Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पीएनजी

छत्तीसगढ़ में साल 2030 तक 21 लाख घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य

छत्तीसगढ़ में साल 2030 तक 21 लाख घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य

छत्तीसगढ़, राज्य
छत्तीसगढ़ सरकार के खाद्य विभाग और शहरी गैस वितरण नीति, 2026 के तहत यह तय किया गया है कि वर्ष 2030 तक राज्य के 21 लाख घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन पहुँचाया जायेगा। इसके लिए विभाग ने आने वाले दो वर्षों में 12 जिलों में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की है। अब तक केवल 23,408 घरों में ही पीएनजी कनेक्शन दिए जा सके हैं। वर्तमान में रायपुर, बिलासपुर, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, सरगुजा और कोरिया जिलों के कुछ चुनिंदा घरों में ही इसकी आपूर्ति शुरू हुई है। अधिकारियों ने बताया है कि इस वर्ष 3.15 लाख घरों को पीएनजी कनेक्शन देने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही, अगले 6 महीनों के भीतर राज्य के 7 अन्य शहरों में भी इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। विभागीय जानकारी के अनुसार राज्य के दुर्ग, भिलाई, रायपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर और आसपास के नगरीय निकायों में गैस पाइपलाइन बिछाई ...