Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सूरसम्हारम

कंद षष्ठी उत्सव : पलानी के भगवान मुरुगन मंदिर में कल दर्शन पर प्रतिबंध, सूरसम्हारम का आयोजन

कंद षष्ठी उत्सव : पलानी के भगवान मुरुगन मंदिर में कल दर्शन पर प्रतिबंध, सूरसम्हारम का आयोजन

विशेष समाचार
पलानी (तमिलनाडु), 14 नवंबर (हि.स.) — कंद षष्ठी उत्सव के अवसर पर दंडायुधपाणि स्वामी मंदिर में सूरसम्हारम का आयोजन 15 नवंबर (रविवार) को किया जाएगा। इस उत्सव की शुरुआत पिछले मंगलवार को काप्पु बांधने की रस्म से हुई, जब हजारों श्रद्धालुओं ने काप्पु बांधकर षष्ठी व्रत प्रारम्भ किया। उत्सव के एक हफ्ते तक चलने वाले चरण में, कार्तिकेय मंडप में प्रतिदिन विशेष आध्यात्मिक प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहेंगे। दोपहर की पूजा में कलश पूजा, षण्मुखर की दीपाराधना, स्वर्ण मयूर वाहन तथा स्वर्ण छप्पर की शोभायात्रा, और चांदी के कामधेनु वाहन की शोभायात्रा भी आयोजित की जाएगी। मुख्य कार्यक्रम सूरसम्हारम के लिये दोपहर 1:30 बजे सायारक्षा पूजा होगी, उसके बाद 3 बजे राक्षसों का वध करने हेतु चिन्नाकुमार स्वामी, मलाईकोझुंदु अम्मन से दिव्य भाला (वेल) प्राप्त करने की रस्म निभाई जाएगी। तत्पश्चात मंदिर के कपाट बंद...