किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी – “लखपति दीदी” की नई पहचान
रायपुर, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत ग्रामीण महिलाओँ को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के कई कदम उठाए जा रहे हैं। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा में रहने वाली पूनम देवी ने इस योजना के लाभार्थी स्वरूप गणेश महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया और आज “लखपति दीदी” के रूप में पहचानी जा रही हैं।
पहले पूनम देवी घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियों में सीमित थीं और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मजदूरी पर निर्भर रहती थीं। समूह में शामिल होने के बाद उन्हें बचत, ऋण सुविधा और स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी मिली। अन्य सदस्य मछली पालन, बकरी पालन जैसे कार्यों से आय अर्जित करते देखते हुए उन्हें भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
मार्च 2025 में मुद्रा योजना ...
