Sunday, November 22खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पर्यावरण संरक्षण गतिविधि

कॉप‑31 में भारत ने प्रस्तावित किया ‘सीडीसी’ के साथ एनडीसी का भी मान्यकरण

कॉप‑31 में भारत ने प्रस्तावित किया ‘सीडीसी’ के साथ एनडीसी का भी मान्यकरण

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 20 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन कॉप‑31 में भारत ने अपनी ओर से नागरिकों द्वारा निर्धारित योगदान (सीडीसी) की नई अवधारणा प्रस्तुत की। तुर्किये के अंताल्या शहर में 9 से 20 नवंबर तक आयोजित कॉप‑31 में राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी) के साथ नागरिकों के स्वैच्छिक पर्यावरणीय संकल्पों को भी वैश्विक मान्यता और प्रोत्साहन देने की अपील की गई। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की टीम हरित भारत ने कॉप प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संवाद ‘जलवायु शांति के लिए हरित मार्ग : नागरिकों द्वारा निर्धारित योगदान के माध्यम से न्यायसंगत परिवर्तन’ में यह विचार रखा। संवाद में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ को वैश्विक स्तर पर अपनाकर जलवायु संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जा सकता है। इस अवसर पर विद्या भवन सोसायटी, उदयपुर और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि से ...