Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मो.आजाद

122.5 किलो गांजा के साथ तस्कर को फुलकाहा में गिरफ्तार

122.5 किलो गांजा के साथ तस्कर को फुलकाहा में गिरफ्तार

अपराध
अररिया, 15 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। एसएसबी की 56 वीं बटालियन की आई समवाय फुलकाहा टीम ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ मिलकर बीती रात एक सफल कारवाही की, जिसमें 122.5 किलो गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा गया। यह संयुक्त कार्रवाई भारत‑नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 189/04 के निकट मानिकपुर गांव में सीमा से लगभग पाँच सौ मीटर की दूरी पर की गई। जांच के दौरान, एसएसबी और पुलिस ने तस्कर के पास से टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल संख्या बीआर 38 एजी 3910 तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार व्यक्ति फुलकाहा थाना क्षेत्र के नवाबगंज कोशिकापुर का निवासी 25‑वर्षीय मो.आजाद, पिता मो.सफीद मियां था। एसएसबी के अनुसार, नेपाल के दीवानगंज से लदी गांजे की खेप को मोटरसाइकिल के माध्यम से भारत में मधुरा गांव की ओर ले जाया जा रहा था। जब गश्ती दल ने उन्हें देख लिया, तो तस्कर ने मोटरसाइकिल छोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन बल के जवानों ने उसे...