नोएडा में साइबर ठगी: तीन लोगों से 41 लाख रुपये की चोरी
नोएडा, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर के नोएडा में साइबर अपराधियों ने विभिन्न स्थानों पर रहने वाले तीन नागरिकों को अपने जाल में फँसाया और कुल मिलाकर लगभग 41 लाख रुपये की ठगी की।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल के अनुसार, पहला मामला रमेश चंद सोनी का है, जो ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से अपरिचित लोगों ने उनसे संपर्क किया और शेयर मार्केट में निवेश करने पर उच्च लाभ का आश्वासन दिया। सोनी ने उन बातों में आकर कई खातों में कुल 17,39,843 रुपये ट्रांसफर कर दिया। जब वह अपनी राशि निकालने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया गया।
दूसरा पीड़ित अजय कुमार सिंह पुत्र गोरखनाथ सिंह हैं, जो छलेरा गांव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि टेलीग्राम के जरिए कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें निवेश की सलाह दी। वह उनकी बात मानकर ...
