Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: लाल बिहारी यादव

बलरामपुर में शराब दुकान से 7.59 लाख रुपये की गबन, फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार

बलरामपुर में शराब दुकान से 7.59 लाख रुपये की गबन, फरार सुपरवाइजर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बलरामपुर‑रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर में स्थित कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान में बिक्री की राशि बैंक में जमा न करके 7,59,720 रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने फरार सुपरवाइजर लाल बिहारी यादव को आज, शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपित की पहचान लाल बिहारी यादव (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम कुण्डपान का निवासी है और वर्तमान में बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को आबकारी उपनिरीक्षक एवं वाड्रफनगर वृत्त के प्रभारी अभिषेक कुमार राजवाड़े ने चौकी वाड्रफनगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि कम्पोजिट मदिरा दुकान वाड्रफनगर का ऑडिटर द्वारा 1 मई से 11 जून 2026 तक भौतिक सत्यापन किया गया था। इस दौरान दुकान के रिकॉर्...