Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बसंतपुर थाना

महाराष्ट्र का आरोपित बसंतपुर में 70 किलो गांजा से भरी इनोवा पर गिरफ्तार

महाराष्ट्र का आरोपित बसंतपुर में 70 किलो गांजा से भरी इनोवा पर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। बलरामपुर‑रामानुजगंज जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में लगभग 35 लाख रुपये मूल्य की 70.390 किलोग्राम गांज की बरामदगी के मामले में पुलिस ने इनोवा वाहन के कथित चालक को गिरफ्तार किया। तकनीकी जाँच और वाहन के फास्टैग से प्राप्त सुराग पर आधारित होकर, पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर निवासी अशोक कुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे आज शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को ग्राम फुलीडुमर से महुवारी जाने वाले रास्ते के किनारे एक इनोवा कार काफी समय से लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना मिली। बसंतपुर थाना प्रभारी और गवाहों के साथ मौके पर पहुंचे, जहाँ महाराष्ट्र नंबर की इनोवा, पंजीकरण संख्या एमएच 04 डीवाॅय 9471, पाई गई। गेट बंद होने के कारण मैकेनिक की सहायता से उसे खोला गया ...