Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: सफाई कार्य

कोरबा निगम ने सफाई कार्यों के लिए समय वृद्धि तय की, नई निविदा तक जारी रहेगा

कोरबा निगम ने सफाई कार्यों के लिए समय वृद्धि तय की, नई निविदा तक जारी रहेगा

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 20 नवंबर (हि. स.)। नगर पालिक निगम कोरबा में शहर की साफ‑सफाई व्यवस्था को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) ने वर्तमान सफाई कार्यों को समय वृद्धि प्रदान की है। इसके तहत 21 नवंबर 2026 को समाप्त हो रही सफाई कार्यों की अवधि को नई निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन कार्यों को पूर्व में स्वीकृत दरों पर ही जारी रखने की सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है। महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में शुक्रवार को निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में एमआईसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था और निगम से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि निगम में जारी सफाई कार्यों की अवधि 21 नवंबर को समाप्त हो रही है। नई निविदा प्रक्रिया पूरी करने में समय लगने की संभावना को देखते ह...