
नई दिल्ली, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मधुसूदन दादू, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष, ने शनिवार को नैशनल कॉन्क्लेव भारत फूड एंड एग्रो 2047 के उद्घाटन में कहा कि संगठन ‘उन्नतीकरण, उत्थान, नए तथा उन्नत कौशल सीखना‘ ( अपग्रेडेशन, अपलिफ्टमेंट और अपस्किलिंग ) के मंत्र से छोटे उद्योगों को बड़ा बनाने पर काम कर रहा है।
उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती देश के 28 राज्यों में लगभग 70 हज़ार इकाइयों के साथ MSME क्षेत्र की सशक्त आवाज बनी हुई है। “संगठन ‘उन्नतीकरण, उत्थान, नए तथा उन्नत कौशल सीखना‘ के मूल मंत्र पर काम कर रहा है, ताकि सूक्ष्म उद्यम लघु, लघु से मध्यम और मध्यम से बड़े कॉर्पोरेट के रूप में विकसित हो सकें,” दादू ने कहा।
नीति निर्धारण और क्रियान्वयन में वे विभिन्न सरकारी विभागों और बैंकों के गवर्निंग बोर्ड में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पिछले दो महीनों में 11-12 नए सदस्यों को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया है।
उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सेतु बनाने के लिए दादू ने साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च काउंसिल (सीएसआईआर), केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएफटीआरआई) और विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू करके तकनीकी समस्याओं के समाधान पर काम किया जा रहा है। साथ ही आईटीआई और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सहयोग से कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
संगठन ने 28 उत्पाद समूह बनाए हैं, ताकि विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट चुनौतियों का सामना किया जा सके। फार्मा सेक्टर के बाद यह सम्मेलन खाद्य एवं कृषि क्षेत्र में उद्यमियों को प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग और पूरी वैल्यू चेन समझने का मंच प्रदान कर रहा है।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए MSME के GDP में योगदान बढ़ाने, मशीनरी एवं कच्चे माल के आयात पर निर्भरता घटाने और नए निर्यात बाज़ार खोजने का आह्वान किया। ओझा ने बताया कि अगले वर्ष फाउंड्री, माइनिंग, प्लास्टिक, पैकेजिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित छह अन्य क्षेत्रों के कॉन्क्लेव होंगे, जबकि 2028 में एक भव्य राष्ट्रीय आयोजन प्रस्तावित है।
आशिष देवड़ा ने किसानों की उपज में मूल्यवर्धन, जैविक खेती और नवाचार को छोटे
