Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सविता

सविता को टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया में नामांकन, हॉकी इंडिया ने दिल से बधाई

सविता को टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया में नामांकन, हॉकी इंडिया ने दिल से बधाई

खेल
नई दिल्ली, 19 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय महिला हॉकी टीम की दिग्गज गोलकीपर और पद्मश्री से अलंकृत सविता का नाम पहली बार टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया (TIME100 Next: India) की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में उन 100 प्रभावशाली हस्तियों को स्थान दिया गया है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपने योगदान, नेतृत्व और प्रभाव से भारत के भविष्य को आकार दे रहे हैं। हॉकी इंडिया ने इस सम्मान पर सविता को दिल से बधाई दी। सविता को इस सूची की ‘लीडर्स’ श्रेणी में शामिल किया गया है। यह भारतीय हॉकी के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि खेल के क्षेत्र में उनके योगदान और नेतृत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। टाइम 100 नेक्स्ट इंडिया की पहली सूची में सविता को कई अन्य चर्चित भारतीय हस्तियों के साथ शामिल किया गया है। इनमें अभिनेता दिलजीत दोसांझ, विक्की कौशल, अभिनेत्री आलिया भट्ट, भारतीय महिला हॉकी टीम की दि...