Friday, July 31खबर जो असर करे |
Shadow

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल में 830 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल में 830 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित करेंगे

राष्ट्रीय
कोलकाता, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे के दूसरे दिन हुगली जिले के सिंगूर में 830 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस सबके साथ वह यहां तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें कोलकाता (हावड़ा)- आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस, कोलकाता (सियालदह)- बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस और कोलकाता (संतरागाछी)- ताम्बरम अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इस जानकारी को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में साझा किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी बालागढ़ में विस्तारित बंदरगाह द्वार प्रणाली की आधारशिला रखेंगे। इसमें अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) टर्मिनल और एक ओवरब्रिज शामिल होगा। लगभग 900 एकड़ ...
19 जनवरी का इतिहास: इंदिरा गांधी बनीं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री

19 जनवरी का इतिहास: इंदिरा गांधी बनीं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय
[City], 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय राजनीतिक इतिहास में 19 जनवरी का दिन विशेष महत्व रखता है। इसी दिन वर्ष 1966 में इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। यह जिम्मेदारी उन्हें ऐसे समय में सौंपी गई, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आकस्मिक निधन से देश शोक में था। कांग्रेस नेतृत्व ने शास्त्री के निधन के बाद इंदिरा गांधी पर भरोसा जताया। इसके साथ ही स्वतंत्र भारत में पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी प्रधानमंत्री की संतान ने उसी पद को संभाला, जिस पर पहले उनके पिता और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू आसीन रहे थे। इंदिरा गांधी का कार्यकाल भारतीय राजनीति के सबसे निर्णायक दौरों में गिना जाता है। वह 1967 से 1977 तक प्रधानमंत्री रहीं और इसके बाद 1980 में दोबारा सत्ता में लौटीं। 31 अक्टूबर 1984 को उनके निधन तक उन्होंन...
बांग्लादेश में हिन्दुओं के अत्याचार पर मोदी सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए: शंकराचार्य सरस्वती

बांग्लादेश में हिन्दुओं के अत्याचार पर मोदी सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए: शंकराचार्य सरस्वती

राष्ट्रीय
प्रयागराज, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ ही अन्य गैर-मुस्लिम समुदाय भी अत्याचार का शिकार हो रहे हैं। विश्व मानवाधिकार समुदाय इस पर चुप्पी साधे हुए है। ऐसी विकट स्थिति में केंद्र की मोदी सरकार को आगे आकर आवाज उठानी चाहिए। यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो सेना भेजकर सनातनियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। यह बात रविवार को 'हिन्दुस्थान समाचार' से मौनी अमावस्या के अवसर पर माघ मेला के शंकराचार्य मार्ग स्थित शिविर में काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कही। उन्होंने आगे बताया कि बांग्लादेश में सनातनियों की जनसंख्या लगभग एक करोड़ दस लाख है। उनकी सुरक्षा के लिए पांच लाख हथियारबंद लोगों को तैयार करना आवश्यक है, तभी हिन्दुओं का अस्तित्व सुरक्षित रह पाएगा। इसके साथ ही, बांग्लादेश में मौजूद गैर मुस्लिम ईसाई, यहूदी, बौद्ध तथा अन्...
CG: बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को किया ढेर, हथियार बरामद

CG: बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को किया ढेर, हथियार बरामद

छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
बीजापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर जिले (Bijapur district) में सुरक्षाबलों ने शनिवार को हुई मुठभेड़ के बाद चार नक्सलियों (Four Naxalites) को मार गिराया। इनमें से एक की पहचान नेशनल पार्क एरिया कमेटी (National Park Area Committee) के डीवीसीएम दिलीप बेज्जा के रूप में हुई है, वहीं अन्य तीन नक्सलियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई को उस सूचना के बाद अंजाम दिया, जिसमें उसे इलाके में नक्सलियों के बड़े नेता पापाराव समेत अन्य चार माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कई बार हुई मुठभेड़ के बाद चार नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बस्तर रेंज के आईजी पी.सुंदरराज ने बताया कि 'बस्तर संभाग के अंतर्गत प्रतिबंधित एवं गैरकानूनी माओवादी संगठन के विरुद्ध प्रभावी रूप से...
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव: आडवाणी और जोशी पहली बार नहीं कर पाएंगे वोटिंग,,, जानें वजह?

