Saturday, November 21खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पलाशी

नगर निगम ने खजूरीकलां‑करोंद में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

नगर निगम ने खजूरीकलां‑करोंद में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश, राज्य
नगर निगम ने आज भोपाल के खजूरीकलां और करोंद के पलाशी क्षेत्रों में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर कड़ी कार्रवाई की। टीम ने जेसीबी की मदद से सड़कें उखाड़ दीं और बाउंड्रीवॉल तथा अन्य निर्माण ध्वस्त किए। पहली कार्रवाई खजूरीकलां के खसरा क्रमांक 166 के अंश भाग में हुई, जहाँ एसआर ग्रीन कॉलोनी विकसित की जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि लगभग एक एकड़ पर सड़क और अन्य निर्माण करके बिना अनुमति कॉलोनी बनाई जा रही थी। ये निर्माण मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित सड़क के मार्ग में बाधा डाल रहे थे। नगर निगम ने जेसीबी की सहायता से सड़क व अन्य निर्माण हटाकर भविष्य में सड़क के निर्माण का मार्ग साफ किया। जमीन की बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताई गई। दूसरी कार्रवाई करोंद के पलाशी क्षेत्र में हुई, जहाँ लगभग 25 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से निर्माण चल रहा था। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से नि...