Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पूराड़लई

सिरौली गौसपुर ने 72 अंक से ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल, पूरेडलाई बना उपविजेता

सिरौली गौसपुर ने 72 अंक से ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल, पूरेडलाई बना उपविजेता

खेल
बाराबंकी, 14 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में पुलिस लाइन परिसर में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कुल 15 विकास खंडों व नगर क्षेत्र के 700 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर खेल‑सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सिरौली गौसपुर ने 72 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया, जबकि पूराड़लई ने 70 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। समारोह के मुख्य अतिथि राजरानी रावत, जिला पंचायत प्रशासक, ने विजेताओं को मेडल और प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा, “खेल प्रतियोगिताएँ बच्चों की प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नेतृत्व कौशल विकसित करने का उत्तम साधन हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को ऐसे मंचों से अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। जनपद स्तर पर चयनित बच्चे मंडल‑राज...