US: मेयर चुनाव में ममदानी जीते तो न्यूयॉर्क के फंड में होगी कटौती, ट्रंप ने दी चेतावनी
Uncategorized
न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरन ममदानी (Democratic candidate Zohran Mamdani) न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव (New York mayoral election) में जीत हासिल करते हैं, तो उनका प्रशासन न्यूयॉर्क सिटी की फंडिंग में कटौती कर देगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए यह भी कहा कि वे स्वतंत्र उम्मीदवार और पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्युओमो का समर्थन करते हैं और अपने समर्थकों से उन्हें ही वोट देने की अपील की है।
ट्रंप ने लिखा कि अगर ममदानी मंगलवार को न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव जीतते हैं, तो यह बहुत ही असंभव है कि मैं संघीय फंडिंग दूं, सिवाय उन न्यूनतम अनुदानों के जो कानूनी रूप से आवश्यक हैं। ट्रंप प्रशासन पहले भी डेमोक्रेट पार्टी द्वारा शासित राज्यों और शहरों के लिए संघीय फंडिंग और...






