कौशांबी में डॉक्टर के घर से लाखों रुपये की चोरी, जीजा‑साले को गिरफ्तार
कौशांबी, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद कौशांबी के मंझनपुर जिला अस्पताल परिसर में स्थित चिकित्सक के आवास से लाखों रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने उजागर कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में जीजा‑साले को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अलीजान के खिलाफ अलग‑अलग जनपदों में दस और उसके साले शाकिर अहमद के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं, कुल मिलाकर १४ आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं। गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये नकद, सोने‑चांदी के आभूषण, तमंचा, कारतूस तथा चोरी में इस्तेमाल हुआ वैगनआर कार बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि चोरी के माल का लगभग ५० प्रतिशत बरामद कर लिया गया है।
एसपी सत्यनारायण ने बताया कि १३ नवंबर को जिला अस्पताल परिसर में रहने वाले चिकित्सक डॉ. रमेश चंद्र यादव के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और आभूषण ले गए थे। चोरी गई वस्त...

