Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: महतारी सदन

कुंरदी एवं आसना में महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति, महिला सशक्तिकरण पर जोर

कुंरदी एवं आसना में महतारी सदन निर्माण की स्वीकृति, महिला सशक्तिकरण पर जोर

छत्तीसगढ़, राज्य
जगदलपुर, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक क़िरण देव के अथक प्रयास से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुंरदी और आसना में महतारी सदन के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। दोनों गाँवों में यह भवन 30 लाख रुपये के बजट में निर्मित किया जाएगा। क़िरण देव ने कहा, “महतारी सदन महिला सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा।” उन्होंने आगे बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सशासन सरकार में मातृशक्ति को विशेष सम्मान मिला है, और अब हर गाँव में विकास की नई पहचान बनेगी। उन्हें यह भी विश्वास है कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और नेतृत्व सशक्तिकरण का आधार बनेगा। इस केंद्र में महिलाओं को स्व‑सहायता समूहों के माध्यम से प्रशिक्षण मिलेगा, उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम संचालित होंगे। क़िरण देव ने कहा, “हमारी ...