Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्लैटिनम जुबली

खड़गपुर आईआईटी की प्लैटिनम जुबली पर प्रधानमंत्री ने जारी किया 75 रुपये का स्मारक सिक्का

खड़गपुर आईआईटी की प्लैटिनम जुबली पर प्रधानमंत्री ने जारी किया 75 रुपये का स्मारक सिक्का

राष्ट्रीय
खड़गपुर, 22 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर की प्लैटिनम जुबली के उपलक्ष्य में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने 75 रुपये मूल्य का विशेष स्मारक सिक्का जारी किया। यह कार्यक्रम संस्थान के 75 वर्ष पूर्ण होने के स्मरण में आयोजित हुआ, जहाँ इस सिक्के का अनावरण किया गया। सिक्के का निर्माण चांदी से किया गया है, जिसका वजन 40 ग्राम और व्यास 44 मिलीमीटर है। दोनोँ ओर विशेष डिजाइन उकेरा गया है। एक तरफ अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष दर्शाया गया है, उसके नीचे सत्यमेव जयते लिखी हुई है। बाईं ओर भारत शब्द देवनागरी लिपि में तथा दाईं ओर INDIA अंग्रेजी में अंकित हैं। सिक्के के निचले भाग में ₹ चिह्न और 75 अंक स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। दूसरी ओर खड़गपुर आईआईटी की प्लैटिनम जुबली का विशेष चिह्न मौजूद है। ऊपरी हिस्से में देवनागरी में “भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर” लिखा है...