Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: व्रती

महापर्व छठ का दूसरा दिन, खरना से शुरू 36 घंटे का निर्जला व्रत

महापर्व छठ का दूसरा दिन, खरना से शुरू 36 घंटे का निर्जला व्रत

राष्ट्रीय
पटना, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ परंपरागत रूप से श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। यह चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। आज व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को विधि‑विधान से खरना करेंगी। खरना के साथ ही छठ व्रत के सबसे कठिन चरण, 36 घंटे का निर्जला उपवास की शुरुआत होगी। खरना के अवसर पर व्रती स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करती हैं और पवित्रता के साथ सूर्य एवं छठी मइया की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन गुड़ से बनी खीर, रोटी और फल का प्रसाद तैयार किया जाता है। पूजा‑समाप्ति पर व्रती प्रसाद ग्रहण करती हैं और इसे परिवार तथा आसपास के लोगों के बीच वितरित करती हैं। खरना के बाद व्रती 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखती हैं। इस अवधि में न अन्न और न जल का सेवन किया जाता है। अगले दिन, अर्थात् तिसरे दिन, अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया ज...