसरण अब अन्य राज्य भी कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह गुरुवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी...
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन में शुचिता और पारदर्शिता रही सर्वोपरि : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन में शुचिता और पारदर्शिता रही सर्वोपरि : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल! केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन में शुचिता और पारदर्शिता का स्थान सर्वोपरि रहा है। उन्होंने कहा कि स्व. वाजपेयी ने सुशासन की स्थापना के लिये अपने कार्यों से नये आयाम स्थापित किये। उन्होंने जो कहा उसे धरातल साकार करके दिखाया। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि भारतीय राजनीति में स्व. वाजपेयी का स्थान और योगदान दोनों ही अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी को रीवा से सदैव विशेष लगाव रहा। केन्द्रीय मंत्री श्री शाह रीवा में बसामन मामा गौ वन्य विहार अभयारण्य में प्राकृतिक खेती के प्रकल्प का शुभारंभ कर कृषक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसामन मामा प्राकृतिक खेती प्रकल्प विंध्य के किसानों के लिये मार्गदर्शक बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स...
रतलाम में विधार्थी परिषद के तीन दिवसीय अधिवेशन” का शुभारम्भ 28 दिसंबर को सीएम करेंगे

रतलाम में विधार्थी परिषद के तीन दिवसीय अधिवेशन” का शुभारम्भ 28 दिसंबर को सीएम करेंगे

मध्य प्रदेश
रतलाम। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद मालवा प्रांत का तीन दिवसीय अधिवेशन 28दिसम्बर से शुरू होगा मुख्यमंत्री मोहन यादव सम्मेलन का शुभारम्भ करेगे. राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र सिह सोलंकी विशेष अतिथि होंगे।यह जानकारी प्रदेश मंत्री दर्शन कहार ने पत्रकारोँ से चर्चा करते हूए दी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन मेँ"शिक्षा, समाज, स्वास्थ, रोजगार एवं पर्यावरण जैसे विषयों पर मंथन होगा व प्रस्ताव पारित किये जाएगे।श्री कहार ने बताया कि स्थापना काल के बाद पहली बार प्राँतिय अधिवेशन 28 से 30 दिसंबर तक रतलाम के रूद्र पैलेस में आयोजित होगा। अधिवेशन में संगठनात्मक 22 जिलों के विभिन्न महविद्यालयों से लगभग 550 से अधिक प्रतिनिधि जिसमें विद्यार्थियों सहित शिक्षक, शिक्षाविद, सम्मिलित होंगे।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव एवं विशेष अतिथि के रूप में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह 28...
चीन बना रहा बांग्लादेश-म्यांमार में मिलिट्री बेस… पेंटागन रिपोर्ट में भारत को दी गई सतर्क रहने की सलाह

चीन बना रहा बांग्लादेश-म्यांमार में मिलिट्री बेस… पेंटागन रिपोर्ट में भारत को दी गई सतर्क रहने की सलाह

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग (US Department of Defense) की नई रिपोर्ट को लेकर इन दिनों भारत से लेकर चीन तक में हलचल मची हुई है। इस रिपोर्ट में अमेरिका ने भारत को चीन से सतर्क रहने की हिदायत (India advised wary of China) दी है। अमेरिका का कहना है कि चीन भारत के साथ दोहरे मापदंड अपना रहा है। पेंटागन की रिपोर्ट में यह दावा भी है कि चीन अमेरिका और भारत को करीब नहीं आने देना चाहता। चीन ने इस रिपोर्ट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि चीन और भारत के आपसी मामलों में अमेरिका को दूर रहना चाहिए। हालांकि अगर भारत के लिहाज से देखा जाए, तो रिपोर्ट में कुछ ऐसे मसले भी हैं, जो भारत की चिंताएं बढ़ा सकते हैं। पेंटागन की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अफ्रीका के जिबूती में मौजूद अपने इकलौते विदेशी मिलिट्री बेस के अलावा कई अन्य देशों में भी सैन्य ठिकाने बनाने की संभावना तलाश रहा है। इन देशों म...