MP: CBI ने SBI के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा, मुद्रा लोन के बदले मांगी थी घूस…
भोपाल। सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) (CBI - Central Bureau of Investigation) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी जिले (Sidhi district ) में कार्रवाई करते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक फील्ड ऑफिसर (State Bank of India (SBI) Field Officer) को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर मुद्रा लोन पास करने के बदले घूस मांगने का आरोप है। एजेंसी ने यह कार्रवाई एक शख्स से मिली शिकायत के आधार पर की। जिसमें उसने आरोपी अधिकारी पर मुद्रा लोन देने के बदले कुल राशि का दस प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगने का आरोप लगाया था।
एजेंसी ने इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रंगेहाथों दबोच लिया। आरोपी ने पीड़ित से 5 लाख रुपए के मुद्रा लोन के बदले 10 प्रतिशत यानी 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। उसी में से 10 हजार रुपए लेने के दौरान एजेंसी ने उसे पकड़ लिया।
शिकायत...








