Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सहरसा जिला कांग्रेस कार्यालय

सहभागिता में कांग्रेस कार्यालय में बैठक, 29 नवंबर को होगा प्रशिक्षण

सहभागिता में कांग्रेस कार्यालय में बैठक, 29 नवंबर को होगा प्रशिक्षण

विशेष समाचार
सहरसा, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। 21 नवम्बर को शनिवार को सहरसा के जिला कांग्रेस कार्यालय में एक प्रमुख बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में वरीय कांग्रेसजनों, प्रखंड अध्यक्षों और सभी मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान जिला संगठन के विस्तार, प्रखंड कमेटियों और मोर्चा संगठनों को मजबूत करने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “देश वर्तमान में विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है और देश को कांग्रेस पार्टी की जरूरत है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर मौजूदा सरकार की नीतियों और कथित नाकामियों से लोगों को अवगत कराएं तथा संविधान को बचाने के लिए एकजुट हों। इस सन्दर्भ में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 26 नवंबर को पटना में आयोजित होने वाली ‘संविधान बचाओ रैली’ ...