Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: स्मारक सिक्का

PM मोदी होंगे IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली में उपस्थित, जारी करेंगे स्मारक सिक्का

PM मोदी होंगे IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली में उपस्थित, जारी करेंगे स्मारक सिक्का

राष्ट्रीय
कोलकाता, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होने के लिये परिसर का दौरा करेंगे। इस अवसर पर वे संस्थान के 75 वर्ष पूरे होने और भारत में आईआईटी प्रणाली की शुरुआत के उपलक्ष्य में एक विशेष स्मारक सिक्का का अनावरण करेंगे। आईआईटी खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती ने बताया कि परिसर के अपने पहले दौरे के दौरान प्रधानमंत्री छात्रों और फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों से मिलेंगे तथा नेताजी ऑडिटोरियम में एक सभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे से पहले परिसर के अंदर बने हेलीपैड पर उतरेंगे और प्रस्तावित कार्यक्रम लगभग 75 मिनट का होगा। इस समारोह में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्यपाल आरएन रवि भी उपस्थित होंगे। भारत सरकार द्...