Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: शीत युद्ध

इतिहास के पन्नों में 23 नवंबर : भारत में पहली बार आयोजित हुआ था राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन

इतिहास के पन्नों में 23 नवंबर : भारत में पहली बार आयोजित हुआ था राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय इतिहास में 23 नवंबर को एक विशेष अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में याद किया जाता है। 1983 में इस दिन नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का पहला सत्र भारत में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने की थी। यह सातवाँ शिखर सम्मेलन था और यह 29 नवंबर तक जारी रहा, जबकि इसका समापन गोवा में हुआ। सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुख नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति व सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुख्य रूप से तीन विषयों को केंद्र बिंदु बनाया गया: अमेरिका द्वारा ग्रेनाडा पर किए गए सैन्य हमले, दक्षिण अफ्रीका की सेना की नामीबिया में मौजूदगी तथा क्यूबा की सैन्य भूमिका, और अमेरिका व तत्कालीन सोवियत संघ के बीच तेज होती परमाणु प्रतिस्पर्धा। उस समय शीत युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर तनाव बना हुआ था। परमा...