Tuesday, November 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नक्सली डंप

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से हथियार फैक्ट्री के मशीनरी उपकरण बरामद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से हथियार फैक्ट्री के मशीनरी उपकरण बरामद

छत्तीसगढ़, राज्य
नारायणपुर, 14 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में डीआरजी की टीम ने आज शनिवार को ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगल क्षेत्रों में विस्तृत सर्च अभियान चलाया और नक्सलियों द्वारा स्थापित हथियार फैक्ट्री मॉड्यूल के कई मशीनरी उपकरणों को बरामद किया। इस अभियान की सफलता की पुष्टि पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने की। उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री में दो ड्रिल मशीन, दो वेल्डिंग मशीन, एक कटर मशीन, तीन ब्लोअर, एक बेंच ग्राइंडर, एक टेबल ड्रिल मशीन और दो टेबल ग्राइंडर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ड्रिल मशीन में उपयोग होने वाला एक मोटर, आर. बॉक्स वायर, स्प्रिंग वायर, दो वेल्डिंग होल्डर, 13 वायरिंग बोर्ड, दो कप सीटर और एक रॉकेट सेट भी बरामद किया गया। मौके पर बाइंडर, समानांतर कीट, ग्राइंडिंग बनाने वाला उपकरण, ड्रिल बिट, टेप रिंच, स्पैनर, वी‑बेल्ट और बेंच वाइस सहित कई अन्य मशीनरी उपकरण भी मिले। न...