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव: आडवाणी और जोशी पहली बार नहीं कर पाएंगे वोटिंग,,, जानें वजह?

पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party - BJP) के इतिहास में 20 जनवरी 2026 का दिन एक बड़े बदलाव का गवाह बनने जा रहा है। 45 साल के नितिन नवीन (Nitin Naveen) का पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) के रूप में निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। हालांकि, इस चुनाव में एक चौंकाने वाली बात यह है कि पार्टी के संस्थापक सदस्य लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) और मुरली मनोहर जोशी (Murali Manohar Joshi) पहली बार मतदान नहीं कर पाएंगे। दिसंबर 2025 से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे नितिन नवीन अब पूर्णकालिक अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। बिहार के बांकीपुर से विधायक और पूर्व मंत्री नितिन नवीन भाजपा के दिग्गज नेता दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। आरएसएस (RSS) की पृष्ठभूमि वाले नवीन को संगठन में गहरी पैठ और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में पार्टी...
इंडिगो पर बड़ा एक्शन… DGCA ने लगाया 22.2 करोड़ का जुर्माना, अब शेयरों पर निवेशकों की नजर

इंडिगो पर बड़ा एक्शन… DGCA ने लगाया 22.2 करोड़ का जुर्माना, अब शेयरों पर निवेशकों की नजर

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बीते दिसंबर महीने में इंडिगो एयरलाइन (Indigo Airlines) की ओर से की गई मनमानी पर अब सरकार ने बड़ा एक्शन (Big Action) लिया है। दरअसल, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने दिसंबर में बड़े पैमाने पर हुई दिक्कतों के लिए इंडिगो एयरलाइन पर ₹22.2 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इस खबर के बाद अब सोमवार को इंडिगो के शेयर (Share) पर निवेशकों (Investors) की नजर रहेगी। बता दें कि डीजीसीए ने 68 दिनों के लिए हर दिन ₹3 लाख का जुर्माना और इसके अलावा ₹1.80 करोड़ का एक बार का सिस्टमैटिक पेनल्टी लगाया है। इस तरह, इंडिगो पर लगाया गया कुल जुर्माना ₹22.2 करोड़ हो गया है। परफॉर्मेंसइंडिगो के शेयर की बात करें तो बीएसई पर 4738.70 रुपये पर है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर में मामूली तेजी आई थी। अब सोमवार को शेयर का कैसा परफॉर्मेंस रहेगा, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन सरकार की कार्रवाई से निव...
PM मोदी ने मालदा रैली में की TMC सांसद के पिता की तारीफ, भाषण के दौरान दी श्रद्धांजलि

PM मोदी ने मालदा रैली में की TMC सांसद के पिता की तारीफ, भाषण के दौरान दी श्रद्धांजलि

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने विभाजन के दौरान मालदा (Malda) को भारत (India) में शामिल कराने में भूमिका निभाने को लेकर अनुभवी वकील और हिंदू महासभा के नेता शिवेंदु शेखर राय (Shivendu Shekhar Rai) को अपने भाषण के दौरान श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राय को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई। शिवेंदु के बेटे एवं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के राज्यसभा सदस्य सुखेन्दु शेखर राय (Sukhendu Shekhar Roy) ने संयमित प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शिवेंदु शेखऱ के प्रयास से बचा मालदामोदी ने शनिवार को मालदा में एक जनसभा में अपने भाषण की शुरुआत शिवेंदु शेखर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने 1947 में शिवेंदु शेखर के योगदान को याद किया जब मुस्लिम लीग द्वारा जिले को तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में शामिल करने की मांगों के बीच मालदा का भविष...
ED का दावा… अल-फलाह यूनिवर्सिटी ने बिना वैरिफिकेशन के नियुक्त किए थे दिल्ली धमाके से जुड़े तीनों डॉक्टर

