Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: हिंदुस्तान समाचार

कश्मीर के पेपर‑मैशे कारीगर क्रिसमस सजावट के लिए तैयार, निर्यात बढ़ेगा

कश्मीर के पेपर‑मैशे कारीगर क्रिसमस सजावट के लिए तैयार, निर्यात बढ़ेगा

विशेष समाचार
श्रीनगर, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जम्मू‑कश्मीर के सदियों पुरानी पेपर‑मैशे कला के कारीगर इस समय ईसाई समुदाय के प्रमुख त्योहार क्रिसमस के लिये विविध डिज़ाइन वाली सजावटी वस्तुएँ और उपहार बना रहे हैं, जो कई यूरोपीय और पश्चिमी देशों को निर्यात किए जाने वाले हैं। हर वर्ष क्रिसमस के आसपास यूरोपीय और पश्चिमी देशों से ऑर्डर मिलते हैं, जो इन कारीगरों की आय का मुख्य स्रोत और कला को विदेशों में पहुँचाने का माध्यम बनते हैं। खरीदार अपने डिज़ाइन भेजते हैं और नमूना स्वीकृत होने पर कारीगर पूरी ऑर्डर पर कार्य आरम्भ करते हैं। कारीगरों का मानना है कि यूरोप और पश्चिम में उनकी कला की प्रशंसा अधिक है और वे कहते हैं कि वहाँ के लोगों ने इस कला को जीवित रखा है। अनंतनाग जिले के छतरगुल के प्रसिद्ध कारीगर मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि उन्हें हर वर्ष क्रिसमस उत्पादों के लिए ऑर्डर प्राप्त होते हैं। उन्होंने हिंदुस्तान सम...