Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सवरेन प्रसाद

अब सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बन रहा केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, आवेदकों को मिल रही त्वरित सुविधा

अब सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बन रहा केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, आवेदकों को मिल रही त्वरित सुविधा

छत्तीसगढ़, राज्य
बलौदाबाजार, 21 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। जनता को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम और त्वरित रूप से प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर सेवा सेतु पोर्टल के जरिए विभिन्न सुविधाएँ ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन पहलों में अब केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र के लिए भी ऑनलाइन आवेदन एवं प्रक्रिया की सुविधा मिल रही है, जिससे नागरिकों को दस्तावेज़ प्राप्त करने में काफी समय बचता है। इस क्रम में ग्राम मोपर (तेहसील भाटापारा) के निवासी सवरेन प्रसाद ने अपनी पुत्री चन्द्रकला साहू के केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र के लिए सेवा सेतु केंद्र, तहसील कार्यालय भाटापारा में आवेदन दायर किया। आवेदन मिलने के बाद, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भाटापारा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रमाण पत्र जारी किया। इस प्रकार सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन और शीघ्र निराकरण से नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में...