ED का दावा… अल-फलाह यूनिवर्सिटी ने बिना वैरिफिकेशन के नियुक्त किए थे दिल्ली धमाके से जुड़े तीनों डॉक्टर

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। फरीदाबाद (Faridabad) के अल फलाह विश्वविद्यालय (Al Falah University) ने अन्य विशेषज्ञों के साथ तीन डॉक्टरों की नियुक्ति (Appointment Three Doctors) बिना किसी पुलिस जांच या वेरिफिकेशन के की थी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (Enforcement Directorate - ED) की जांच में यह बात सामने आई है कि इन 3 डॉक्टरों में से दो को एनआईए ने गिरफ्तार किया है जबकी तीसरा डॉक्टर उमर उन नबी नवंबर 2025 में दिल्ली के लालकिला के पास हुए धमाके में कथित तौर पर आत्मघाती हमलावर के रूप में शामिल था। इन्हें बनाया मुख्य आरोपीविश्वविद्यालय के मालिक के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान ED ने कई वरिष्ठ अधिकारियों और शिक्षकों के बयानों को अदालत में दाखिल अपनी चार्जशीट में शामिल किया है। इस मामले में अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी और सभी संस्थानों को चलाने वाले अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट को मुख...
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में लालकिला ब्लास्ट (Red Fort blast) के बाद से सतर्क खुफिया एजेंसियों (Intelligence agencies.) ने गणतंत्र दिवस (गणतंत्र दिवस) से पहले दिल्ली समेत कई राज्यों में बांग्लादेशी आतंकियों (Bangladeshi terrorists) के हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों को सतर्क किया गया है कि बांग्लादेशी आतंकी संगठन और खालिस्तान समर्थित संगठन तबाही की साजिश रच रहे हैं। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही इन आतंकी संगठनों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। एक साथ निशाना बनाने की साजिशखुफिया इनपुट के मुताबिक, आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश के कई शहरों को एक साथ निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। अलर्ट में कहा गया कि गणतंत्र दिवस से ठीक पहले उत्तर भारत के कुछ शहरों में सक्रिय गैंगस्टरों की इसमें विशेष भूमिका हो सकती है। प...
MP: हरदा में 300 स्टूडेंट्स होस्टल की दीवार फांद DM से मिलने के लिए पैदल ही निकले

MP: हरदा में 300 स्टूडेंट्स होस्टल की दीवार फांद DM से मिलने के लिए पैदल ही निकले

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
हरदा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के हरदा जिले (Harda district) में एकलव्य आवासीय विद्यालय (Eklavya Residential School) के 300 से अधिक स्टूडेंट खराब खाने और सुविधाओं से परेशान होकर शनिवार सुबह हॉस्टल की दीवार फांदकर कलेक्टर (Collector) से मिलने निकल पड़े। कड़ाके की ठंड में वे करीब 40 किलोमीटर दूर कलेक्ट्रेट की ओर पैदल ही चल दिए। जब छात्र लगभग 8 से 9 किलोमीटर पैदल चल चुके थे तब जिला प्रशासन को इसकी खबर मिली। इसके बाद जिलाधिकारी सिद्धार्थ जैन ने हाईवे पर ही छात्रों को रोका और उनकी समस्याओं को सुलझाने का भरोसा देकर उन्हें बसों से वापस स्कूल भेजा। डीएम ने बीच में रोका और शिकायतें सुनींअधिकारियों ने बताया कि जब छात्र लगभग 8-9 किलोमीटर पैदल चल चुके थे तब प्रशासन एक्टिव हुआ और जिलाधिकारी सिद्धार्थ जैन ने सोडलपुर के पास नेशनल हाईवे पर ही उन्हें रोक लिया। उन्होंने छात्रों को उनकी समस्याओं के सम...