Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: शाहीन सईद

लाल किला ब्लास्ट केस: आरोपित मुजम्मिल और शाहीन का साजिश से इनकार

लाल किला ब्लास्ट केस: आरोपित मुजम्मिल और शाहीन का साजिश से इनकार

कानून
नई दिल्ली, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। राऊज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को लाल किला ब्लास्ट केस के दो आरोपित डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद की ओर से दलीलें पेश की गईं। दोनों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनका 10 नवंबर 2025 को लाल किले के बाहर हुए कार बम विस्फोट की साजिश में कोई संबंध नहीं है। स्पेशल जज प्रशांत शर्मा ने दूसरे आरोपित शोएब की दलीलें सुनने के लिए 17 नवंबर को सुनवाई निर्धारित की। डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद के वकील ने तर्क दिया कि दोनों को क्रमशः 29 अक्टूबर 2025 और 9 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था, जो ब्लास्ट से पहले की तिथि है, इसलिए वे योजना या कार खरीदने में शामिल नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी कहा कि इन दो आरोपितों और अन्य आरोपितों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 29 अगस्त को चार्जशीट दायर की, जिसमें कुल 13 आरोपियों का नाम था। शुर...